शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- भाद्रपद (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) आश्विन माह,
तिथि- त्रयोदशी 22:15:13,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 22 आश्विन गते,
नक्षत्र- पूर्वफाल्गुनी 21:19:11,
योग- शुक्ल 24:57:18*,
करण- गर 10:43:10, पश्चात्- वणिज,
चंद्र- सिंह 27:17:06*, पश्चात्-कन्या राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:18:52,
सूर्यास्त- 17:58:00,
दिन काल- 11:39:08,
रात्री काल- 12:21:25,
चंद्रास्त- 16:33:33,
चंद्रोदय- 28:49:22*,
राहू काल- 13:36-15:03, अशुभ,
यम घँटा- 06:19-07:46,
अभिजित-11:45-12:32, शुभ,
प्रदोष- 17:58-20:28 तक,
ब्रह्म-मुहूर्त- 28:41* - 29:30* शुभ,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन दूसरों की मदद करने से सुकून देने वाला रहेगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको कहीं परफॉरमेंस करने का मौका मिल सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम से भरा रहेगा। शादी के लिए कुछ लोगों को शार्टलिस्ट कर मीटिंग करने का विचार कर सकते हैं। अधिक लोभ से दूर रहें। व्यापारियों को बड़ी डील करते हुए सतर्क रहना होगा। अगर आप खरीदारी पर जाएं तो जरूरत से ज्यादा जेब ढीली करने से बचें। बेरोजगार लोगों को जीवन भर के रोजगार का मौका मिल सकता है। आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। शाम तक कहीं पास की यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपको अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए बढ़िया है। पिता से संबंध अधिक गहरे बनते जाएंगे, एक-दूसरे की तकलीफ को दूर करने की कोशिश करेंगे। पुराने रिश्तों की यादें आपके दिमाग में घूम सकती हैं। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। आर्थिक रूप से आपको कुछ अप्रत्याशित आय प्राप्त होने वाली है। किसी से भी पैसों के लेन-देन के लिए आपको खुद ही बात करनी चाहिए। कारोबार में सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। लंबे अंतराल तक काम करते रहना आपको परेशान कर सकता है, सही मैनेजमेंट रखें। नई नौकरी शुरू कर रहे हैं या तबादला हुआ है तो कामकाज को लेकर सतर्क रहें। मानसिक तनाव, दिमागी दबाव और सिर दर्द आपके लिए परेशानी पैदा करेंगें। अपने खाने की आदतों और व्यायाम प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखें। योग अभ्यास और संतुलित आहार की सलाह दी जाती है। किसी की यात्रा से आपका दिन उज्ज्वल होने की संभावना है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन शुक्र आपको अच्छी ऊर्जा भेज रहा है। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। स्वयं का विकास करने के लिए स्वभाव में थोड़ी सतर्कता लाना आवश्यक है। अपने पार्टनर के प्रति अधिक चौकस और केयरिंग रहें। रोमांटिक अदाओं और बातों से आनन्द लें। अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे। व्यापारी लाभ कमाने के लिए संपर्कों को एक्टिव रखें। आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपको अपनी पीठ में कुछ दर्द या सिरदर्द का अनुभव हो सकता है, लेकिन इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। कुछ आराम करें। आपकी पीठ के लिए योग करना भी अच्छा हो सकता है। यात्रा के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। अपने शहर जाने के लिए हवाई यात्रा करना पड़ सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - मैजेंटा है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए एक नई समझ लेकर आयेगा। दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। घर में किसी चीज को लेकर खुशी का माहौल रहेगा। अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझकर प्यार दिखाएंगे। प्यार में दिखावा करने से आपका रिश्ता बिगड़ सकता है, सावधान रहें। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह से विचार कर लें। जो लोग खाने-पीने के उत्पादों का व्यापार करते हैं उनको अच्छा लाभ होगा। जब-तक कोई सहकर्मी आपको चुनौती देने की कोशिश नहीं करेगा तब-तक काम थोड़ा उबाऊ रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर पूरी तरह सजग रहें, अपनों की सेहत की चिंता रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं और अपनी गति पर अवश्य नियंत्रण रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आप में से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। गलत कार्यों से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें। तेल के व्यापारियों को बड़े सौदे सोच-समझकर करना चाहिए। आप कम समय में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। अपने प्रयासों के लिए खुद को पुरस्कृत करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कुछ लोगों को मौसम की वजह से जोड़ो व हड्डियों में दर्द की वजह परेशानी रह सकती है। व्यापारिक यात्राएं आपके लिए काफी फायदेमंद और लाभदायक साबित होंगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कन्या : आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। यदि किसी मुद्दे के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें। नव विवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योजनाओं को ही प्राथमिकता दें। अपने व्यवसायिक संपर्क सूत्रों के साथ मेल-जोल बनाये रखें। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। अपना और अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। अच्छी तैयारी आपको साहसिक यात्रा का आनंद लेने में मदद करेगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हल्का नीला है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपका ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। खुद की प्रगति के साथ परिवार के लोगों की प्रगति के बारे में भी सोच-विचार किया जाएगा। जीवनसाथी के सहयोग से कोई पारिवारिक गलतफहमी दूर होगी। अविवाहितों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। इनकम अच्छी होगी, लेकिन साथ ही व्यय स्थिति भी बनी रहेगी। बड़े कारोबारियों को फुटकर उपभोक्ताओं से अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण कार्यभार की वजह से देर समय तक काम करना पड़ सकता है। परीक्षा का सैंपल पेपर हल करना आने वाले पेपर के पैटर्न से अवगत कराएगा इसे नजरअंदाज न करें। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। खूब पानी पिएं। परिवार के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर निकलने का प्लान बन सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपको भाग्य का साथ मिलने का है। आप अपने लिए नए कपड़े या मोबाइल की खरीदारी कर सकते हैं। निजी स्वार्थ के कारण कोई इंसान आपके परिवार में भ्रम पैदा कर सकता है, सावधान रहें। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण केवल एकतरफा ही है, इस बात का एहसास हो सकता है। आपको कुछ धन प्राप्त होने वाला है जिसकी आप उम्मीद नहीं कर रहे थे। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश की योजनाएं भी बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों में किसी पर आंख बंद कर विश्वास ना करें। व्यवसायिक स्थल पर अनुभवी लोगों से संपर्क बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कोई सहकर्मी आपके साथ फ्लर्ट कर सकता है। नौकरी में ऊपरी अधिकारियों की ओर से समर्थन मिलेगा। आप स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर महसूस कर रहे हैं। कुछ लोगों को गले की खराश थोड़ी तकलीफ दायक हो सकती है। कुछ लोग जीवनसाथी के संग बिजनेस ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन सामाजिक गतिविधियों के लिए और दोस्तों से संपर्क करने के लिए अच्छा है। घर की व्यस्तता की वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम छोड़ सकते हैं। महिलाएं अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। पार्टनर के तौर तरीके में ढल जाना आपके हित में रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रोमांटिक जीवन का आनंद लेंगे। आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे। व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको ऐसा लग सकता है कि आपके काम पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है लेकिन इससे आपकी काबिलियत और मजबूत होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव लगे रहने की संभावना है। खान-पान का विशेष रुप से ध्यान रखें। देश देशांतर की लंबी यात्रा का योग है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रह सकता है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी सलाह को अधिक महत्व दिया जाएगा। कुछ लोगों को बच्चों की पढ़ाई की चिंता सताएगी। जीवनसाथी के साथ अपने शक को दूर करना आपके लिए हितकर होगा। प्रेम में गम का अनुभव महसूस कर सकते हैं। कोई पुरानी रकम वापस मिल सकती है, जिससे आपकी आर्थिक समस्या खत्म हो सकती है। समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े व्यवसाय में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होने की उम्मीद है। निजी नौकरी कर रहे लोगों को काम का बोझ तो ज्यादा रहेगा लेकिन आप सभी को समय से पहले ही निपटा देंगे। आप खुद को फिट और तरोताजा महसूस करेंगे। जिन लोगों को शुगर की बीमारी है उन्हें नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी होगी। यात्रा के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते हैं। झूठ बोलकर आप कहीं फंस सकते हैं, सावधान रहें। पार्टनर से रखी हुई अपेक्षाएं पूरी न होने की वजह से थोड़ी निराशा महसूस होगी। आप धन की बचत करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। किसी क्लाइंट के पास अटका पेमेंट जल्दी प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें। आपको अधिक सावधानी पूर्वक वाहन चलाए जाने की सलाह दी जाती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए नयी रोशनी लेके आया है। अपने विचारों को शुद्ध रखना होगा, यानी किसी के प्रति मन में हीन भावना न आने दें। अपने रिश्ते को लेकर आश्चर्यजनक महसूस कर सकते हैं। सिंगल युवक युवतियों की जिंदगी में प्यार का रस घुल सकता है। अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन अर्जित करने में कामयाब होंगे। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सफल व्यक्तियों का मार्गदर्शन अवश्य लें। मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। कार्य और निजी फायदे में अपने अहम को आड़े न आने दें। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें। कुछ लोगों को पेट की जलन अत्यंत तकलीफ दायक हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है की वाहन धीरे चलाएं और हेलमेट का उपयोग करें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - आसमानी है।
