शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- भाद्रपद (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) आश्विन माह,
तिथि- सप्तमी 07:59:08, पश्चात्-अष्टमी,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 17 आश्विन गते,
नक्षत्र- आद्रा 25:28:53*,
योग- वरियान 15:20:39, पश्चात्-परिघ,
करण- बव 07:59:08, पश्चात्-बालव,
चंद्र- मिथुन राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:16:09,
सूर्यास्त- 18:03:42,
दिन काल- 11:47:33,
रात्री काल- 12:12:58,
चंद्रास्त- 13:09:52,
चंद्रोदय- 23:26:20,
राहू काल- 09:13-10:41, अशुभ,
यम घँटा- 13:38-15:07,
अभिजित-11:46-12:34, शुभ,
प्रदोष- 18:04-20:32 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके अटके हुए व्यापारिक कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। नए और बड़े ऑर्डर मिलने से आर्थिक चिंता दूर होगी। समाज और सरकार द्वारा किसी विशिष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। नया निवेश श्राद्ध पक्ष के बाद ही करें। ग्रह गोचर आपके अनुकूल रहने से ऑफिस के सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। कुछ जातकों के लिए ट्रांसफर की संभावना बनेगी, जो भविष्य में करियर के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। आपकी सेवा और देखभाल से घर के किसी बुजुर्ग की सेहत में सुधार आएगा, जिससे घरेलू तनाव कम होगा। व्यावसायिक उपलब्धियों से धन लाभ बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों और प्रसिद्धि के चलते आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य और अनुकूल रहेगा। छात्र, कलाकार और खिलाड़ी सुखद परिणाम प्राप्त करेंगे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पिंक है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपको बिजनेस से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए समय उत्तम है, लेकिन कागजी कार्रवाई और एग्रीमेंट ध्यानपूर्वक करें। नया कारोबार श्राद्ध पक्ष के बाद ही शुरू करें। नौकरीपेशा जातकों की प्रगति होगी और ट्रांसफर के अनुकूल योग बनेंगे। आगामी त्योहारी सीजन के चलते वर्कलोड बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव रहेगा। पर्सनल लाइफ में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों से मानसिक संतुष्टि मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य और स्थिर बनी रहेगी। मृदुभाषी व्यवहार से नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में धन लाभ देंगे। मार्केटिंग से जुड़े जातकों के लिए स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान दें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - ह्वाइट है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन सिद्धि योग से आपके कारोबार को गति देने में बड़ी सफलता मिलेगी। मनचाहे परिणाम मिलने से मानसिक सुकून रहेगा। नए कारोबारियों के प्रयासों का भविष्य में शानदार फल मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोग रणनीति बनाकर काम करें, किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। दोपहर बाद काम में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, जिससे नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। लाइफ पार्टनर आपके प्यार और भावनाओं को समझेगा। परिवार के साथ बिताया गया समय पुरानी खूबसूरत यादों को ताजा करेगा। कार्यकुशलता से आय के नए साधन बनेंगे। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलेगी, लेकिन खिलाड़ियों को खेल के दौरान चोट-चपेट से सतर्क रहने की जरूरत है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गोल्डन है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप नया काम शुरू करने से बचें क्योंकि श्राद्ध पक्ष चल रहा है। वाणी में कठोरता आने से व्यापारिक नुकसान हो सकता है और मुनाफे का ग्राफ गिर सकता है। ऑफिस में किसी से तीखी नोक-झोंक हो सकती है, इसलिए अपने काम से काम रखें। अनजान लोगों से विवाद आपको मुश्किल में डाल सकता है। दांपत्य संबंधों में कुछ गलतफहमियों के कारण तनाव रह सकता है। ट्रैक पर खिलाड़ियों को किसी करीबी मित्र से धोखा मिलने की आशंका है, सतर्क रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। आर्थिक लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें और जोखिम भरे निवेश से बचें। घरेलू और ऑफिस के काम के दबाव से मानसिक तनाव और शारीरिक थकान हो सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - ऑरेंज है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कारोबारियों के लिए समय अत्यधिक अनुकूल है। सिद्धि योग से धन संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। हालांकि गैर-जरूरी चीजों पर धन बर्बाद करने से बचें। वर्कप्लेस पर आपके काम की बॉस द्वारा खुलकर सराहना होगी। फोन कॉल या ईमेल के जरिए कोई बड़ा प्रोजेक्ट या महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। पारिवारिक जीवन उत्तम और सुखद रहेगा। किसी भी संवेदनशील मुद्दे पर परिजनों से व्यर्थ की बहस करने से बचें। व्यापार में बंपर मुनाफा होगा और आय में वृद्धि होगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतिष्ठित संस्थान या मनपसंद कोर्स में एडमिशन मिलने के योग हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपका बिजनेस में निवेश के लिए समय अनुकूल है। ग्रह स्थिति पक्ष में बनी हुई है। इस समय अपनी मार्केटिंग टीम को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दें। ट्रांसफर या प्रमोशन के प्रबल योग हैं। स्मार्ट कम्युनिकेशन और प्रोफेशनल अप्रोच से ऑफिस में आपकी एक अलग और प्रभावशाली पहचान बनेगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। संतान का पूरा सहयोग मिलेगा और घर में खुशी का माहौल रहेगा। करियर में प्रगति के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संचित धन में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मेरिट लिस्ट में नाम आने या चयन होने से छात्रों का उत्साह चरम पर रहेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन सिद्धि योग से बाजार का माहौल पूरी तरह आपके पक्ष में रहेगा। उचित रणनीति से नए और बड़े क्लाइंट मिलेंगे, जिससे कारोबार नई ऊंचाइयों को छुएगा। पैतृक व्यापार में बुजुर्गों की सीख काम आएगी। कार्यस्थल पर नए टास्क और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स मिलेंगे, जिन्हें सफलतापूर्वक पूरा करने पर वरिष्ठों से भरपूर प्रशंसा मिलेगी। मधुर वाणी बनाए रखें। प्रेम जीवन और दांपत्य जीवन दोनों में खुशनुमा माहौल रहेगा। धार्मिक अनुष्ठानों या पूजा-पाठ पर धन खर्च होने की संभावना है। नए क्लाइंट्स और व्यापारिक अनुबंधों से आर्थिक लाभ में भारी वृद्धि देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य और ऊर्जावान रहेगा। छात्र, कलाकार और खिलाड़ी अपने क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपके व्यापार में अभी ज्यादा सुधार नहीं दिखेगा, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय कुछ समय के लिए टाल दें। प्रभावशाली व्यक्ति से मिले ऑर्डर्स को समय पर पूरा करने में चुनौती आ सकती है। कार्यक्षेत्र में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। यदि जॉब स्विच करने की योजना बना रहे हैं, तो अभी रुकना ही बेहतर होगा। टीम में जिम्मेदारियों में बदलाव से आत्मविश्वास डगमगा सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। संयुक्त परिवार के सुख में कमी महसूस हो सकती है। खर्चों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होने से बजट बिगड़ सकता है। उधारी के लेन-देन से पूरी तरह बचें। दिनभर सुस्ती और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। सकारात्मक सोच बनाए रखें और योग का सहारा लें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - ऑरेंज है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन सिद्धि योग से आपके इंटरनेशनल कॉन्टैक्ट्स मजबूत होंगे। बाजार में डीलर्स और पार्टियों के साथ बेहतर तालमेल से व्यापार की ग्रोथ तेज होगी। बॉस के साथ महत्वपूर्ण मीटिंग में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। विदेश में काम करने वाले लोगों को इंटरनेशनल टीम या हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिलेगा। सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाकर चलें, दांपत्य में मधुरता रहेगी। व्यापार में प्रगति से आर्थिक लाभ के मजबूत योग हैं। प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मानसिक रूप से खुद को मजबूत और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - ग्रे है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपकी पूर्व में की गई बचत या निवेश वर्तमान व्यापारिक जरूरतों को पूरा करने में बहुत काम आएगा। ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से बिक्री में सुधार होगा। सिद्धि योग से नौकरी में मनचाहे काम की जिम्मेदारी मिलने से सुकून मिलेगा। ऑफिस मीटिंग में आपकी परफॉर्मेंस तरक्की के नए द्वार खोलेगी। जीवनसाथी के साथ हल्की नोकझोंक के बावजूद आपसी प्रेम बना रहेगा। दांपत्य जीवन में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति काफी संतोषजनक रहेगी। पुरानी बचत और बढ़ती बिक्री से वित्तीय सुरक्षा मिलेगी। पुराने किसी शारीरिक दर्द या बीमारी से राहत मिलेगी, जिससे शरीर रोगमुक्त और ऊर्जावान रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - येलो है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपको त्योहारी सीजन को देखते हुए बिजनेस लोन के लिए आवेदन करना फायदेमंद रहेगा, दस्तावेज पूरे रखें। किसी विशेष प्रोडक्ट की मांग बढ़ने से बिक्री में भारी उछाल आएगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को काम के सिलसिले में भागदौड़ भरी यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की गॉसिप से दूर रहें। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है और सकारात्मक बातचीत शुरू होगी। घर में बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सिद्धि योग के प्रभाव से बिक्री बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लोन मिलने से वित्तीय रुकावटें दूर होंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतरीन रहेगा। छात्र और खिलाड़ी उत्साह व ऊर्जा से भरे रहेंगे। शुभांक - 1 और शुभ रंग - ब्राउन है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप व्यापार में नई डील करते समय पूरी सतर्कता बरतें, धोखाधड़ी की आशंका बन रही है। नया आउटलेट या फ्रेंचाइजी मॉडल शुरू करने की योजना श्राद्ध पक्ष के बाद ही लागू करें। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग पब्लिक डीलिंग में विशेष सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में काल्पनिक चिंताओं से बचें और ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी रखें। संतान की किसी गलती या व्यवहार से मन थोड़ा दुखी हो सकता है। पारिवारिक तालमेल बनाए रखने के लिए धैर्य से काम लें। वित्तीय मामलों में अत्यधिक सावधानी रखें। व्यापारिक चुनौतियों के कारण अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना जरूरी होगा। मानसिक उलझनों के कारण सिरदर्द या तनाव हो सकता है। छात्र पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने का प्रयास करें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पर्पल है।
