नशे में सड़क पर सोते मिले ऑन ड्यूटी सिपाही, वीडियो वायरल होने पर SSP ने किया निलंबित*

बृज बिहारी दुबे
By -

*जौनपुर।* कोतवाली थाना क्षेत्र के किला रोड के पास ऑन ड्यूटी सिपाही के नशे की हालत में सड़क पर पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में सिपाही उमाशंकर कथित रूप से नशे की हालत में सड़क पर सोते नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद SSP कुंवर अनुपम सिंह ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए सिपाही उमाशंकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस विभाग की ओर से की गई कार्रवाई के बाद मामले की जांच की जा रही है।
ऑन ड्यूटी सिपाही के इस कथित कृत्य का वीडियो वायरल होने से पुलिस की कार्यप्रणाली और अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे। अधिकारियों ने वीडियो सामने आते ही कार्रवाई करते हुए स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता के मामलों में विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!