दैनिक राशिफल २५ सितंबर २०२६ शुक्रवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 25-09-2026 शुक्रवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- भाद्रपद (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- चतुर्दशी 23:06:12,  
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 09 आश्विन गते,
नक्षत्र- शतभिषा 11:21:33, पश्चात्-पूर्वाभाद्रपदा, 
योग- शूल 14:50:05, पश्चात्- गण्ड,
करण- गर 11:16:52, पश्चात- वणिज,  
चंद्र- कुम्भ 29:32:06*, पश्चात्-मीन राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:12:01, 
सूर्यास्त- 18:13:08,
दिन काल- 12:01:07, 
रात्री काल- 11:59:23,
चंद्रोदय- 17:22:5ओ,
चंद्रास्त- 29:36:45*,
राहू काल- 10:42-12:13, अशुभ,
यम घँटा- 15:13-16:43,
अभिजित-11:49-12:37, शुभ,
प्रदोष- 18:13-20:39 तक,
पंचक२- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज चतुर्दशी तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना वर्जित है। स्त्री सहवास निषिद्ध है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको अपने मन में गलत विचारों को आने से रोकना होगा। किसी खास प्रदर्शन में भाग लेने के कारण उसका खिताब आपके नाम हो सकता है। अपेक्षित लोगों का साथ न मिलने से अकेलापन बढ़ सकता है। सिंगल राशि वाले डेट पर जाने और लोगों से मिलने के मूड में रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान अच्छा रहेगा। धन की बचत करने की दिशा में ठोस कदम उठा सकते हैं। निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन किसी भी महंगी चीज में निवेश न करें क्योंकि यह एक बहुत बड़ा जोखिम है जिसे आप वर्तमान में वहन नहीं कर सकते। कपड़ों से संबंधित व्यापार में तेजी महसूस होगी। नौकरी में साख बनाए रखने के लिए स्वभाव में गंभीरता रखें। अपनी सेहत को लेकर आप ज्यादा सतर्क रहें तो अच्छा होगा। वाहन चलाते समय सड़क पर विशेष ध्यान रखें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आप अपनी काबिलियत का इस्तेमाल ठीक से करने की कोशिश करें। विद्यार्थी सोचने-समझने में बहुत अधिक समय लगाएंगे तो कोई उपलब्धि खो सकते हैं। जीवनसाथी के संग कोई रोमांटिक योजना के बारे में बात कर सकते हैं। लव मैरिज संबंधित निर्णय परिवार के खिलाफ जाकर ले सकते हैं। आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए पूरी शिद्दत से प्रयास करें। ऑफिस में सहयोगी आदि से अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करना रिश्तों को मजबूत करेगा। यदि आप धूम्रपान करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानि कारक है। आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा। जरुरतमंदों लोगों की मदद करने में सफल होंगे। किसी पुराने अंतरंग मित्र से लंबे समय बाद मिल पाएंगे। आपके जीवनसाथी जैसे हैं, वैसे ही उन्हें स्वीकार करने की कोशिश करें। जिद्दी स्वभाव आपके प्रेम संबंधों में कड़वाहट ला सकता है, सावधान रहे। नियमों का अनदेखा न करें, परिश्रम पर पूरा भरोसा रखें। कोई आपसे लिया हुआ उधार समय पर पहुंचाकर भरोसा बनाए रखेगा। जिन लोगों की इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान है उनको अच्छा मुनाफा होगा। ऑफिस में कोई अपने कांटेक्ट्स के चलते आपके लिए चीजें आसान कर सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, कभी-कभी आलस और सुस्ती हावी हो सकती है। अपने साथी के साथ या अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ यात्रा करना अच्छा रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पैरॉट है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपकी मनोकामना पूर्ति वाला रहेगा। अपने लोगों के बीच में खुशी का माहौल आपके तनाव को कम करेगा। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। प्रेम पाटर्नर के संग आनन्द लेंगे। धन की स्थिति में अच्छा सुधार होगा। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ज्यादा जाने से बचने की कोशिश करें। नौकरी के काम से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ व मांगलिक रहने वाला है। यदि आपको आवश्यकता पड़ती है तो अपनों से सहयोग लेने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए। आप अपने साथी के साथ एक रोमांटिक शाम की व्यवस्था करें। सिंगल लोगों के जीवन में प्रेम की गंगा बह सकती है। बाजार की स्थिति निवेश के लिए आकर्षित कर सकती है। बड़े कारोबारियों को फुटकर उपभोक्ताओं से अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत रंग ला रही है, और अंत में आप इसे महसूस कर सकते हैं। आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों को मिली सफलता से उनका मन प्रसन्न रहेगा। दातों से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है, लेकिन घरेलू नुस्खों के जरिए तकलीफ दूर भी किया जा सकता है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। परेशानी से बचने के लिए वाहन सावधानी से चलाएं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। किसी चीज को लेकर मन में शंका रह सकती है। कुछ गृहणियों द्वारा अपने घर पर किट्टी पार्टी रखे जाने की उम्मीद नजर आ रही है। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। प्रेम जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है, सतर्क रहें। यदि आप अपनी वर्तमान भूमिका में अटका हुआ महसूस करते हैं, तो नए रास्ते पर विचार करें। आर्थिक रूप से यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। व्यापार में आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ कोई नई साजिश रच सकते हैं, सावधान रहें। पिछले दिनों ऑफिस के पेंडिंग कार्यों को समय से पूरा कर लेंगे। कुछ लोगों को जिन्हें अपने मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार था उन्हें सुकून देने वाली खबर मिल सकती है। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्लान बन सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - आफ ह्वाइट है। 

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्रेरणा देगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पाटर्नर के संग कोई रोमांटिक योजना के बारे में बात कर सकते हैं। विवाहित राशियाँ उस जुनून को याद करती हैं जो उनके पास एक बार था। गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश आपको मुसीबत में डाल सकती है। हार्डवेयर का व्यापार कर रहे लोगों का अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रहे हैं, सावधान रहें। अभ्यास के दौरान खिलाड़ी सर्तक रहें, चोट लग सकती है। गरिष्ठ खान-पान की वजह से लीवर में कोई परेशानी महसूस हो सकती है। व्यापारिक यात्राएं आपके लिए काफी फायदेमंद और लाभदायक साबित होंगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। महिलाएं अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। आपका कोई प्रतिद्वंदी समाजिक क्षेत्र में छवि खराब करने का प्रयास कर सकता है, सावधान रहें। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। अपने साथी को अपनी पिछली बातें बताना जरुरी नहीं है, इससे आपके बीच में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय को सफल एवं उच्च बनाएंगे, श्रम का उचित लाभ मिलने की भी संभावनाएं दिख रही है। नयी संपत्ति के लिए प्लानिंग करना उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को घर से काम करना अब आपको बोरिंग लग सकता है, ऑफिस के दिनों की याद सताने वाली है। जोड़ो तथा घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है, नियमित व्यायाम करें। परिवार के लोगों के साथ की गई यात्रा आपको मानसिक समाधान देगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। परिवार के लोगों की जरूरतों को समझना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना भी घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। जीवनसाथी और आपके बीच में एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। प्रेम की स्थिति में भी सुधार हो सकता है। बाजार की स्थिति का आंकलन करने में काफी हद तक सफल रहेंगे। महत्वपूर्ण मीटिंग करने के लिए दिन शुभ है। नौकरी पेशा लोग काफी सामर्थ्य दिखाएंगे और अपने कामों को पूरे जोश के साथ हल करेंगे। महिलाओं को कार्यक्षेत्र में बदलाव लाने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। सिर दर्द माइग्रेन जैसी दिक्कत रह सकती है। अत्यधिक धूप और गर्मी में जाने से बचें। वाहन चलाते समय आपको अपनी रफ्तार पर नियंत्रण रखना होगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। घर में किसी सदस्य के आचरण को लेकर चिंता होने की आशंका है। अगर आप अविवाहित हैं तो दिन आपके लिए काफी दिलचस्प रहेगा। आपका किसी पर क्रश है और शक्तिशाली शुक्र आपको कुछ अच्छी ऊर्जा भेज रहा है; आप उनसे संपर्क करने के लिए महसूस कर सकते हैं। किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को अपने सम्पर्क के माध्यम से ताकत बनानी होगी। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं। सरकारी नौकरी में स्थान परिवर्तन जैसी स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। फाइबर वाली चीजों को अपने भोजन में बढ़ाएं साथ ही तरल पदार्थ का सेवन करें। प्रेमिका के साथ दूर की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कुछ लोग दोस्त के द्वारा बताए गए किसी डेस्टिनेशन पर जाने का विचार कर सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में अच्छा साबित हो सकता है। स्वयं पर विश्वास करें न कि औरो की देखा देखी करें। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी। आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। प्रेम संबंधों को छुपाकर रखने में ही भलाई है। आर्थिक मामलों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। व्यापारी वर्ग गुप्त शत्रुओं से अलर्ट रहें, वह व्यापार में अड़ंगा लगा सकते हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। जब आपके करियर की बात आती है तो आप करियर से संबंधित कोई फैसला लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं। सेहत का ख्याल रखेंगे तो अच्छा रहेगा। कुछ लोगों को गर्मी की वजह से एलर्जी और घबराहट रह सकती है। अपने नियंत्रण से बाहर की किसी परिस्थिति से मजबूर होकर आपका तय ट्रिप कैंसिल पड़ सकता है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - इलेक्ट्रिक ग्रे है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका सुंदर और आकर्षक दिन बीतने वाले है। आपके सगे भाई बहन को आपकी जरुरत पड़ सकती है, साथ दे सकते हैं। आपका रोमांटिक अंदाज आपकी शादीशुदा जिंदगी को प्यार से भर देगा। प्रेम पाटर्नर के संग मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। सामान्य से अधिक धन लाभ होगा। थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। घर खरीदने का विचार बड़ों के साथ बैठकर बनायेंगे। काम में आपका फोकस बढ़ेगा। गैस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। व्यवसायिक यात्रा संबंधी योजना बनेगी और यह यात्रा के लिए अच्छी रहेगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गुलाबी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!