अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव का जौनपुर में भव्य स्वागत, जज सिंह अन्ना ने बढ़ाया हौसला*

बृज बिहारी दुबे
By -

जौनपुर मछलीशहर। जापान के नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर देश और जौनपुर का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव का अपने गृह क्षेत्र जौनपुर में भव्य स्वागत किया गया। वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद रोहित यादव का रोड शो लालबहादुर शास्त्री अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से शुरू होकर जमालापुर, मीयांचक , बंधवा बाजार होते हुए उनके पैतृक गांव अदारी (डभीया) पहुंचा।
रोहित यादव के गांव पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने जयकारों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह लोगों में अपने लाल की उपलब्धि को लेकर उत्साह देखने को मिला। उनके पिता सभाजीत यादव ने स्वागत के लिए पहुंचे अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों के लिए जलपान की व्यवस्था की।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने गांव पहुंचकर रोहित यादव का उत्साह बढ़ाया और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आप एक दिन विश्व चैंपियन बनेंगे।” उन्होंने रोहित की उपलब्धि को जौनपुर के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
बताया गया कि रोहित यादव 3, 4 और 5 अक्टूबर को अपने पैतृक गांव डभीया, बंधवा बाजार, मछलीशहर-जंघई मार्ग क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह बना हुआ है। उनके रोड शो में, उनके पिता सभाजीत यादव, रामआसरे यादव, राधेश्याम यादव रामकृपाल यादव जयप्रकाश यादव हजारों लोगों ने रोड शो डीजे गाजे बाजे के साथ मोटरसाइकिल से किया और अपने पदक विजेता लाल को ध्वजारोहण के साथ पैतृक गांव लाएं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!