जौनपुर में दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

बृज बिहारी दुबे
By -

जौनपुर। अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ मुकदमा संख्या 22/2026 में धारा 74, 115(2), 352, 351(3) व 333 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हारुण पुत्र अब्दुल गफ्फूर तथा सलमा पत्नी हारूण, निवासी रौजा अर्जन, थाना कोतवाली, जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय जौनपुर भेज दिया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कंचन पाण्डेय, चौकी प्रभारी शकरमंडी, कांस्टेबल आनंद कुमार वर्मा तथा महिला कांस्टेबल रेखारतन शर्मा शामिल रहीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!