शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- भाद्रपद (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- चतुर्थी 07:43:42, पश्चात्- पंचमी,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 30 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- स्वाति 15:20:12, पश्चात्-विशाखा,
योग- ऐन्द्र 12:19:14, पश्चात्- वैधृति,
करण- विष्टिभद्र 07:43:42, पश्चात- बव,
चंद्र- तुला राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:07:05,
सूर्यास्त- 18:25:09,
दिन काल- 12:18:04,
रात्री काल- 11:42:25,
चंद्रोदय- 09:59:53,
चंद्रास्त- 20:44:14,
राहू काल- 15:21-16:53, अशुभ,
यम घँटा- 09:12-10:44,
अभिजित-11:52-12:41, शुभ,
प्रदोष- 18:25-20:47 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से पेट में शूल होता है, एवं पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए बढ़िया योग है। कभी-कभी कुछ संबंधियों के प्रति नकारात्मक विचार आ सकते हैं। जीवनसाथी या परिवार के अन्य सदस्य को आपकी जरुरत पड़ने वाली है, समय निकालें। सिंगल लोगों को पाटर्नर का चुनाव करने में दिक्कत पैदा हो सकती है। आप में से कुछ लोगों को अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबारी वर्ग को व्यापार में कुछ आधुनिक पैटर्न जोड़ने से मनचाही बढ़ोतरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को छोटे-छोटे प्रोजेक्ट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको इंटरव्यू के दौरान दिमाग ठण्डा रखने और खुद को अभिव्यक्त करने की जरूरत है। आप स्वभाव से थोड़े अनाड़ी हैं, इसलिए इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि दिन के अंत में आपको कुछ खरोंच आ सकती है, सावधान रहें। आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन घर परिवार में आपको कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। जोखिम और जमानत के कार्यों से दूर रहें। आपको थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में और मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़े से निराश हो सकते हैं। किसी जानकार व्यक्ति का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। रिटेलर्स और दुकानदारों के लिए दिन शानदार रहने की उम्मीद है आप परिवार वालों के साथ बैठकर नयी प्रॉपर्टी खरीदने की बात करेंगे। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी। शुभांक - 8 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए बेहतर शुरुआत होने वाली है। दिल और दिमाग पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। बेकार की गतिविधियों में अपना समय और पैसा बर्बाद न करें। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर और ईमानदार रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। धन संबंधी मामलों में किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें। वर्तमान परिस्थिति में प्रॉपर्टी सेल से अच्छा फायदा होने की उम्मीद दिख रही है। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। अजीविका संबंधी कार्य योजनाएं बनाते हुए उन्हें लागू करने के लिए गंभीरता बनाए रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकता है। सेहत का ख्याल रखेंगे तो अच्छा रहेगा। कुछ लोगों को गर्मी की वजह से एलर्जी रह सकती है। ट्रेन से यात्रा करने का यादगार अनुभव मिलने वाला है, रोमांचक सफर रहने की उम्मीद है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास अधिक रखें। अपनी वस्तुएं संभाल कर रखें। अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा। आपका प्रेम जीवन अद्भुत चल रहा है और चलता रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। आर्किटेक्ट के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। कृषि के क्षेत्र में अच्छी उन्नति देखने को मिलेगी। काम करने के तरीके और आइडिए के चलते आप दूसरों का दिल जीत सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। यात्रा करते समय सावधान रहें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पर्पल है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप किसी वस्तु का दान करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त हो सकती है। पढ़ाई के मामले में अपनी कमियों पर विचार करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खूबसूरत रहेगा। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। जमीन जायदाद का सौदा करने जा रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ लोगो को धन का खर्च परेशान कर सकता है। व्यापार में कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ संबंधों को उचित बनाकर रखें। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को दस्तावेज से संबंधित काम ध्यानपूर्वक करने की आवश्यकता होगी। मौसम की वजह से सेहत में गिरावट आ सकती है। सड़क पर वाहन चलाते समय विशेष सावधान रहने की जरुरत है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। धन के मामले में दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। व्यापार में कुछ अच्छा समाचार प्राप्त कर सकते हैं। जल्दबाजी में कार्य करने से बचें। अपने काम में भरोसेमंद लोगों से हो सके तो सलाह जरूर लें। विदेशों में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। बिजनेसमेन को लिए बहुत ज्यादा यात्रा करने का संयोग बन रहा है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। अपने कर्तव्यों के प्रति जागरुक रहें। कुछ दोस्तों या रिश्तेदारों के आपके घर आने की संभावना है इससे रौनक बनी रहेगी। प्रेम जीवन में साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आपका जीवन साथी आपसे काफी खुश होगा। अपने आर्थिक निर्णयों को तुरंत कार्य रूप में अंजाम दें। नए कार्य या व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अपने बच्चों का बदलते मौसम में ख्याल रखें। यात्रा बहुत थकाऊ हो सकती है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप उस यात्रा के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं जिसे आप लेने जा रहे हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पिंक है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। लोग आपकी भावनाओं का गलत व अनुचित लाभ उठा सकते हैं। प्यार के मामले में नाराज होना आपके लिए अच्छी बात नहीं है। अलग रहने वाले वीडियो कॉल के जरिए अपने साथी के संपर्क बनाए रखने में सफल होंगे। आपका रूका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय जैसा चल रहा है उसे वैसा चलने दें, लेकिन लापरवाही न करें। नौकरी के सन्दर्भ में आप में से जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। अपना इम्यू्निटी सिस्टम मजबूत रखें। पीठ और कमर से संबंधित दर्द उत्पन्न हो सकता है। गाड़ी चलाते समय आपको विशेष सावधान रहने की जरुरत है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। जो बातें आपने की ही नहीं, उनके लिए आपको दोषी ठहराया जा सकता है, सावधान रहें। आप तुच्छ मुद्दों पर भी संवेदनशील हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। धन से जुड़े मामलों में दिल और दिमाग का सही संतुलन बनाना होगा। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम में कोई कमी न आने दें। लॉ क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से बाहर के भोजन से परहेज करें। किसी दूसरे शहर समारोह में बुलाए जाने की उम्मीद है, अपनी दिलचस्पी का माहौल मिलेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन किसी असहाय व्यक्ति को जरूरत की चीजें दें आपके लिए लाभकारी रहेगा। बोरियत से छुटकारा पाने के लिए किसी करीबी के यहां जाना आपको रोमांचित करेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें नहीं तो पछताना पड़ेगा। प्यार में एकतरफा मोह आपको दिल का दर्द ही देगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। आपको मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। आपको बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने से पहले एक बार अच्छे से सोच लेना चाहिए। कार्यक्षेत्र में नई चीजों को सीखने की आपकी जिज्ञासा आपको आगे लेकर जाएगी। किसी सहकर्मी के सामने बॉस की बुराई करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। बाहर के खाने की अपेक्षा घर का बना पौष्टिक खाना ही ग्रहण करें। कुछ लोगों को गैस व बदहजमी की वजह से जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रह सकती हैं। आप जिससे प्यार करते हैं उसके आस-पास रहने के लिए समय निकालें। अगर इसका मतलब उनके साथ रहने के लिए यात्रा करना है तो करें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - ग्रे है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। किसी से मदद मांगने में संकोच न करें। निवास स्थान में बदलाव या नया घर खरीदने की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं। आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां आ सकती हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। धन आने के नये रास्ते बनेंगे | आप में से कुछ लोग आज नई प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढाने वाले हैं। व्यापार की ग्रोथ को लेकर आपको मानसिक तनाव रह सकता है। ऑफिस में जूनियर आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। नयी नौकरी के लिए यदि आप इंटरव्यू पर जा रहें हैं तो आत्मबल में कमी न आने दें। यदि आपने हाल ही में फिर से व्यायाम करना शुरू किया है, तो आप अपनी मांसपेशियों में कुछ दर्द और एक समग्र पीड़ादायक अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं। अपने करीबियों से मिलने किसी विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर में किसी मामले को लेकर आपके दिल को चोट पहुंचने की संभावना है। जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। यदि आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार में कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। ऑफिस में मीटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पेट संबंधी परेशानी होने पर आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपको स्वस्थआ रखेगा। आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लाल है।
