दैनिक राशिफल १४ सितंबर २०२६ सोमवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 14-9-2026 सोमवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- भाद्रपद (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- तृतीया 07:06:25, पश्चात्- चतुर्थी, 
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 29 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- चित्रा 13:06:07, पश्चात्-चित्रा, 
योग- ब्रह्म 13:54:20, पश्चात्- ऐन्द्र,
करण- विष्टिभद्र 07:43:42, पश्चात- बव,  
चंद्र- तुला राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:07:05, 
सूर्यास्त- 18:25:09,
दिन काल- 12:18:04, 
रात्री काल- 11:42:25,
चंद्रोदय- 09:59:53,
चंद्रास्त- 20:44:14,
राहू काल- 07:39-09:12, अशुभ,
यम घँटा- 10:44-12:16,
अभिजित-11:52-12:41, शुभ,
प्रदोष- 18:26-20:48 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज तृतीया तिथि के दिन परवल एवं चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको अपने मन पर पूरा नियंत्रण रखना पड़ सकता है। पढ़ाई के क्षेत्र में आपके द्वारा की जा रही मेहनत सफल होने वाली है। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। लवमेट के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप धन से जुड़े मामलों में अधिक चितंन और मनन कर सकते हैं। बिजनेस के लिए जिस काम के प्रति प्रयासरत थे, उस कार्य की सिद्धि के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस के काम-काज में फोकस कमजोर न पड़ने दें। विदेशी कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए दिन शुभ है। थोड़ी बहुत खांसी जुकाम जैसी परेशानी महसूस होगी। जरा सी सावधानी से बचाव संभव है। कोई यात्रा का प्रोग्राम कैंसिल होने से राहत मिलेगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। घरेलू कार्यों को पूरा करने में पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में से संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ें। आर्थिक रूप से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्साह भरा वातावरण रहेगा। व्यापारियों की पुरानी चिंताएं दूर होती दिखाई दे रहीं है वहीं वह अपने स्टॉक को पूरा करने में सफल होंगे। नौकरी में आपके पास कार्य का बोझ हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। सेहत को सुधारने के लिए योग्य डॉक्टर का मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतनी है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - श्याम है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप अपने भाग्य के भरोसे किसी भी कार्य को नहीं छोड़ना है। खुद को खुश रखने के प्रयास में जो जिम्मेदारी आप पर बनी हुई है, उनको नजरअंदाज न होने दें। आपके ग्रह विवेक की सलाह देता है, किसी भी तरह के रिश्तों में पहले न जाएं, सभी तथ्य प्राप्त करें और बाद में कार्य करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन दोपहर बाद अच्छा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नई परियोजनाओं को शुरू करने में भाग्य का साथ मिलेगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा और अटके हुए कार्यों में भी गति आएगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कुछ लोगों को कमर में जकड़न महसूस हो सकती है। निकट और प्रियजनों के साथ एक छोटी यात्रा संभव है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आने वाली है। किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते हैं। झूठ बोलकर आप कहीं फंस सकते हैं, सावधान रहें। आप में से कुछ लोग अपने शादीशुदा जीवन में स्थिरता लाने का प्रयास करेंगे। पार्टनर से रखी हुई अपेक्षाएं पूरी न होने की वजह से थोड़ी निराशा महसूस होगी। धन के मामले में दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। व्यापार में कुछ अच्छा समाचार प्राप्त कर सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में संभल कर काम करने की जरूरत है। विदेशों में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं। ऑफिस में कुछ सरप्राइज मिल सकता है। अब आप नयी जीवन शैली की शुरुआत करेंगे जिससे आपके प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा के दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - चांदी है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। किसी के बारे में अनुमान लगा पाने से आपको बेहद खुशी मिलने वाली है। घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। पुराने प्यार के फिर से जिवंत होने की संभावना नजर आ रही है, रोमांस शुरु हो सकता है। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। धन लाभ की संभावना के साथ ही व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। कारोबारी स्त्रियां विशेषता अपने व्यवसाय पर विशेष ध्यान केंद्रित रखें। कार्य क्षेत्र में कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रहे हैं, सावधान रहें। करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। कुछ लोगों को सिर में भारीपन और आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है। आप अपने साथी के साथ सैरसपाटे के लिये जा सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप धार्मिक विचारों वाले लोगों के संग कुछ पवित्र कर्म करेंगे। परिवार में सभी लोग खुश रहेंगे। कुछ परिस्थितियां बिना किसी प्रयास के आपके पक्ष में बन सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बहुत ही सुकून दायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। व्यापारियों को नगदी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपमें से कुछ लोग लोन की आखिरी किश्त चुकाने में सफल होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। अगर आपको अपनी दृष्टि में समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएँ। आपको चश्मे की आवश्यकता हो सकती है। सहकर्मियों या दोस्तों के साथ यात्रा करने के अवसर उत्पन्न हो सकते हैं। यह यात्रा आपको अधिक ऊर्जावान और फुर्तीला बना देगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - केसरी है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। परिवार में होने वाली किसी शादी को लेकर आपकी व्यस्तता बढ़ने की उम्मीद है। आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। धन का निवेश करते समय सावधानी बरतें। व्यावसायिक उपक्रमों के लिए दिन अच्छा है, लेकिन अपनी सीमाओं को जानें। व्यापार में मन लगाकर मेहनत करें। ऑफिस का काम अपनी जिम्मेदारी पर ले रखा है तो गलती न छोड़ें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ लोग मांसपेशियों से संबंधित समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ किसी खास यात्रा पर जाना आपकी केयर और प्यार को प्रदर्शित करेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - फिरोजी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको अपनी संतान की संगति को लेकर चिंता हो सकती है। अगर किसी से विवाद है तो समय पर सुलझाने की कोशिश करें। अगर हाल ही में किसी ने आपका दिल चुराया है, तो उन्हें बताएं। पाटर्नर की सभी गलतियों को नजरंदाज करें। यदि आप अचल संपत्ति में निवेश करने में रुचि रखते हैं, तो दिन ऐसा करने के लिए एकदम सही है। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिल सकती है। यदि आप नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो वर्तमान समय में मित्रों से बात करनी चाहिए। ज्यादा तनाव की वजह से आपका मनोबल कम हो सकता है, मेडिटेशन की मदद लें। किसी ऐतिहासिक जगह पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - चॉकलेटी है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। जिन बातों के कारण काफी दिनों से आपको बेचैनी महसूस हो रही थी, वह दूर होने लगेगी। महिलाएं घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी। कुछ समय सिर्फ अपने साथी के लिए अलग रखें। धन के मामले में विशेष सावधानी बरतें। कारोबार को लेकर नए कॉन्ट्रैक्ट या समझौते भी होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिल सकती है। नौकरी के बेहतरीन अवसर आपको नए शहर में प्राप्त हो सकते हैं। गले की खराश ठीक होने में वक्त लग सकता है। यात्रा के लिए विदेश जाने में आ रही कोई रुकावट दूर हो सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन महिलाओं को कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। आपको खुद पर और परिवार के लोगों पर विश्वास बनाए रखने की आवश्यकता है। दूसरों की राय को गौर से सुनें। जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो इनडोर डेट के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। पारिवारिक बिजनेस में आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। व्यापार की गति बढ़ाने के लिए आप नया प्लान बनायेंगे। गवर्नमेंट जॉब से संबंधित लोग किसी भी अनैतिक काम को करने से दूर रहें। कुछ लोग विटामिंस की जांच करवा सकते है। लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने का अच्छा असर आप अपनी सेहत में महसूस कर पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए प्रगतिदायक रहने वाला है। घर में जल्दी शुभ कार्य होने की संभावना भी बन रही है। जीवनसाथी के साथ व्यर्थ के वाद विवाद करनें से बचें। मनचाहे व्यक्ति के साथ वक्त बिताने को मिलेगा। धन लाभ के मामले में दिन उत्तम रहेगा। बिजली से संबंधित कारोबार करने वालों को मुनाफा हाथ लग सकता है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को उच्च सफलता और सम्मान मिलेगा। नौकरी ढूंढ रहे जातकों को किसी प्रियजन की मदद से कोई रोजगार मिल सकता है। चेस्ट से संबंधित कोई भी दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें, तुरंत इलाज लें। किसी खूबसूरत जगह घूमने जाने के योग बन रहे हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - इंडिगो है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बनाएगी। अपने साथी को अपनी पिछली बातें बताना जरुरी नहीं है, इससे आपके बीच में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रोमांस का आनंद लेंगे और अपने प्रिय के दिल को जीतने में कामयाब होंगे। कोई दोस्त आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। छोटे उद्योग कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। जमीन जायदाद संबंधी डील होने की संभावना है। आपका करियर कमाल कर रहा है, आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। नेचुरल प्रोडक्ट से जुड़े हुए लोगों को फायदा प्राप्त होगा। सेहत को लेकर नसों के खिंचाव को लेकर अलर्ट रहें वहीं दूसरी ओर भारी सामान उठाने से बचना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!