दैनिक राशिफल २४ सितंबर २०२६ गुरूवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 24-09-2026 गुरुवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- भाद्रपद (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- त्रयोदशी 23:17:52,  
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 08 आश्विन गते,
नक्षत्र- धनिष्ठा  10:34:19, पश्चात्-शतभिषा, 
योग- धृति 15:53:37, पश्चात्- शूल,
करण- कौलव 11:08:56, पश्चात- तैतुल,  
चंद्र- कुम्भ राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:11:31, 
सूर्यास्त- 18:14:20,
दिन काल- 12:02:49, 
रात्री काल- 11:57:40,
चंद्रोदय- 16::52:52,
चंद्रास्त- 28:38:03*,
राहू काल- 13:43-15:14, अशुभ,
यम घँटा- 06:12-07:42,
अभिजित-11:49-12:37, शुभ,
प्रदोष- 18:14-20:39 तक,
पंचक१- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाना वर्जित है। इससे पुत्र को दोष होता है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी का विरोध ना करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। विवाहित लोग, शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर का प्लान बनाएंगे। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी नोटिस करेगा कि आप थोड़ा हटकर व्यवहार कर रहे हैं। धन के मामले में अधिक लालच मुसीबत को भी बढ़ा सकता है। क्रॉकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है। बिना जांच पड़ताल के किसी प्रॉप्रर्टी में पैसा ना लगाएं। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें। एक स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए, आपको स्वस्थ विकल्प अपनाने की आवश्यकता है। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें। अनावश्यक घूमने फिरने से बचें। यात्रा के बीच मे पेट से संबंधित पीड़ा हो सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - संतरी है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। अपनी तुलना किसी और के जीवन के साथ करने से परहेज रखना होगा। पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनाएंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करने के अवसरों को तलाश कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में तो लाभ होगा लेकिन साथ ही खर्चे भी बढ़ेंगे। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। ठंडे पानी का सेवन न करें आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। किसी विशेष यात्रा का भी प्लान बन सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - ऑलिव ग्रीन है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में अच्छा साबित हो सकता है। लोगों से अपनी बात मनवाने में सफल होंगे। घर में किसी सदस्य के आचरण को लेकर चिंता होने की आशंका है। पति-पत्नी के बीच सुख-शांति का माहौल रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो दिन आपके लिए काफी दिलचस्प रहेगा। आपका किसी पर क्रश है और शक्तिशाली शुक्र आपको कुछ अच्छी ऊर्जा भेज रहा है; आप उनसे संपर्क करने के लिए पर्याप्त सुविधा महसूस कर सकते हैं। धन देने के संबंध में बहुत सोच विचार करके ही कोई निर्णय लें। नेटवर्किंग और सेल संबंधी बिजनेस में अच्छे मौके मिलेंगे। जल्दी कामयाबी चाहने के चक्कर में किसी गलत रास्ते का चुनाव ना करें। अधिकतर महत्वपूर्ण काम दोपहर से पहले ही निपटा लें तो उचित रहेगा। आप में से कुछ लोग सैलरी में बढ़ोत्तरी मिलने की अपेक्षा रख सकते हैं। लंबे समय से बीमार लोग चमत्कारिक रूप से ठीक होने की उम्मीद कर सकते हैं। ट्रिप पर जाने के लिए अपनी गाड़ी के बदले पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाना बेहतर साबित होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लैवेंडर है।

☀️ कर्क राशि :- आजके दिन आपके घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। संतान की पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन से मन प्रसन्न होगा। महिलाएं ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी। आपके करीबी लोग आपके फिर से करीब आना चाहेंगे। जीवनसाथी और आप अपनी अपनी बातों में ही व्यस्त रहेंगे, लेकिन एक-दूसरे का ख्याल रखने की भी कोशिश करेंगे। सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। नए कार्य या व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। मानसिक तनाव, दिमागी दबाव और सिर दर्द आपके लिए परेशानी पैदा करेंगें। योग अभ्यास और संतुलित आहार की सलाह दी जाती है। किसी खास से मिलने के लिए दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है, तैयार रहें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। कुछ लोग अपने ससुराल में किसी के जन्मदिन आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी साजिश या षड्यंत्र में उलझ सकते हैं, सावधान रहें। अपने जीवनसाथी को खुश करने की कोशिश करें। पाटर्नर का प्रेम पाने के लिए किसी वस्तु का सहारा ले सकते हैं। मिलने वाले अवसरों पर खरा उतरने की कोशिश करें। निवेश करने से पहले पूरी तरह से सोच-विचार कर लें तो बेहतर होगा। ऑफिस और फील्ड दोनों जगह टीम वर्क के साथ काम करने से बेहतरीन सफलता मिलेगी। ठंडी खाने पीने की चीजों से परहेज करें। वर्तमान समय में ट्रिप के लिए कोई भीड़ वाली जगह सही नहीं होगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - लाल है। 

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। व्यक्तिगत बातों में प्रगति देखने के लिए थोड़ा संयम रखने की कोशिश करें। निजी जीवन की बात करें तो गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। धन लाभ की स्थिति बनी हुई है, लेकिन इसके समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। ब्यूटी और फैशन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कारोबार कुछ मंदा रहेगा। विदेश व्यापार से लाभ मिल सकता है। करियर में आपको अपनी इच्छा के अनुसार अवसर जल्दी प्राप्त होने वाले हैं। लंबे समय से बीमार लोग चमत्कारिक रूप से ठीक होने की उम्मीद कर सकते हैं। किसी व्यवसाय की डील को फाइनल करने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं। लोगों का आपके ऊपर विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। धन के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपने काम-काज का मन मुताबिक फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के उचित अवसर मिल सकते हैं। कुछ लोगों को गर्दन और कंधे में जकड़न और दर्द महसूस हो सकता है। यात्रा के प्रति प्यार आपको किसी दुर्गम और सुंदर जगह की यात्रा करने को प्रेरित करेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ वृश्चिक राशि : -  आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। दिमाग में कई दिनों से चल रही किसी बात से आपको छुटकारा मिलेगा, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। जीवन साथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। यदि आप प्यार में आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी के साथ एक छोटी सी समस्या का समाधान करना पड़ सकता है। कारोबारियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन रहने वाला है, नये लोगों के साथ डील पक्की हो सकती है। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग भी बन रहें हैं। कार्यक्षेत्र में किसी खास उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता बढ़ेगी। बच्चों को अच्छी आदतें और सेहतमंद व्यवहार सीखाने में कभी भी देर न करें, सही विकास होगा। यात्रा के प्रति प्यार आपको किसी दुर्गम और सुंदर जगह की यात्रा करने को प्रेरित करेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। वाहन और घर खरीदने का संयोग बन रहा है। जल्दबाजी में कार्य करने की आदत पर लगाम लगाएं वरना चोटिल भी हो सकते हैं। जीवनसाथी या परिवार के अन्य सदस्य को आपकी जरुरत पड़ने वाली है, समय निकालें। सिंगल लोगों को पाटर्नर का चुनाव करने में दिक्कत पैदा हो सकती है। आपका बैंक बैलेंस बढ़ने की संभावना है। व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। कारोबार में आपकी कोई पुरानी डील फाइनल भी हो सकती है। नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता का लाभ मिलेगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई सूचना प्राप्त होगी,  जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। अधिक तनाव और मेहनत की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या बढ़ सकती है। यदि आप एक सक्रिय धूम्रपान करने वाले हैं, तो सिगरेट में कटौती शुरू करने के लिए आदर्श दिन है। ट्रैवल के शौकिन लोगों को किसी लंबे ट्रिप पर जाने का शानदार अवसर मिलने वाला है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप अपनी आंतरिक शक्तियों को दोबारा समेटने में ध्यान दें। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं और बढ़ेंगी। आपको पिताजी द्वारा कोई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अपने मधुर व्यवहार से आप जीवनसाथी को प्रभावित करने में सफल होंगे। नवयुवक युवतियों का मूड रोमांटिक रहेगा। धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के लिहाज से दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से बिजनेस में जैसा चल रहा है उसी पर ध्यान रखें। यदि घर जल्दी जाने की तैयारी है तो ऑफिस के उलझन लेने से बचना होगा। आप स्वभाव से थोड़े अनाड़ी हैं, इसलिए इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि दिन के अंत में आपको कुछ खरोंच आ सकती है, सावधान रहें। यात्रा करने वाले आरामदायक यात्रा की उम्मीद कर सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - स्लेटी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार के किसी युवा का विश्वास जीतने के लिए उससे खुलकर बात करें। अपने जीवनसाथी से झूठ बोलना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन में आप अपने इगो को साइड रखें और देखेंगे प्यार कितना खूबसूरत है। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी। प्रॉप्रर्टी को लेकर दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। यदि आप किसी कार्य को करने से पहले असमंजस में हैं, तो उसे टेंशन फ्री होकर करें, क्योंकि वह पूरा अवश्य होगा। नौकरी में आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोचना  होगा, क्योंकि वह उनके साथ विश्वासघात  कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। गर्मी से तकलीफ थोड़ी मात्रा में हो सकती है। कार से यात्रा करना बहुत मजेदार हो सकता है, लेकिन इससे आपको कुछ परेशानी भी हो सकती है। शुभांक - 2 और  शुभ रंग - नीला है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी से बचें। जो लोग शादी में रुचि रखते हैं, उनके लिए दिन शुभ साबित होगा। इनकम बढ़ाने के लिए आप ज्यादा मेहनत करेंगे। व्यवसाय में मुनाफा देने की स्थिति बनी हुई है। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से आप अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। आपके लिए घर के बाहर का तैलीय भोजन हानिकारक साबित हो सकता है, सावधान रहें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई ऑफिशियल यात्रा संबंधी आर्डर मिल सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हल्का नीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!