जौनपुर: बरसठी के घाटमपुर में जीवित्पुत्रिका व्रत की धूम, महिलाओं ने की संतान की दीर्घायु की कामना

बृज बिहारी दुबे
By -


बरसठी/घाटमपुर, जौनपुर। पूर्वांचल में जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। घाटमपुर में महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ जीवित्पुत्रिका व्रत का पूजन-अर्चन किया।

डीजे और गाजे-बाजे के साथ महिलाएं अपने पुत्र-पुत्रियों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए तालाब किनारे पहुंचीं। महिलाएं फल-फूल से भरी टोकरियां लेकर तथा पारंपरिक परिधानों और आभूषणों से सुसज्जित होकर पूजा में शामिल हुईं।

तालाब किनारे स्थापित जितिया माता की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान महिलाओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। पूरे क्षेत्र में जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर श्रद्धा और उल्लास देखने को मिला।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!