जौनपुर | 25 सितंबर 2026:
मड़ियाहूं थाना पुलिस ने जमीन विवाद में मारपीट के मामले में वांछित चल रहे विनोद कुमार जायसवाल (करीब 50 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम रामपुर खास मड़ियाहूं में 21 सितंबर को जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना मड़ियाहूं में मु0अ0सं0 369/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 25 सितंबर 2026 को करीब 12:40 बजे मातिवर सिंह पेट्रोल पंप, मड़ियाहूं के पास से आरोपी को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मड़ियाहूं थाने में वर्ष 2016, 2024 और 2026 के कुल चार मुकदमों का आपराधिक इतिहास दर्ज है।
गिरफ्तारी टीम: प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अशोक कुमार यादव, कांस्टेबल जागेश्वर सिंह, कांस्टेबल नितिश कुमार एवं रिजर्व कांस्टेबल दीपक कुमार।
