जौनपुर थाना सिकरारा पुलिस ने लूट करने वाले अभियुक्त अनुज यादव (डाढी) को किया गिरफ्तार

बृज बिहारी दुबे
By -
 जौनपुर थाना सिकरारा पुलिस ने लूट करने वाले अभियुक्त अनुज यादव (डाढी) को किया गिरफ्तार, कब्जे से लूट के 1500 रूपये , 02 अदद मोबाईल  तथा घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद-* 
श्री मान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद जौनपुर में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध सघन अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण मे प्र0नि0 सिकरारा मय पुलिस बल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 - 349/2026  धारा-308(5),109(1),115(2),352,351(2),61(2) बीएनएस थाना सिकरारा जनपद जौनपुर से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त अनुज यादव पुत्र राजीव यादव निवासी ग्राम बड़ेरी थाना बदलापुर जौनपुर को ककोहिया सोनपुरा जंगल से दिनांक 12.10.2026 को गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*  दिनांक 11.10.2026 को वादी शान्तनु पुत्र प्रितम सिंह निवासी रन्धीरपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात ने थाना स्थानीय पर तहरीर दिया कि 1. अजय विश्वकर्मा पुत्र सोनु विश्वकर्मा निवासी सोनपुरा थाना सिकरारा जौनपुर 2.शुभम सिंह पुत्र सन्तोष सिंह निवासी बेलखड़ी थाना सिकरारा जौनपुर 3.आकाश गौतम पुत्र अज्ञात निवासी मोहम्मदपुर थाना बक्सा जौनपुर 4.अनुज यादव (डाढी) पुत्र अज्ञात निवासी बड़ेरी थाना बदलापुर जौनपुर द्वारा दिनांक 11.10.2026 समय 17.00 बजे मोबाइल बेचने के नाम पर बुलाकर कट्टा सटाकर मोबाइल व पैसा छीन लिया गया व खाते मे UPI से पैसा ले लिया गया तथा गाली गुप्ता देते हुये मारा पिटा गया  व जान से मारने कि धमकी दी गयी तथा कट्टे से गोली फायर करके हम लोगो को भयभीत किया गया जिसके  सम्बन्ध मे दिया वादी के लिखित प्रार्थाना के आधार पर मु0अ0स0- 349/2026  धारा-308(5),109(1),115(2),352,351(2),61(2) बीएनएस बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया था।       
 *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–*
1. अनुज यादव पुत्र राजीव यादव निवासी बड़ेरी थाना बदलापुर जौनपुर ।
*बरामदगी का विवरण --*
1.  नगद 1500/-रुपया व दो मोबाईल  व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल
*अपराधिक इतिहास –*
1. मु0अ0सं0-349/2026  धारा-308(5),109(1),115(2),352,351(2),61(2) बीएनएस
2. मु0अ0सं0-262/2026  धारा-308(5)/109(1)/351(3) बीएनएस थाना महराजगंज

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम के सदस्य –* 

1. प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह थाना सिकरारा जौनपुर 
2. उ0नि0 कमलेश कुमार तिवारी ,का0 हरेन्द्र कुमार ,का0 अभिषेक शुक्ला ,का0 निगम दीक्षित ,का0 नीरज भारती थाना सिकरारा जनपद जौनपुर ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!