उद्घाटन को लेकर BJP-बविआ में घमासान, हितेंद्र ठाकुर का तंज -“श्रेय लेने के लिए मेहनत करनी पड़ती है, सिर्फ रील्स बनाने से काम नहीं चलता”

बृज बिहारी दुबे
By -

विरार,: विरार पश्चिम के बोळींज स्थित करीब 69 करोड़ रुपये के क्रीडासंकुल और नाट्यगृह के उद्घाटन को लेकर BJP और बहुजन विकास आघाड़ी (बविआ) के बीच शनिवार को जमकर विवाद हुआ। BJP सांसद डॉ. हेमंत सवरा, विधायक राजन नाईक और विधायक स्नेहा दुबे-पंडित समर्थकों के साथ सुबह पहुंचे और उद्घाटन किया। इसके बाद BJP ने राजशिष्टाचार के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए करीब छह घंटे धरना दिया।दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से तनाव बढ़ गया और पुलिस का भारी बंदोबस्त करना पड़ा। महापौर अजीव पाटील के कड़े रुख के बाद BJP ने आंदोलन वापस लिया। शाम को बविआ की ओर से आधिकारिक उद्घाटन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि “श्रेय लेने के लिए मेहनत करनी पड़ती है, सिर्फ रील्स बनाने से काम नहीं चलता।”महापौर अजीव पाटील ने कहा कि सभी को साथ लेकर उद्घाटन करने का प्रस्ताव दिया था और राजशिष्टाचार के उल्लंघन का सवाल ही नहीं उठता।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!