मड़ियाहूँ, जौनपुर। तहसील बार एसोसिएशन मड़ियाहूँ, जौनपुर के निर्वाचन वर्ष 2026 में अधिवक्ता श्री बृजराज चौरसिया को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है।
तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव 11 सितंबर 2026 को संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी रामलखन पटेल एडवोकेट द्वारा जारी प्रमाण-पत्र में श्री बृजराज चौरसिया एडवोकेट के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने की पुष्टि की गई है।
प्रमाण-पत्र के अनुसार उनका कार्यकाल एक वर्ष तक वैध रहेगा। निर्वाचन के बाद अधिवक्ताओं ने श्री चौरसिया को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
श्री बृजराज चौरसिया ने अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बार एसोसिएशन की गरिमा, अधिवक्ताओं के हित और संगठन की एकता के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
