जौनपुर: मड़ियाहूं की जारा फारूकी बनीं हवाई जहाज की पायलट, अमेरिका से लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत

बृज बिहारी दुबे
By -
मड़ियाहूं (जौनपुर)। नगर पंचायत मड़ियाहूं की अध्यक्ष रुकसाना कमाल की बेटी जारा फारूकी ने हवाई जहाज की पायलट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमेरिका से प्रशिक्षण पूरा कर जारा के वापस लौटने पर परिजनों, शुभचिंतकों और नगरवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
जारा फारूकी की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ मड़ियाहूं क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। स्वागत के दौरान लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। परिजनों ने बताया कि जारा ने अपनी मेहनत और लगन से पायलट बनने का सपना साकार किया है।
जारा की उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर बेटियां हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!