दैनिक राशिफल ०३ सितंबर २०२६ गुरूवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 03-09-2026 गुरुवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- श्रावण (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- सप्तमी 26:24:51*,  
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 18 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- कृतिका 24:28:27*, 
योग- व्याघात 18:32:01, 
करण- विष्टिभद्र 15:26:45, पश्चात- बव,  
चंद्र- मेष 07:24:55, पश्चात्-वृषभ राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:01:12, 
सूर्यास्त- 18:39:18,
दिन काल- 12:38:05, 
रात्री काल- 11:22:24,
चंद्रास्त- 12:02:35,
चंद्रोदय- 22:27:41,
राहू काल- 13:55-15:30, अशुभ,
यम घँटा- 06:01-07:36,
अभिजित-11:55-12:46, शुभ,
प्रदोष- 18:39-20:57 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है। 

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे। परिवार के किसी सदस्य को आपसे काफी उम्मीद है। संतान के विवाह को लेकर घर में विचार-विमर्श होगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यापारियों को धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पार्टनरशिप के ऑफर आ सकते हैं लेकिन बहुत सावधानी से निर्णय लेना होगा। इस राशि के कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। आपके काम का बोझ बढ़ने की वजह से काम के प्रति आप अधिक गंभीर होकर अपने लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। पार्टनर के साथ यात्रा करने से आप दोनों और भी करीब आएंगे। एक साथ ढेर सारी तस्वीरें लें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ वृषभ राशि :- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। माता-पिता की सेवा करें, खुशियां जीवन में दस्तक देंगी। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिन खुशियां खोलेगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में साइन इन करें अपने पार्टनर से प्यार महसूस करें। आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिलेगी। रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले एक बार अच्छे से सोच लें। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। युवा वर्ग को ऑनलाइन प्लेसमेंट की तलाश करनी चाहिए। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की भी चिंता न करें। अच्छी प्लानिंग के साथ किया जाने वाला बिजनेस ट्रिप सफल रहेगा, काम बनने के संकेत हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - मोती है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। बच्चों के लिए ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं, तो आप प्यार भरे रिश्ते में रहने की चाहत और अकेले रहने की चाह के बीच आगे-पीछे होते रहेगें। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। आर्थिक रूप से आप कुछ उतार-चढ़ाव से गुजरेंगे, लेकिन बहुत पैसा कमाने का मौका जल्द ही आने वाला है। प्रॉपर्टी के मामले में विकल्प लेकर चलना आपके लिए सुरक्षित कदम साबित होगा। नौकरी के लिए बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है। व्यायाम आखिरी चीज हो सकती है जो आप अभी चाहते हैं, और यह ठीक है। वही करें जो आपके शरीर के लिए सही लगे। वाहन का प्रयोग करते समय सावधान रहें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। परिवार के लोगों के सुझावों पर अमल करें। किसी बाहरी व्यक्ति को व्यक्तिगत जानकारी न दें। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण केवल एकतरफा ही है, इस बात का एहसास हो सकता है। आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। व्यवसाय में नए-नए अवसरों का फायदा उठाकर योजनाएं बनाएंगे, जिनका भविष्य में आप लाभ उठाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। ऑफिस में अनचाहे कार्य करने पड़ेंगे जिसको लेकर कुछ परेशान भी हो सकते हैं। छाती में कुछ दर्द अथवा कफ जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। यात्रा की संभावना के बीच माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। भीड़-भाड़ में आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। बुजुर्गों को लेकर आपके द्वारा की जा रही निःस्वार्थ सेवा सराहनीय रहेगी। पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनाएंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। संपत्ति से जुड़े कुछ बकाया मामले आपके पक्ष में तय होंगे। स्टॉक मार्केट से जुड़े हुए लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। प्रॉपर्टी और लेन-देन के मामलों में किस्मत का साथ भी मिल सकता है। काम पर सब ठीक रहेगा; आप शायद थोड़ा ऊब महसूस कर सकते हैं। यदि कार्यक्षेत्र में अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं तो सीनियर का दिल जीतना होगा। हेल्थ में दिनचर्या को नियमित करें, समय पर सोना, उठना और खान-पान करना। जिन लोगों ने अपनी नई कार ली है वह परिवार के लोगों को शहर के आस-पास की जगह घुमाने ले जा सकते हैं, वह उनके लिए रोमांचक रहेगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - संतरी है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा। आपको किसी से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करना चाहिए। आपका परिवार आपको प्रसन्न रखने के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रयास करेगा। जीवनसाथी के संग रिश्ते मधुर हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। धन के मामले में लाभ की स्थिति बनी हुई है। व्यापार में आपको अक्समात बदलाव करना पड़ सकता है। खाद्य उद्योग में काम करने वालों का दिन अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है। सुनिश्चित करें कि आपको तरोताजा करने के लिए दिन के अंत में आपके पास आराम की गतिविधि है। आपको सलाह दी जाती है कि घर में सभी की सेहत का ध्यान रखें। आप में से कुछ लोगों को किसी नए जगह जाने का अवसर मिलने वाला है, इसे लेकर रोमांचित रहेंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - ऑलिव ग्रीन है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहने वाली है। यदि आपको पारिवारिक समस्याएं थीं, तो वह अब समाप्त होती दिख रही हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य तरीके से चलेगा। प्रियतम आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के लिहाज से दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। आपके प्रदर्शन के आधार पर प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है, सैलरी बढ़ सकती है। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अधिक खाने और उच्च कैलोरी आहार से बचने की जरूरत है। जो लोग किसी पर्यटक स्थल पर जाने का प्लान बना रहे थे उनके लिए अच्छा मौका है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखना होगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। स्वयं का विकास करने के लिए स्वभाव में थोड़ी सतर्कता लाना आवश्यक है। अपने पार्टनर के प्रति अधिक चौकस और केयरिंग रहें। रोमांटिक अदाओं और बातों से आनन्द लें। आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। नये कारोबारियों का कारोबार अब धीरे धीरे रफ्तार पकड़ना शुरु करेगा। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। नौकरी में सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। नियमित सैर पर जायें इससे आप खुद को ज्यादा फिट महसूस कर सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण और फायदेमंद यात्रा रद्द हो सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - मैजेंटा है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप अपने करीबी लोगों का खुद के प्रति प्यार देखकर भावुक हो सकते हैं। महिलाएं अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करें और कुछ बेहतरीन बातचीत का आनंद लें। प्यार और युद्ध में सब जायज है लेकिन अपने बीच के मतभेदों को दूर करने के लिए अपने कूटनीतिक दृष्टिकोण का उपयोग करें, चाहे वह पार्टनर के साथ हो या संभावित पार्टनर के साथ। इस समय सेविंग जैसी गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। कारोबारी वर्ग को मुनाफे के लिए ग्राहकों से विनम्र रहना होगा। आप जिस किसी काम में लगे हैं उसमें आगे बढ़ने से पहले विशेषज्ञ की राय लें। महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी किसी अन्य को न दें। नौकरी से जुड़े जातक किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव के कारणों से अपना बचाव करें। यदि यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधान होकर जाएं क्योंकि इससे आपका धन खर्च बढ़ सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। मकान, दुकान आदि की मरम्मत तथा रंग रोगन संबंधी प्लानिंग होगी। महिलाएं सुंदरता निखारने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट करवा सकती हैं। भविष्य में जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करने का वादा कर सकते हैं। सिंगल लोग एक क्लब के बजाय दोस्तों के साथ होंगे। आपको दिन के अंत में कुछ अतिरिक्त आय की उम्मीद करनी चाहिए। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। नौकरी में नए अवसर के कारण नई जगह पर जाने का निर्णय लेना पड़ सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको ऑयली खाने से बचना चाहिए। यदि आप छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो जरूर जाएं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - स्लेटी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप दूसरों के नकारात्मक विचारों का असर अपने जीवन पर न होने दें। किसी संस्था के साथ सेवा कार्य करने से सुकून मिलेगा। आपका रोमांटिक अंदाज आपकी शादीशुदा जिंदगी को प्यार से भर देगा। प्रेम पाटर्नर के संग मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करने के अवसरों को तलाश कर सकते हैं। बिजनेसमैन किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। रात को जल्दी सोना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा, बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यात्रा आरामदायक और अनुभव देने वाली रहेगी। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - केसरिया है। 

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। बच्चों के बेहतर करियर के लिए आप किसी से सलाह लेंगे। परिवार और समाज में आपकी छवि उत्तम बनेगी। जीवनसाथी का रोमांटिक मूड आप इन्जॉय कर सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर समय अनुकूल रहेगा। धन को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। किसी राजनैतिक संपर्क से आपको कुछ फायदा होने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र के तनाव को दूर करने के लिए कुछ नया प्लान कर सकते हैं। नसों में खिंचाव और शरीर में कहीं दर्द रहेगा, कसरत जरूर करें। नशे का सेवन कर वाहन ना चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हल्का पीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!