जौनपुर। सदर तहसील के ग्राम राजेपुर द्वितीय, चक संख्या 1243 में नरेंद्र बहादुर सिंह की 14.7 एयर बैनामाशुदा भूमि एवं मुस्तफा मुर्तजा की 25 एयर भूमि के निष्पक्ष समायोजन की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना का अन्न-जल त्याग अनशन चौथे दिन भी जारी है।
नरेंद्र बहादुर सिंह ने वर्ष 2000 में हरिश्चंद्र मिश्रा से 14.7 एयर भूमि का बैनामा कराया था। उनका आरोप है कि 1 एवं 2 सितंबर 2026 को तहसील स्तर पर हुई पैमाइश से वह संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि चक संख्या 1245 में उनकी नींव वाली करीब 10 फीट भूमि को चक संख्या 1243 में नाप दिया जा रहा है तथा 14.7 एयर के स्थान पर मात्र 11 एयर भूमि दिए जाने की स्थिति बन रही है।
अन्ना की मांग है कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष पुनः पैमाइश कराई जाए, ताकि किसी भी पक्ष की भूमि प्रभावित न हो। साथ ही नरेंद्र बहादुर सिंह एवं मकबूल (मो. 9794106655), मुर्तजा/मुस्तफा (मो. 8416871845) पक्ष को जिलाधिकारी के समक्ष बुलाकर राजस्व अभिलेखों एवं आपसी सहमति के आधार पर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कराया जाए।
अन्ना का कहना है कि नरेंद्र बहादुर सिंह की 14.7 एयर बैनामाशुदा भूमि सुरक्षित रखते हुए तथा मुस्तफा-मुर्तजा पक्ष की 25 एयर भूमि का भी नियमानुसार समायोजन कराकर न्यायपूर्ण समाधान किया जाए। मांग पूरी होने तक अन्ना का अन्न-जल त्याग अनशन जारी रहेगा।
