मड़ियाहूँ में जमीन विवाद को लेकर धमकी का आरोप, थाने में दी गई शिकायत

बृज बिहारी दुबे
By -


मड़ियाहूँ, जौनपुर। थाना मड़ियाहूँ क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी बृज बिहारी दुबे ने पड़ोसी पर जमीन संबंधी विवाद को लेकर धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना मड़ियाहूँ में प्रार्थना पत्र दिया है।

शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8 बजे पड़ोसी नागेश दुबे उर्फ मन्ना ने फोन कर कथित रूप से धमकी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी आबादी की बाउंड्री से पश्चिम तरफ दरवाजे के सामने लोहे के खंभे लगाकर टीन शेड रखा गया है, जिसे हटाने को कहने पर उन्हें कथित तौर पर अपशब्द कहे गए और जान से मारने की धमकी दी गई।

शिकायतकर्ता ने बताया कि फोन पर हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। उन्होंने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!