दैनिक राशिफल १२ अक्टूबर २०२६ सोमवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 12-10-2026 सोमवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- आश्विन (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) आश्विन माह,
तिथि- द्वितीया 22:12:40,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 26 आश्विन गते,
नक्षत्र- स्वाति 23:51:22,
योग- विष्कुंभ 20:31:23, 
करण- बालव 09:47:34, पश्चात्- कौलव, 
चंद्र- तुला राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:21:08, 
सूर्यास्त- 17:53:36,
दिन काल- 11:32:27, 
रात्री काल- 12:28:07,
चंद्रास्त- 18:40:56,
चंद्रोदय- 30:42:14*,
राहू काल- 07:48-09:14, अशुभ,
यम घँटा- 10:41-12:07,
अभिजित-11:44-12:30, शुभ,
प्रदोष- 17:54-20:25 तक,
ब्रह्म-मुहूर्त- 28:42* - 29:32* शुभ,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र की हानि होती है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपनी जरूरतों के लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है आपकी जरूरतें जल्दी पूरी होंगी। परीक्षा में आपके द्वारा शानदार प्रदर्शन किए जाने की उम्मीद है। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। प्रेम पाटर्नर के संग आनन्द लेंगे। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावनाएं हैं। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बना सकते हैं। व्यापारी अपने बिजनेस से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। करियर के मामले में आप क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। मोबाइल फोन या लेपटॉप का इस्तेमाल एक सीमा में रहकर करें, आंखों को नुकसान हो सकता है। यात्रा मजेदार होगी, खासकर यह एक अवकाश यात्रा है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - बादामी है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आप अपनी राय और बातों से ज्यादातर लोगों पर प्रभाव जमा सकते हैं। आप अपने साथी के प्रति अतिरिक्त दयालु बनना चाहते हैं, उनके साथ एक रोमांटिक शाम की व्यवस्था करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सूझ-बूझ और सोच विचार कर फैसले लें। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। अपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं, उसमें सफल होने के पूरे योग हैं। आप नयी जीवन शैली की शुरुआत करेंगे जिससे आपके प्रयास फलीभूत होंगे। अपने परिवार के साथ में पिकनिक का प्रोग्राम बन सकता है और इससे ही आप अच्छा महसूस करेंगे। शुभांक 1 और शुभ रंग - शुभ रंग - पैरॉट है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में कटुता ना आने दें। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा। प्रेमी की खुशी के लिए कोई उपहार उन्हें भेंट कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में थोड़ा अधिक खर्चीला हो सकता है। अपने अनुभव के साथ व्यापार को और आगे बढ़ाएं और पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें। भूमि या वाहन खरीदने की प्लानिंग में अब तेजी दिखानी होगी। आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा अन्यथा आपकी नई योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। कुछ लोगों को पैरो में दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है। किसी बेहद मशहूर पर्यटक स्थल पर जाने से बचें, अत्यधिक भीड़ का सामना करना पड़ेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि वालों को संतान सुख की प्राप्ति होने के योग बने हुए हैं। विरोधियों पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे। आप में से कुछ लोगों के परिवार में कोई छोटा सा आयोजन होने के संकेत हैं। जो अपने रिश्ते में आत्मविश्वास महसूस करते हैं वह पूरे दिन प्यार भरे शब्दों का अनुभव करेंगे। किसी गुपचुप तरीके से आपके पास पैसा आ सकता है। व्यावसायिक मामलों में किसी भी व्यक्ति पर भरोसा ना करें और सारे फैसले खुद ही लें। अपने कार्य क्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य बनाए रखना होगा। जो टीचर हैं अपने ज्ञान को और अपडेट करने की प्लानिंग करें। जिन लोगों के पैरों में यदि अक्सर दर्द रहता है तो फिर उनको कैल्शियम की जांच करा लेना चाहिए। मार्केटिंग का काम करने वालों को काफी यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - श्याम है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। घरेलू कार्यों को पूरा करने में पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में से संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ें। आय बढ़ाने के लिए नए अवसरों से जुड़ सकते हैं। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं। ऑफिस में आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे। शरीर में डिहाइड्रेशन को बिल्कुल न बढ़ने दें, पानी अधिक मात्रा में पियें। यातायात नियमों का पालन करें अन्यथा आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपका भगवान की भक्ति में ज्यादा मन लगेगा। महिलाएं अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। आपका साथी किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपका साथ देगा। आपका लव पार्टनर आपकी सराहना कर सकता है। आपके लिए तरक्की के नए दरवाजे खुल सकते हैं, आत्मविश्वास बनाऐ रखें। खाने-पीने का कारोबार करने वालों को मुनाफा हाथ लगने की संभावना दिखाई दे रही है। बिजनेस में किसी भी नए ऑफर के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। अपनी प्रतिभा का उपयोग जमकर कार्यक्षेत्र में करेंगे। रात स्वादिष्ट भोजन का आनंद लें और सुबह को जल्दी उठें। यह वही है जो आपके शरीर को चाहिए। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पन्ना है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप अपनी आंतरिक शक्तियों को दोबारा समेटने में ध्यान दें। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं और बढ़ेंगी। अपने मधुर व्यवहार से आप जीवनसाथी को प्रभावित करने में सफल होंगे। नवयुवक युवतियों  का मूड रोमांटिक रहेगा। नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। इंश्योरेंस तथा कमीशन संबंधी व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। आपकी हाल की रचनात्मक ऊर्जा रंग लाएगी और आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। नयी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हाथ लग सकती है। अपने बच्चों का इस मौसम में ख्याल रखें। कुछ लोगों को थकान और तनाव का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आप अपनी व्यवसाय की प्रगति के लिए पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आस-पास की बेकार चीजों पर ध्यान ना दें। पढ़ाई के मामले में अपनी कमियों पर विचार करें। आपका जीवनसाथी आपको कोई अच्छी एडवाइज दे सकता है। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहेगा। किसी बिजनेस डील के लिए किसी से फोन पर बात होगी। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पढ़कर अपने करियर के साथ कोई समझौता न करें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अचानक ही कहीं ड्यूटी देने का ऑर्डर मिल सकता है। आपकी फिटनेस अपेक्षा से कम हो सकती है, अपने स्वास्थ्य के साथ व्यवहार करते समय अधिक विचारशील रहें। जो लोग विदेश यात्रा पर जा रहे हैं वो अच्छे मौसम और रोमांचक यात्रा का मजा ले सकेंगे। शुभांक - 9 और शुभ रंग - केशर है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपकी राशि के स्वामी के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। आपको किसी व्यक्ति से बहुत प्यार मिल सकता है। शाम का समय परिवार के साथ पूजा-पाठ में समय व्यतीत होगा। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेमी जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। धन आने के नये रास्ते बनेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। इस राशि के ड्राई क्लीनर्स के लिए दिन अधिक फायदा देने वाला रहेगा। आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। नयी नौकरी के लिए यदि आप इंटरव्यू पर जा रहें हैं तो आत्मबल में कमी न आने दें। सेहत संबंधी चिंता बनी रहेगी, लेकिन शारीरिक तकलीफ नहीं होगी। किसी ऐसी जगह जाने का प्लान बन सकता है जहाँ आप पहले कभी नहीं गए हों। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको कुछ नया सीखने वाला रहेगा। किसी के बारे में अनुमान लगा पाने से आपको बेहद खुशी मिलने वाली है। घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। पुराने प्यार के फिर से जिवंत होने की संभावना नजर आ रही है, रोमांस शुरु हो सकता है। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे। व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। कोई पार्ट-टाइम काम शुरू कर सकते हैं। आपको ऐसा लग सकता है कि आपके काम पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है लेकिन इससे आपकी काबिलियत और मजबूत होगी। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज से संबंधित नियमित जांच करवाएं। ऑफिसियल ट्रिप पर विदेश जाने का अवसर मिलने की उम्मीद है, तैयारी शुरु कर सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - स्टील ग्रे है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपके जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। अगर कोई दुखी है तो जिस व्यक्ति पर आपको विश्वास है, उनके साथ अपने दुख को बांटने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ उत्तम खान-पान का आनन्द लेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपका दिल रोमांस से भर जाएगा। धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। इस राशि के जो लोग कपड़े का बिजनेस करते हैं, आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। आपके प्रदर्शन के आधार पर प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है, सैलरी बढ सकती है। कुछ देर पहले सो जाएं और अपने आपको बहुत अधिक नीली रोशनी में न रखें। सुनिश्चित करें कि आपके शरीर को वे सभी पोषक तत्व और विटामिन मिल रहे हैं जिनकी उसे आवश्यकता है। मानसिक थकान को दूर करने के लिए आप पार्टनर के साथ कहीं लंबे ड्राइव पर जा सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - इलॉक्ट्रिक ब्लू है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात को और बेहतर बना देगी। समाजिक क्षेत्र में आपको नेटवर्किंग स्किल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से दुखी शादीशुदा जोड़ों को बहुत गंभीर बात करने की जरूरत है। यदि आप अविवाहित हैं, तो कुछ नए लोगों से मिलने का प्रयास करें, या अंत में उस तिथि पर जाएं, जिस पर आप जाना चाहते थे। धन के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। कारोबार में छोटी मोटी परेशानियां आ सकती हैं। नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं उनके लिए दिन बहुत अच्छा है। राजकीय क्षेत्र में भी आपका मान सम्मान बढ़ सकता है। नौकरी के चलते आपकी विदेश जाने की संभावना रहेगी। आपको आगाह किया जाता है कि खांसी जुखाम और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों से अपना बचाव करें। लंबी यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपनी रफ्तार सामान्य रखने की जरुरत होगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - बैंगनी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!