दैनिक राशिफल ११ अक्टूबर २०२६ रविवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 11-10-2026 रविवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- आश्विन (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) आश्विन माह,
तिथि- प्रथमा 21:30:25,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 25 आश्विन गते,
नक्षत्र- चित्रा 22:31:40,
योग- वैधृति 21:04:33, 
करण- किंष्तुघ्न 09:21:00, पश्चात्- बव, 
चंद्र- कन्या 10:03:09, पश्चात्- तुला राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:20:34, 
सूर्यास्त- 17:54:41,
दिन काल- 11:34:07, 
रात्री काल- 12:26:27,
चंद्रास्त- 18:06:23,
चंद्रोदय- 30:41:40*,
राहू काल- 16:28-17:55, अशुभ,
यम घँटा- 12:08-13:34,
अभिजित-11:44-12:31, शुभ,
प्रदोष- 17:55-20:26 तक,
ब्रह्म-मुहूर्त- 28:42* - 29:31* शुभ,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र की हानि होती है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। अगर किसी से कोई वादा किया गया है तो उस पर टिके रहें। किसी करीबी की बुरी आदतों के चलते चिंता हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ें। नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। आपकी क्षमता तथा बातों को स्पष्ट तरीके से कहने का तरीका आपको अपने क्षेत्र में ऊपर लेकर आएगा। नयी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हाथ लग सकती है। यूरिन इन्फेक्शन की तकलीफ बड़ी मात्रा में सता सकती है। पानी का अधिक से अधिक सेवन करें। सड़क पर वाहन चलाते समय आपको विशेष सतर्क रहने की जरुरत है, अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ वृषभ राशि :- आज आपका दिन रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेगा। अपनी परेशानियों में जीवनसाथी व पारिवारिक सदस्यों का सहयोग अवश्य लें। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेंगे। आपको धन के मामलों में अपने आंख व कान खुले रखने होंगे। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। कारोबार में कोई पुराना समझौता टूट सकता है, सावधान रहें। नौकरी पेशा जातकों को किसी मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। करियर से संबंधित कुछ नए और रोचक ऑफर आपको मिल सकते हैं। बदले मौसम के कारण हुई सर्दी से निपटने के लिए घरेलू उपाय कारगर साबित होगा। यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं परंतु आप यात्रा के दौरान अपनी चीजों पर ध्यान दीजिए। शुभांक - 8 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन किसी काम में आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा। परिवार के लिए भी समय देना पेशेवर काम के बराबर महत्व रखता है। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करने पर आपका पाटर्नर प्रेम की बरसात कर सकता है। व्यापार में आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। बिजनेस के काम से किसी नई जगह आने का अवसर मिलने वाला है, काम के साथ अवकाश का भी मजा लेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने ऑर्डर को पूरा करने में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। अपनी देखभाल कैसे करें, यह जानना हमेशा आसान नहीं होता है। अपने आपको तैयार करें और आप बहुत कुछ हासिल करेंगे। किसी आगामी यात्रा से आप चिंतित महसूस कर सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - लेमन है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से आपको बचना चाहिए। आपकी कोई विश पूरी हो सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा। आपका प्रेम जीवन अद्भुत चल रहा है और चलता रहेगा। अपने इष्ट देव की पूजा अर्चना करें आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक रूप से आप कुछ उतार-चढ़ाव से गुजरेंगे, लेकिन बहुत पैसा कमाने का मौका जल्द ही आने वाला है। बिजनेस में बहुत अच्छी कोई डील हो सकती है। प्रॉपर्टी के मामले में विकल्प लेकर चलना आपके लिए सुरक्षित कदम साबित होगा। जो लोग कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिलेगी। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घुटनों व जोड़ों में दर्द रह सकता है। विदेश यात्रा का संयोग बन रहा है, जल्दी ही जा सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि किसी का जूठा बिलकुल ना खाएं। कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, लेने-देन का हिसाब बराबर रखें। अपने किसी प्रॉडक्ट को ब्रिक्री के लिए ऑनलाइन डालना फायदा देगा। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों को अपनी अपेक्षा के अनुसार फल प्राप्त हो सकता है। पहले स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रही हैं तो उन्हें लगेगा कि दिन उनके स्वास्थ्य को लेकर बहुत अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक काम की वजह से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कुछ समय परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव अथवा डिनर के लिए भी जरूर निकालें। आपको सलाह दी जाती है की किसी के प्रति न तो बुरा सोचें और न ही बुरा बोलें। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीतने के लिए काफी है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। धन और करियर के मामले में दिन शुभ होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। किसी के साथ व्यापार शुरू करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। शांत और सलिके से रहने का प्रयास करें आपका बहुत सारा काम वैसे ही हल हो जाएगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कुछ समय बागवानी करने तथा प्रकृति के समीप व्यतीत करें। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - जैतूनी है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन सभी सितारे आपके पक्ष में हैं। भले ही सब कुछ आपके पक्ष में हो, फिर भी आपको कुछ कदम उठाने होंगे, अधिक सक्रिय और ऊर्जावान बनें। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। धन प्राप्ति को लेकर मन में बेचैनी रहेगी, लेकिन अगर शांत चित्त से काम करेंगे तो धन लाभ के अच्छे अवसर आपको मिलेगा। व्यवसाय से जुड़ी अच्छी खबर आपको मिल सकती है। अपने करियर में समस्याओं का समाधान मिलेगा और करियर से जुड़ी जिम्मेदारियां उठाने के लिए भी आपका विश्वास बना रहेगा। बढ़ती उम्र की वजह से होने वाली परेशानी आपको थोड़ी राहत दे सकती है। यातायात नियमों का पालन करें अन्यथा आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गुलाबी है। 

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन की शुरुआत में आपको कुछ चीजों को लेकर मन में शंका रह सकती है। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। विवाहित जातक परिवार के विस्तार की बात करेंगे। प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे। अपने ईष्टदेव की पूजा अवश्य करें। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करने के अवसरों को तलाश कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोग दिमाग में कन्फ्यूजन की वजह से गलत निर्णय ले सकते हैं, सावधान रहें। शरीर में पानी की मात्रा कम होने के कारण थकान महसूस हो सकती है। लिक्विड डाइट पर ज्यादा ध्यान दें। वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पूरा ध्यान रखें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में अच्छा साबित हो सकता है। महिलाओं से बातचीत करते समय सावधानी बरतें। परिवार में किसी को सुधारने का जिम्मा आप खुद उठा सकते हैं। पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति उचित सामंजस्य और सहयोग की भावना रखें। अगर आप अविवाहित हैं तो दिन आपके लिए काफी दिलचस्प रहेगा। आर्थिक रूप से आपको अपने धन को बढ़ाने का एक बड़ा अवसर मिलने की संभावना है। आप किसी नए घर, मकान, वाहन आदि की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। आपको आगाह किया जाता है कि खांसी जुखाम और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों से अपना बचाव करें। यात्रा करते समय कई कठिनाइयां आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीच है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। कुछ लोग अपने आप आपके पास खिंचे चले आएंगे। बुजुर्गों को लेकर आपके द्वारा की जा रही निःस्वार्थ सेवा सराहनीय रहेगी। पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनाएंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता बनाए रखने में आप सफल होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले थोड़ा सोच- विचार करें। कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को बुद्धिमानी से संभाल लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में टीम की ओर से विश्वासघात की आशंका है, सावधान रहें। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। कुछ लोगो को विटामिंस की कमी के कारण थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। किसी काम को लेकर की गई यात्रा से आपको लाभ होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। घर में किसी खास इंसान के आने से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श होगा। सिंगल राशि वाले बहुत खुश महसूस करेंगे। अगर कोई है जिसे आप काफी समय से देख रहे हैं तो अपने मन की बात बता कह सकते हैं। आवास से संबंधित निवेश लाभदायक रह सकता है। खुदरा व्यापारियों को अच्छे ग्राहक मिलने की संभावना है। कारोबारी स्त्रियां विशेषकर अपने व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रहे हैं, सावधान रहें। सुनिश्चित करें कि आप जीवन में एक स्वस्थ संतुलन बनाए हुए हैं। बुरी आदतों में पड़ना आसान हो सकता है। अगर आपकी कोई यात्रा जल्द होने वाली है तो आप बहुत उत्साहित महसूस करेंगे। यात्रा करने से पहले यह सुनिश्चित करने के लिए खरीदारी की सूची बनाएं कि आपके पास सब कुछ है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नीला है। 

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपको किस्मत का साथ मिलेगा।। घर का माहौल अनुकूल रहने से सुकून महसूस करेंगे। एक आकस्मिक बैठक अंत में अपेक्षा से बहुत अधिक हो सकती है। पार्टनर के द्वारा खेले जाने वाले माइंड गेम का शिकार खुद को न होने दें। किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें। अपनी व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित परिणाम पाने के लिए उसके अनुरुप प्रयास करने की जरुरत होगी। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। परिवार के साथ रोमांचक ट्रिप की संभावना बन रही है, पर वाहन चलाते समय सावधान रहें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लैवेंडर है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!