ठाकूर कॉलेज के छात्रों को बड़ी राहत!एबीवीपी के आंदोलन के बाद ₹9,400 शुल्क की वापसी शुरू, करीब 5,000 छात्रों को मिलेगा लाभ

बृज बिहारी दुबे
By -


मुंबई: कांदिवली पूर्व स्थित ठाकूर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में छात्रों से लिए जा रहे ‘विश्वविद्यालय शुल्क’ और ‘छात्र सहायता शुल्क’ को लेकर एबीवीपी के विरोध के बाद कॉलेज प्रशासन ने राशि वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एबीवीपी के अनुसार, प्रति छात्र ₹9,400 वसूले गए थे, जिसमें ₹6,400 विश्वविद्यालय शुल्क और ₹3,000 छात्र सहायता शुल्क शामिल था। संगठन का दावा है कि करीब 5,000 छात्रों से यह राशि ली गई।

एबीवीपी ने इस मुद्दे पर कॉलेज प्रशासन को तीन बार ज्ञापन सौंपा था। अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के प्रवेश द्वार के सामने प्रदर्शन और धरना दिया। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने रिफंड प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया।

एबीवीपी पदाधिकारियों ने इसे छात्रों के अधिकारों की जीत बताते हुए कहा कि छात्रों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने के किसी भी प्रयास का विरोध जारी रहेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!