मुंबई ‘हनुमान अंश’ की युवा निर्माता अनुप्रिया नागर ने आज अपने मुंबई स्थित आवास पर प्रथम पूज्य भगवान गणपति का विधिवत स्वागत और पूजा-अर्चना की। गणपति बप्पा के घर आगमन के इस पावन अवसर पर अनुप्रिया ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ पूजा की और देश-समाज के कल्याण एवं सनातन संस्कृति के संदेश के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान एक दृश्य विशेष रूप से भावुक कर देने वाला रहा। अनुप्रिया नागर के गले में परम पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज द्वारा दिया गया रुद्राक्ष दिखाई दिया, जिसे वह हमेशा अपने गले में धारण करके रखती हैं। यह रुद्राक्ष उनके लिए केवल एक धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि संतों के आशीर्वाद, विश्वास और मार्गदर्शन की अमूल्य निशानी है।
‘हनुमान अंश’ के माध्यम से सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास कर रहीं अनुप्रिया नागर के लिए गणपति बप्पा का आगमन मानो एक नए संकल्प और नई ऊर्जा का शुभारंभ है।
गणपति पूजा के दौरान उनके चेहरे पर श्रद्धा और भावुकता साफ दिखाई दी। एक ओर घर में गणपति बप्पा का आगमन, दूसरी ओर गले में गुरु कृपा का रुद्राक्ष—यह तस्वीर अनुप्रिया की उस आध्यात्मिक यात्रा की कहानी कहती नजर आई, जिसमें युवा सोच के साथ सनातन संस्कारों का गहरा जुड़ाव दिखाई देता है।
अनुप्रिया नागर का कहना है कि “जब संतों का आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा साथ हो, तो हर कठिन रास्ता भी संकल्प की शक्ति से आसान हो जाता है।”
गणपति बप्पा के आगमन के साथ अनुप्रिया नागर ने यही कामना की कि भगवान गणेश सभी के जीवन से विघ्न दूर करें और ‘हनुमान अंश’ की पूरी टीम को भी सफलता, शक्ति और सद्बुद्धि प्रदान करें।
गणपति बप्पा मोरया। मंगल मूर्ति मोरया।
