कलेक्ट्रेट में जज सिंह अन्ना के आमरण अनशन का तीसरा दिन, अन्न-जल त्यागने से बिगड़ी तबीयत*

बृज बिहारी दुबे
By -

जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। अन्ना ने अन्न-जल त्यागकर अनशन शुरू किया है। भीषण गर्मी के बीच लगातार अनशन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही है। शाम को उन्हें कमजोरी और चक्कर आने के बाद चलने में परेशानी हुई और वे धरना स्थल पर गिर पड़े।
अन्ना समर्थकों के अनुसार, उनकी हालत बिगड़ने के बावजूद धरना स्थल पर अभी तक कोई चिकित्सा अधिकारी अथवा शासन का वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी लेने नहीं आया है।
अन्ना की मांग सदर तहसील के राजेपुर द्वितीय त्रिमुहानी निवासी नरेंद्र बहादुर सिंह से जुड़े 26 वर्ष पुराने भूमि विवाद के निस्तारण की है। नरेंद्र बहादुर सिंह ने वर्ष 2000 में चक संख्या 1243 में 14.7 एयर भूमि का बैनामा कराया था। इसी भूमि से संबंधित धारा 116 का मुकदमा करीब 26 वर्षों से लंबित बताया जा रहा है।
जज सिंह अन्ना की मांग है कि राजस्व अधिकारियों की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर बैनामाशुदा 14.7 एयर भूमि की पैमाइश, अंश निर्धारण एवं नियमानुसार कब्जे की कार्रवाई सुनिश्चित करे। अन्ना ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।
“26 साल से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे गरीब को न्याय मिले—इसी मांग को लेकर अन्ना का संघर्ष जारी है।”

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!