जलगांव जिला परिषद की स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की अंग्रेज़ी भाषा में दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला परिषद, जलगांव और ओपन लिंक्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला-स्तरीय "स्पेलिंग बी" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह प्रतियोगिता 23 सितंबर को होटल कमल पैराडाइज़, जलगांव में संपन्न हुई.
इस कार्यक्रम में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती करिश्मा नायर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणधीर सोमवंशी, प्राथमिक शिक्षा अधिकारी निलेश पाटील, जिले के सभी समूह शिक्षा अधिकारी तथा ओपन लिंक्स के क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीकांत सावंत व उनके सहयोगी उपस्थित थे.
प्रतियोगिता में कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों को चार आयु-समूहों में शामिल किया गया. प्रत्येक समूह से प्रथम, द्वितीय, तृतीय और एक प्रोत्साहन पुरस्कार सहित कुल 16 विजेता घोषित किए गए. सभी विजेता छात्रों को मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती करिश्मा नायर के हाथों पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया.
फोटो कैप्शन : जलगांव में जिला-स्तरीय "स्पेलिंग बी" प्रतियोगिता के विजेता छात्रों के साथ सीईओ श्रीमती करिश्मा नायर, अतिरिक्त सीईओ रणधीर सोमवंशी, शिक्षा अधिकारी निलेश पाटील और अन्य.
