जौनपुर। विशाल यादव हत्याकांड को लेकर अधिवक्ता एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दर्शन ऋषि ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
दर्शन ऋषि ने कहा कि बिना जांच और प्रमाण के किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना उचित नहीं है, लेकिन जिन लोगों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं, उनकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के विरुद्ध प्रमाण मिलते हैं तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई हो और यदि कोई निर्दोष है तो उसे बेवजह परेशान न किया जाए।
उन्होंने जौनपुर में अपराध, अत्याचार और भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं होना चाहिए।
दर्शन ऋषि ने कहा कि जनता को अफवाह नहीं, बल्कि सच्चाई, निष्पक्ष जांच और न्याय चाहिए।
