दैनिक राशिफल १०अक्टूबर २०२६ शनिवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 10-10-2026 शनिवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- भाद्रपद (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) आश्विन माह,
तिथि- अमावस्या 21:18:55,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 24 आश्विन गते,
नक्षत्र- हस्त 21:41:46,
योग- ऐन्द्र 22:01:24, 
करण- चतुष्पद 09:23:45, पश्चात्- नाग, 
चंद्र- कन्या राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:19:59, 
सूर्यास्त- 17:55:47,
दिन काल- 11:35:47, 
रात्री काल- 12:24:47,
चंद्रास्त- 17:34:27,
चंद्रोदय- 30:41:05*,
राहू काल- 09:14-10:41, अशुभ,
यम घँटा- 13:35-15:02,
अभिजित-11:45-12:31, शुभ,
प्रदोष- 17:56-20:27 तक,
ब्रह्म-मुहूर्त- 28:41* - 29:31* शुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज अमावस्या तिथि के दिन तिल का तेल खाना, लगाना निषिद्ध है। स्त्री सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का रहेगा। घर की साफ सफाई संबंधी कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। नवविवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ रात्रि भोजन पर जा सकते हैं। कुछ जातक नये प्रेम संबंध बना सकते हैं। किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। कोई रुका हुआ इनकम सोर्स फिर से शुरू हो सकता है। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं। तरल पदार्थों का सेवन करना स्वास्थ्य में सुधार लाएगा। वाहन चलाते समय अपने ध्यान को एकत्रित रखें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हल्का पीला है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। दूसरों की कही बातों पर तत्काल भरोसा न करें। कुंवारे लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है, जैसा वह चाहते हैं। शादीशुदा लोग एक दूसरे को बड़े ही रोचक तरीके से समझेंगे। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कारोबारियों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, नये लोगों के साथ डील पक्की हो सकती है। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में किसी खास उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। कुछ लोगों को करियर में बदलाव की इच्छा होगी। इम्यूनिटी कम होने की वजह से बदलते वातावरण का असर सेहत पर दिखेगा। प्रोटीन युक्त भोजन अधिक करें। किसी महत्वपूर्ण यात्रा का प्लान बन सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - श्वेत है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। अपने साथी के प्रति अधिक प्यार और स्नेही बनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आप आसानी से पैसा जमा कर सकते हैं। खुदरा व्यापारियों को भी बड़ा मुनाफा हाथ लगेगा। वर्तमान में चलने वाले प्रोजेक्ट में आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत की सराहना हो सकती है। ठंडे पानी का सेवन न करें, आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं ताजगी और नएपन का एहसास होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय व्यतीत होगा। गलत ढंग से धन की कमाने की कोशिश न करें। किसी कार्यक्रम या समारोह को फंडिंग करना अच्छा रिटर्न दे सकता है। स्मार्टनस् और कार्य से दूसरों को प्रभावित करने के लिए समय उपयुक्त है। नौकरी में लक्ष्य की प्राप्ति अतिरिक्त प्रयासों द्वारा अवश्य ही संभव है। मुंह में छाले या किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है। देशी चीजों का अधिक मात्रा में सेवन करें। यात्रा के दौरान किसी अजनबी का साथ आपको लाभ दिला सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गोल्डन है। 

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। मित्रों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। लवमेटस एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। भविष्य में निवेश को लेकर योजना बना सकते हैं। वित्तीय सलाह के लिए एक बुद्धिमान व्यक्ति से पूछें। पुश्तैनी व्यवसाय में आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी नए कार्य को आरंभ करने में सफलता मिल सकती है। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहना होगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से रोजाना की होने वाली परेशानी से बचने के लिए अपना वाहन खरीद सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - संतरी है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा, जिससे परिवारिक महौल भी खुशनुमा बना रहेगा। कुछ लोगों को सलाह दी जाती है कि अपने बड़बोलेपन से बचें। बहुत सारे रोमांटिक अवसर आपके रास्ते में आ रहे हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे ढंग से विचार अवश्यक करें। इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है। बेरोजगार को वह कॉल या ईमेल मिल सकता है जिसका वे इंतजार कर रहे हैं। सेहत के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाने की आवश्यकता होगी। कोई सुखद यात्रा संभव है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - ऑलिव ग्रीन है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। किसी व्यक्ति के साथ हुए मनमुटाव को मिटाने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। आपकी आकर्षक प्रतिभा के कारण आपको लाभ मिल सकता है। युवक युवतियों के लिये दिन सरप्राइज लेकर आएगा। यदि आपने किसी संपत्ति के लेन-देन का मन बनाया है, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपकी व्यवसायिक योजनाएं लीक होने से कोई उनका गलत फायदा उठा सकता है। जिन युवाओं ने नई नौकरी के लिए आवेदन भरा है उनको कंपनी की ओर से कॉल आ सकती है। अपने स्वास्थ्य को लेकर आपको कुछ जरूरी कदम उठाने आवश्यक हैं। सहकर्मियों या दोस्तों के साथ यात्रा करने के अवसर उत्पन्न हो सकते हैं। यह यात्रा आपको अधिक ऊर्जावान और फुर्तीला बना देगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है। 

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप स्वयं में अद्भुत आत्म बल व ऊर्जा महसूस करेंगे। परिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान घर की अवस्था को उचित बनाकर रखेगा। पढ़ाई करने वालों को उन विषयों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए जिसमें वे कमजोर हैं। पति-पत्नी अपने बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। आपकी लगन और मेहनत के चलते वित्तीय लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी अथवा रुपए-पैसे के लेन-देन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण काम आसानी से संपन्न होगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोग सहकर्मियों से स्वस्थ बहस तो करें लेकिन वाद-विवाद में न बढ़ें। आपका स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। यदि आप यात्रा कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप इस बारे में कुछ शोध कर लें कि आप कहाँ जा रहे हैं। एक योजना बनाएं और मजे करना याद रखें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी। परिवार के किसी नौजवान का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करेंगे। अगर किसी से प्यार करते हैं तो दिल की बात बताने में देरी न करें। किसी गुपचुप तरीके से आपके पास पैसा आ सकता है। व्यावसायिक मामलों में किसी भी व्यक्ति पर भरोसा ना करें और सारे फैसले खुद ही लें। अपने कार्यक्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य बनाए रखना होगा। जो टीचर हैं अपने ज्ञान को और अपडेट करने की प्लानिंग करें। आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। यह नये मुकम्मल स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरूवात करने के लिए सबसे उपयुक्त दिन है। यात्रा के प्रति आपका लगाव किसी खूबसूरत यात्रा के लिए प्रेरित करेगा। बस प्रवाह के साथ चलें और जीवन की अनियमितताओं का आनंद लें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपका नए लोगों से मुलाकात का योग बन रहा है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता कर सकती है। जीवनसाथी पैसे और घर के कामों को लेकर तर्क-वितर्क कर सकता है। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। फाइनेंस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें। व्यापार में कुछ बड़ी डील हो सकती है। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा। परिवार में आपके विचार को महत्व नहीं दिए जाने से मानसिक परेशानी महसूस हो सकती है। इसके अलावा आपका स्वास्थ्य अच्छा है। पार्टनर के साथ यात्रा करने से आप दोनों और भी करीब आएंगे। एक साथ ढेर सारी तस्वीरें लें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपको किस्मत का साथ मिलेगा। किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं होंगी। किसी व्यक्ति के साथ हुए मनमुटाव को मिटाने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। प्रेम के मामले में रोमांचक दिन बीतने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन काफी बेहतर रहेगा। धन के व्यय का भी योग बना हुआ है। सामने आए अवसर का अधिकतम लाभ उठाने से तरक्की की रफ्तार तेज होगी। आपके दिमाग में ज्यादातर समय काम ही चलता रहेगा। जॉब में नए लोगों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी। हेल्थ में नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करना आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा। आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ कहीं बाहर घुमने फिरने जा सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। नई चुनौतियों के प्रति खुद को तैयार रखेंगे। अपनी कीमती वस्तुओं पर निगरानी रखें। विवाह का इंतजार कर रहे लोगों को खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। आपको किसी लेन-देन से फायदा होने की उम्मीद है। किसी नए व्यापार में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। करियर से संबंधित लिए गए निर्णय सोच-विचार के बाद ही लें। बच्चों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। आपको दांतों में कुछ दर्द रहेगा, इसलिए दंत चिकित्सक के पास अवश्य जाएं। इसके अलावा, आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से ठीक कर रहे हैं। रुटीन लाइफ में बदलाव लाने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!