शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- भाद्रपद (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- पूर्णिमा 22:17:50,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 10 आश्विन गते,
नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपदा 11:31:08, पश्चात्-उ०भाद्रपदा,
योग- गण्ड 13:16:28, पश्चात्- वृद्धि,
करण- विष्टिभद्र 10:46:19, पश्चात- बव,
चंद्र- मीन राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:12:31,
सूर्यास्त- 18:11:56,
दिन काल- 11:59:25,
रात्री काल- 12:01:05,
चंद्रोदय- 17:53:11,
चंद्रास्त- 30:33:37*,
राहू काल- 09:12-10:42, अशुभ,
यम घँटा- 13:42-15:12,
अभिजित-11:48-12:36, शुभ,
प्रदोष- 18:1व-20:38 तक,
पंचक३- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना वर्जित है। स्त्री सहवास निषिद्ध है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपका आकर्षक स्वाभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। जाने-अनजाने में जिन लोगों का दिल आपकी वजह से दुखा हो उनसे आपको क्षमा मांग लेनी चाहिए। आप किसी गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं, सावधान रहें। जीवनसाथी आपके लिए कोई फायदे की बात करेगा। आपकी प्रेमिका आपको कोई महंगा गिफ्ट भेंट कर सकती है। किरायेदारी से जीविका चलाने वाले लोगों को अपना पैसा प्राप्त हो सकता है। हार्डवेयर कारोबारियों का कारोबार अच्छा चलेगा। बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें। आपको एक अद्भुत नौकरी की पेशकश मिल सकती है। कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपको सुबह टहलना चाहिए। कुछ लोगों को गैस और एसिडिटी की तकलीफ अधिक हो सकती है। सड़क पर वाहन चलाते समय आपको विशेष सतर्क रहने की जरुरत है, अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सिंदूरी है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आप अहंकार की स्थिति से बचें। अपने से छोटे लोगों की टेंशन हो सकती है। किसी भी क्षेत्र में अपनी कमजोरी का अंदाजा दूसरों को न होने दें। पूर्व प्रेम पाटर्नर से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने प्रेमी से मिलने का उत्साह बढ़ेगा। आप अपना सेल बढ़ाने या ज्यादा कमिशन कमाने में सफल रहने वाले हैं। आपको अपने व्यवसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आप ईमानदारी से कार्य करेंगे, जिसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति कभी-कभी आत्मविश्वास डगमगा सकता है। आपको किसी ऐसी जगह की यात्रा करने का मौका मिल सकता है, जहां आप पहले कभी नहीं गए होंगे। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़ती। नवविवाहितों का गृहस्थ जीवन काफी रोमांटिक रहेगा और एक दूसरे के लिए आकर्षण महसूस करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग दिन को इंजॉय करेंगे। अचानक लाभ और हानि की स्थिति बन सकती है, इसलिए जो भी कार्य करें, उसमें आप सावधानी बरतें। व्यापार में अच्छा उछाल आएगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में मामूली पाचन विकार हो सकता है। स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रखने की जरूरत है। शैक्षणिक कार्यों को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके भाग्य के लिए अच्छा रहेगा। अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहें। यदि आप अविवाहित हैं तो बाहर जाएं और किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क करें जिससे आप आकर्षित हों। आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आपका दिन फायदेमंद रहेगा। उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन से दूर रहें, क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका पेट है। यदि आप बहुत अधिक फास्ट फूड खाते हैं तो आप बीमार महसूस कर सकते हैं। अच्छी तैयारी आपको साहसिक यात्रा का आनंद लेने में मदद करेगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग भूरा है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन खुशी से भरा रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचें। अविवाहितों की शादी की बात पक्की हो सकती है। अपने साथी के साथ कुछ खालीपन महसूस कर सकते हैं। प्रेम जीवन में आप अपने दिन को अच्छा बनाएंगे और उनसे खूब बातें करेंगे। वित्तीय सलाह के बारे में अपने माता-पिता से बात करें। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपकी कंपनी को नेशनल लेवल पर आयात-निर्यात में बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। स्वास्थ्य के मामले में मामूली पाचन विकार हो सकता है, लेकिन आश्वसत रहें, कोई गंभीर बात नहीं है। जिन लोगों ने अपनी नई कार ली है वह परिवार के लोगों को शहर के आस-पास की जगह घुमाने ले जा सकते हैं वह उनके लिए रोमांचक रहेगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें। कुछ समय अपने मनपसंद कार्यों के लिए अलग से निकालें। पिता या पिता तुल्य लोगों से आपके जीवन को सुधारने के लिए जरूरी सलाह मिल सकती है। दांपत्य संबंधों में भी मधुरता की स्थिति रहेगी। अपने लव पार्टनर के साथ आप विवाह संबंधी भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से साझेदारी करने पर विचार करेंगे। नौकरी में बदलाव से पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य लें। सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को धैर्य बनाए रखना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की भी चिंता न करें। किसी बेहद मशहूर पर्यटक स्थल पर जाने से बचें, अत्यधिक भीड़ का सामना करना पड़ सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। किसी ऐसे व्यक्ति को आकर्षित करने का यह सही समय है जिसे आप पसंद करते हैं। मां दुर्गा के सामने कपूर जलायें आपके लिये लाभदायक रहेगा। आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आपको अपने मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आपको व्यवसाय संबंधी कुछ योजनाओं को अपने पिता जी से पूछकर ही करें आपके लिए बेहतर रहेगा। काम से संबंधित एकाग्रता बढ़ने की वजह से बड़े काम को अंजाम दिया जाएगा। प्रयत्न करने वालों को विदेश में नौकरी प्राप्त हो सकती है। व्यायाम और आहार आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपके द्वारा की जाने वाली कोई यात्रा उम्मीद से ज्यादा मंहगी साबित हो सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको जिस चीज की तलाश थी वह पूरी होगी। घर से दूर रहने वालों को अपने घर की याद सताने वाली है, मन में एक खालीपन बने रहने के संकेत हैं। अपनी वास्तविक इच्छाओं और जरूरतों को पूरा होने दें। आप अपने प्रेम जीवन से संतुष्ट हैं, लेकिन अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें। जीवनसाथी के संग रिश्ते को महत्व देना आपके रुटीन का अहम मुद्दा हो सकता है। आपकी इनकम होगी, लेकिन साथ ही व्यय स्थिति भी बनी रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग हैं। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण कार्यभार की वजह से देर समय तक काम करना पड़ सकता है। गैस की वजह से पेट में दर्द की शिकायत रहती है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी से मांग कर वाहन न चलाएं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपकी किस्मत आपका साथ देगी। उत्साह और उमंग से भरे रहेंगे आस-पास के लोगों को भी प्रभावित कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार का आमंत्रण मिल सकता है। नवविवाहितों का गृहस्थ जीवन मनमाफिक रहेगा। लवमेट्स आपको कोई अच्छा उपहार देंगे। परिश्रम में ही आपकी सफलता और लाभ की स्थिति छिपी हुई है। यदि व्यवसाय से संबंधित आपको किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़े, तो अवश्य करें। युवाओं को जॉब संबंधी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में कठोर परिश्रम को देखकर बॉस प्रसन्न होंगे। पेट संबंधी परेशानी होने पर आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपको स्वस्थ रखेगा। काम सम्बन्धी व्यापक यात्राओं की संभावना है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - वॉयलेट है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपके किस्मत के सितारे मजबूत रहेंगे। किसी को आपकी जरूरत हो सकती है, वह व्यक्ति आपका कोई खास हो सकता है। घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें। आप अपने रिश्ते में प्रेम और समझदारी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ एक बहुत जरूरी बातचीत होगी। धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के लिहाज से दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। किसी रिश्तेदार से बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव मिल सकता है। यदि घर जल्दी जाने की तैयारी है तो ऑफिस के उलझन लेने से बचना होगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटेड आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए कुछ न कुछ हल्का-फुल्का खाते रहें, बस खाली पेट रहने से बचें। कार से यात्रा करना बहुत मजेदार हो सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपको अपने मन पर पूरा नियंत्रण रखना पड़ सकता है। पढ़ाई के क्षेत्र में आपके द्वारा की जा रही मेहनत सफल होने वाली है। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में रहने वालों को अपने पार्टनर के बारे में कुछ ऐसा पता चलेगी जो वे जानना नहीं चाहते थे। आपको संभलकर पैसे खर्च करने चाहिए। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में लाभ मिलेगा। खाद्य उद्योग में काम करने वालों का दिन अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी भी निर्णय को अमल में लाने से पहले दोबारा सोचने की आवश्यकता है। कोई सहकर्मी आपको कोई शुभ समाचार सुना सकता है। सेहत में नसों से संबंधित समस्या होने की आशंका है, जिसको लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। वाहन सावधानी से चलाएं और अपनी गति पर अवश्य नियंत्रण रखें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। बिना सोचे समझे कोई भी वस्तु न खरीदें। कुछ घरेलू जरूरी काम अगले दिन के लिए टाल सकते हैं। रोमांस के लिए आदर्श दिन है। पति-पत्नी आपसी छोटी मोटी नकारात्मक बातों को तूल ना दें। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आर्थिक रूप से आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। जो लोग बिजनेस में हैं उन्हें नए सौदों की प्राप्ति हो सकती है। लोन का पैसा चुकाने के लिए बजट में कटौती करना आपके लिए कठिन नहीं होगा। महिलाएं अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। पिता का सहयोग आपको करियर में सही दिशा की ओर जाने में मदद करेगा। घर में किसी बुजुर्ग या माता-पिता की सेहत को लेकर जरूर टेंशन हो सकती है। जरूरी यात्रा सम्भव है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
