दवा लेने निकली महिला ला!प!ता, घर के पीछे पा!नी भ!रे ग!ड्ढे में संदि!ग्ध परि!स्थि!तियों में मि!ला श!व

बृज बिहारी दुबे
By -

जौनपुर जिले के थाना नेवढ़िया क्षेत्र के कुत्तूपुर छांगापुर गांव में दवा लेने घर से निकली 38 वर्षीय महिला का श!व सं!दि!ग्ध परि!स्थि!ति!यों में शुक्रवार शाम घर के पीछे पानी से भ!रे गह!रे ग!ड्ढे में मिलने से हड़!कंप मच गया। मृतका की पहचान श्यामलता यादव पत्नी प्रदीप यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, श्यामलता यादव 24 सितंबर की सुबह करीब सवा नौ बजे दवा लेने के लिए घर से निकली थीं। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटीं तो परिजनों और आसपास के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। मायके पक्ष को भी सूचना दी गई। इसके बाद मृतका के भाई चंद्रेश यादव गुमशुदगी की सूचना देने नेवढ़िया थाने पहुंचे।

इसी बीच शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर के पीछे दक्षिण दिशा में पानी से भरे गहरे गड्ढे में श्यामलता का श!व सं!दि!ग्ध  दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना नेवढ़िया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने श!!व को क!ब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार, मृतका के पति प्रदीप यादव मुंबई में नौकरी करते हैं। श्यामलता घर पर अपने ससुर और छोटी बेटी सेजल के साथ रहती थीं। बताया गया कि मृतका के ससुर भी करीब एक सप्ताह पहले मुंबई चले गए थे। मायके पक्ष के लोगों के अनुसार, श्यामलता का मस्तिष्क संबंधी बीमारी का इलाज भी चल रहा था।

मृतका के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी पूजा करीब 1!!!8 वर्ष की है और उसका विवाह हो चुका है। बेटा आदर्श करीब 1!!!5 वर्ष तथा छो!टी बे!टी सेजल करीब 1!!!?1 वर्ष की है। मृतका का मायका भौंरास, बरिगांव नेवादा, मड़ियाहूं, जौनपुर बताया गया है।

महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस संबंध में नेवढ़िया थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!