शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- भाद्रपद (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- दशमी 20:00:17,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 05 आश्विन गते,
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 31:05:55*,
योग- शोभन 16:04:39, पश्चात्- अतिगंड,
करण- तैतुल 06:58:18, पश्चात- गर,
चंद्र- धनु 11:14:04, पश्चात्-मकर राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:10:01,
सूर्यास्त- 18:17:56,
दिन काल- 12:07:54,
रात्री काल- 11:52:35,
चंद्रोदय- 15::10:45,
चंद्रास्त- 25:44:04,
राहू काल- 07:41-09:12, अशुभ,
यम घँटा- 10:43-12:14,
अभिजित-11:50-12:38, शुभ,
प्रदोष- 18:18-20:42 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके ज्ञान में वृद्धि का रहेगा। जरुरतमंद लोगों की मदद करने में सफल होंगे। किसी पुराने अंतरंग मित्र से लंबे समय बाद मिल पाएंगे। नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोक-झोंक हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। दुकानदारों के लिए दिन लाभदायक साबित होगा। व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है। व्यापार में किसी भी कागज या दस्तावेज पर बिना सोचे समझे हस्ताक्षर न करें। प्राइवेट नौकरी वाले अभी किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। सुबह ताजी हवा मे सैर करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यात्रा के लिहाज से दिन आपके अनुकूल है, बिजनेस ट्रिप प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। असफलता से टूटने के बदले इसे चुनौती के तौर पर लेना होगा। बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। नवविवाहितों के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। लव पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। इंटरनेट से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। ऑफिस में काम कर रहे हैं तो गलतियों को लेकर बेहद गंभीर रहें। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। अपनी प्रॉपर्टी देखने के मकसद से शहर से बाहर के इलाके का भ्रमण करने जा सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन की शुरुआत आपकी किसी शुभ समाचार के साथ हो सकती है। अनुत्पादक गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। आपका राशिफल आपके प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा जीवन में प्यार भरे समय की प्राप्ति होगी। सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। नए कार्य या व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में धन संबंधी लेन-देन करते समय सावधान रहें। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर पूरी तरह सजग रहें, अपनों की सेहत की चिंता रहेगी। यात्रा के दौरान अपने सामान का खास ख्याल रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं रहेगी। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। बच्चों को पढ़ाई में आपकी मदद की जरुरत पड़ने वाली है। अपने साथी के साथ बात करते समय सतर्क रहें। अपने प्रिय से किसी बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर सकते हैं। आपको कुछ धन प्राप्त होने वाला है जिसकी आप उम्मीद नहीं कर रहे थे। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश की योजनाएं भी बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों में किसी पर आंख बंद कर विश्वास ना करें। व्यवसायिक स्थल पर अनुभवी लोगों से संपर्क बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कोई सहकर्मी आपके साथ फ्लर्ट कर सकता है। नौकरी में ऊपरी अधिकारियों की ओर से समर्थन मिलेगा। आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। सर्दी जुकाम की तकलीफ थोड़ी मात्रा में हो सकती है। जो लोग घर से बाहर रह रहे हैं, वह अपने होमटाउन की यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। किसी का प्यार और देखभाल करके आंतरिक खुशी हासिल करेंगे। आपके विरोधी आपसे दूरियां बनाकर रखेंगे। अपने एक्स्ट्रा अफेयर को कंट्रोल में रखें, अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं। माता से धन और सहयोग मिल सकता है। व्यापारिक गतिविधियां पुनः शुरू होती दिखाई दे रहीं है, जिससे आर्थिक ग्राफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी लगन और मेहनत देखकर मिली सराहना दिन अच्छा बना सकता है। बेरोजगार व्यक्ति अपने मित्र की मदद से रोजगार पा सकते हैं। उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन से दूर रहें, क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका पेट है। यदि आप बहुत अधिक फास्ट फूड खाते हैं तो आप बीमार महसूस कर सकते हैं। यात्रा के दौरान किसी मनपसंद व्यक्ति का साथ मिल जाने से यात्रा रोचक हो जाएगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग;^ नीला है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। जीवन स्तर को और बेहतर बनाने के लिए आप कोई संकल्प ले सकते हैं। घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे। नवविवाहित दंपत्ति एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे। अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। धन लाभ के लिए परिश्रम और ज्ञान का संतुलन बनाना होगा। व्यापारी बंधुओं को अपने कार्य पर फोकस करते हुए आगे बढ़ना है। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपको अपने कार्य के लिए पुरस्कार और प्रशंसा प्राप्त होगी। आप अपनी सेहत की चिंता में परेशान रहेंगे लेकिन आपका डर बेवजह साबित होगा। भारी ट्रैफिक के कारण घर लौटने में देरी हो सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - ऑलिव ग्रीन है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा। पुरानी नकारात्मक बातें आपके वर्तमान को खराब कर सकती हैं, सावधान रहें। यदि आप शादीशुदा हैं, तो जीवनसाथी से संबंध मजबूत रहेंगे। किसी को भी दिल देने से पहले अच्छे से विचार कर लें। शेयर बाजार की स्थिति का आंकलन करने में काफी हद तक सफल रहेंगे। जिन लोगों का व्यापार सुस्त पड़ गया है वो तरक्की की राह पकड़ लेंगे। महत्वपूर्ण मीटिंग करने के लिए दिन शुभ है। नौकरी पेशा लोग काफी सामर्थ्य दिखाएंगे और अपने कामों को पूरे जोश के साथ हल करेंगे। आप अपना खास ख्याल रखें और अपना भोजन समय पर करें। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। लम्बी यात्रा राहुकाल में शुरू न करें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बनाएगी। अपने साथी को अपनी पिछली बातें बताना जरुरी नहीं है, इससे आपके बीच में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रोमांस का आनंद लेंगे और अपने प्रिय के दिल को जीतने में कामयाब होंगे। आज आपका धन के व्यय पर कठोरता से नियंत्रण करना होगा। किसी बिजनेस डील के लिए किसी से फोन पर बात होगी। किसी खास इंसान की मदद से आपके रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। कुछ लोगों को भूख ना लगने या अपच जैसी शिकायत रह सकती है। मित्र या किसी ऐसे व्यक्ति के साथ यात्रा करें जिसको आपकी परवाह है। ड्राइव करते समय ट्रैफिक नियमों का पूरा ध्यान रखें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पिंक है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। अकेलापन महसूस करने वाले लोग किसी विश्वासपात्र के साथ परेशानी शेयर कर हल्का महसूस करेंगे। आप अपने साथी के साथ एक रोमांटिक शाम की व्यवस्था करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुलकर एंजॉय करेंगे। छल और गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें। सोने में निवेश करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आप अपने व्यापार में कोई बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही लें। काम की क्वालिटी के साथ-साथ काम से संबंधित डेडलाइन का भी ध्यान रखना होगा। शरीर में पानी की मात्रा कम होने के कारण थकान महसूस हो सकती है। लिक्विड डाइट पर ज्यादा ध्यान दें। दूर की यात्रा करते समय कई कठिनाइयां आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सरसों पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। मिल रही सूचनाओं पर आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। महिलाएं अपने घर के कामों से जल्द ही फ्री हो जायेंगी। अपने साथी के प्रति हमेशा दोस्ताना और प्यार करने वाला व्यवहार करें। एक अच्छा रिश्ता अच्छी सोच पर आधारित होता है। पैसों की आवक किस तरह बढ़ाई जाए, इस बारे में सोच-विचार करना होगा। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। व्यवसाय संबंधी किसी भी कार्य में दूसरों पर भरोसा ना करें। आपको कोई नया और लाभदायी पार्ट टाइम कार्य मिल सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। यात्रा के दौरान अपने सामान का खास ख्याल रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपका भाग्य पूरा साथ देगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आप अपने लिए कुछ अच्छा निकाल सकते हैं। लंबे समय से दुखी शादीशुदा जोड़ों को बहुत गंभीर बात करने की जरूरत है। यदि आप अविवाहित हैं, तो कुछ नए लोगों से मिलने का प्रयास करें। परिश्रम के अनुसार धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। कारोबार में आपकी रुचि किसी नए काम को पूरा करने में रहेगी। नौकरी में चल रहे तनाव की वजह से स्थान परिवर्तन करना उचित रहेगा। ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। अपने आराम पर भी ध्यान अवश्य दें। सड़क पर वाहन चलाते समय आपको विशेष सतर्क रहने की जरुरत है, अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन कथनी और करनी में समानता रखें। आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। आपका साथी किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपका साथ देगा। आपका लव पार्टनर आपकी सराहना कर सकता है। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको ऑयली खाने से बचना चाहिए। ठंडी हवा एवं ठंडे वातावरण से बचें। अपनों के साथ यात्रा का आनंद ले सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गहरा लाल है।
