गौतम, बनवासी और यादव बस्ती के लोगों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्टर दीपक शुक्ला

रामपुर, जौनपुर। नगर पंचायत रामपुर के वार्ड नंबर 8 खेमापुर में बुधवार को विकास कार्यों को गति देते हुए विभिन्न बस्तियों में इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर इंटरलॉकिंग कार्य का शुभारंभ कराया। इस दौरान गौतम बस्ती, बनवासी बस्ती एवं यादव बस्ती के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
भूमि पूजन कार्यक्रम में सभासद पति राजेश गुप्ता सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि वार्ड के लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक स्थानों पर सड़क एवं इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।
बनवासी बस्ती के लोगों ने रखीं समस्याएं
कार्यक्रम के दौरान बनवासी बस्ती के लोगों ने अपनी समस्याएं भी नगर पंचायत अध्यक्ष के समक्ष रखीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि रास्ते की स्थिति खराब होने के कारण बारिश के मौसम में आवागमन में काफी परेशानी होती थी। इंटरलॉकिंग मार्ग बनने से लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और बस्ती के लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।
इंटरलॉकिंग कार्य के शिलान्यास के बाद स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना था कि रास्ते के निर्माण से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं समेत सभी को आवागमन में राहत मिलेगी।
इस अवसर पर नगर पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!