अरबपति बनने का सपना देखने वाली गरिमा सरकारी अधिकारियों और डॉक्टर को भी अपना शिकार बनाते हुए करीब 10 करोड रुपए की ठगी की। एक करोड रुपए की डिफेंडर गाड़ी खरीदने वाली थी लेकिन उससे पहले ही पूरी पोल खुल गई।
अंशिका और गरिमा नाम अलग-अलग है लेकिन ठगी करने का तरीका बिलकुल एक जैसा था। 20 जनवरी 2026 जगह गोरखपुर का सिघड़िया इलाका अंशिका सिर्फ उर्फ अंतिमा अपने दोस्तों के साथ एक मॉडल शॉप में जन्मदिन मना रही थी। तभी उसका एक प्राइवेट कंपनी के मैनेजर से विवाद हो गया और अंशिका ने उसपर पिस्टल तान दिया।
दोनों के बीच छीना झपटी में मैनेजर के दोस्त के पेट में गोली लगी। भीड़ में अंशिका और उसके दोस्तों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया और बाद में सभी को जेल हो गई। पुलिस की जांच में अंशिका के काले कारनामों की जानकारी हुई। पुलिस के मुताबिक व्हाट्सएप कॉल पर वह न्यूड हो जाती थी और सामने वालों से अश्लीलता भरें बातचीत के वीडियो बनाती थी और इस वीडियो के आधार पर बाद में वह उन्हें ब्लैकमेल करती थी।अंशिका के मोबाइल से ऐसे अनगिनत वीडियो पुलिस ने बरामद किया है।पुलिस की सख्ती पर बताया कि 5 सालों में करीब 150 लोगों से वीडियो कॉल करके उन्हें फंसाया हैं।इसमें अयोध्या के एक DSP, गोंडा के पुलिस इस्पेक्टर संग 15 पुलिसकर्मी शामिल है.
अब जानिए गरिमा सिंह को, जिनका सबसे ताजा मामला 13 अगस्त को आया हैं. गरिमा के ठगी का शिकार 45 साल के डॉक्टर परमात्मा सिंह ने अपनी बिल्डिंग के आठवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दिया। पुलिस की जांच में डॉक्टर साहब के जब से एक पर्ची मिली जिसमें उन्होंने सुसाइड का कारण गरिमा सिंह को बताया हैं. पुलिस की जांच के मुताबिक गरिमा सिंह ने डॉक्टर साहब से 1 करोड़ 40 लाख की ठगी की जिससे वह सदमे में चले गए थे।
डॉक्टर-अधिकारियों के ठगने के आरोप में PHD गरिमा स़िह उसके रेल अधिकारी पिता और पति भानू प्रताप सिंह के खिलाफ गोरखनाथ थाने में 5 FIR अब तक हुए हैं. पुलिस के मुताबिक बाप बेटी और दामाद के खिलाफ अब तक ठगी की 10 और शिकायतें थाने में आ चुकी है.टोटल ठगी की रकम 10 करोड़ रुपए से ऊपर है.गरिमा ने बाकायदा एक डायरी बनाई हुई है और उसमें उसने 2026 में अरबपति बनने का टारगेट कर रखा है.लिखा है मेरे सभी लोन में तक खत्म हो जाएंगे और मेरा लक्ष्य 100 करोड़ रुपए कमाना हैं. गरिमा सिंह करोड़पति है,धन्यवाद भगवान।दोनों महिलाओं की ठगी की पूरी कहानी-वीडियो देखने पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऐप देख सकते हैं।कैसे कैसे लोग हैं आसपास समाज में कुछ पता ही नही चल पाता हैं!मेहनत की कमाई इन्होंने पल भर में लूट लिया।
