बाबतपुर/वाराणसी। सेवा संकल्प अभियान के समापन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित वाराणसी एयरपोर्ट पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं भारत सरकार के मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में हुए स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा, दिलीप पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, क्षेत्र उपाध्यक्ष विपिन सिंह तथा प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा एवं प्रोटोकॉल प्रभारी एयरपोर्ट शैलेश पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
