अर्पित ने डीएम अभिषेक पांडेय को भेंट की ‘अर्नू’

बृज बिहारी दुबे
By -

 विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक एवं कवि अर्पित सर्वेश शुक्ला ने सोमवार को प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अर्पित सर्वेश ने जिलाधिकारी को अपनी पुस्तक ‘अर्नू’ भेंट की। दोनों के बीच साहित्य, लेखन तथा प्रतापगढ़ की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक पहचान को लेकर बातचीत हुई।

भेंट के दौरान अर्पित सर्वेश ने अपने साहित्यिक सफर और अब तक किए गए लेखन कार्यों के बारे में जिलाधिकारी को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे बचपन से ही साहित्य और लेखन को अपने जीवन का उद्देश्य मानकर कार्य कर रहे हैं तथा अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रतापगढ़ की पहचान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

अर्पित सर्वेश ने कहा कि प्रतापगढ़ जैसे जनपद को अभिषेक पांडेय जी जैसे जिलाधिकारी का नेतृत्व मिलना उनके लिए खुशी और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने जिस आत्मीयता और सम्मान के साथ उनसे मुलाकात की तथा उनके साहित्यिक कार्यों के लिए अपना समय दिया, वह उनके लिए अप्रत्याशित और बेहद सुखद अनुभव रहा।

उन्होंने कहा, “मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि जिलाधिकारी महोदय मेरे साहित्यिक कार्यों को इतनी आत्मीयता से सुनेंगे और मुझे इतना समय देंगे। जिस सम्मान और सहजता के साथ अभिषेक पांडेय जी ने मुझसे बातचीत की, वह मेरे लिए बेहद सुखद और प्रेरणादायक रहा। मुझे खुशी है कि प्रतापगढ़ को ऐसा जिलाधिकारी मिला है, जो युवाओं और उनकी रचनात्मक गतिविधियों को सम्मान और प्रोत्साहन देते हैं।”

जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने अर्पित सर्वेश के साहित्यिक प्रयासों की सराहना करते हुए उनके लेखन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रचनात्मक एवं साहित्यिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए अर्पित को प्रोत्साहित किया।

अर्पित सर्वेश ने इस मुलाकात को अपने साहित्यिक जीवन का प्रेरणादायक अवसर बताते हुए कहा कि अपने ही जनपद के जिलाधिकारी से साहित्य को लेकर मिला सम्मान और प्रोत्साहन उनके लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उन्हें आगे और अधिक गंभीरता एवं निरंतरता के साथ लेखन करने की प्रेरणा देगा। वह भविष्य में भी अपनी रचनाओं और साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतापगढ़ का नाम देश-विदेश में पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!