शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- श्रावण (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- अष्टमी 24:13:00*,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 19 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- रोहिणी 23:03:18,
योग- हर्षण 15:42:51, पश्चात्- वज्र,
करण- बालव 13:20:08, पश्चात- कौलव,
चंद्र- वृषभ राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:01:42,
सूर्यास्त- 18:38:09,
दिन काल- 12:36:26,
रात्री काल- 11:24:02,
चंद्रास्त- 13:10:27,
चंद्रोदय- 23:23:15,
राहू काल- 10:45-12:20, अशुभ,
यम घँटा- 15:29-17:04,
अभिजित-11:55-12:45, शुभ,
प्रदोष- 18:38-20:56 तक,
दिकशूल- पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अनिश्चितताओं से डरे बिना अपने अंदर की संभावनाओं को खुल कर निखरने देना चाहिए। प्यार के मामले में नाराज होना आपके लिए अच्छी बात नहीं है। दांपत्य जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कोई लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में सूझ-बूझ और सोच विचार कर फैसले लें। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। व्यवसायिक क्षेत्र में स्टाफ के साथ उचित ताल-मेल बनाकर रखें। अपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं, उसमें सफलता के पूरे योग हैं। कुछ लोगों को करियर को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। आनायास ही आप शहर से बाहर किसी से मिलने जाने का प्लान बना सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन किसी पीली वस्तु का दान करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं और बढ़ेंगी। अपने मधुर व्यवहार से आप जीवनसाथी को प्रभावित करने में सफल होंगे। नवयुवक युवतियों का मूड रोमांटिक रहेगा। आप अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूती दें। व्यवसाय में पब्लिक डीलिंग संबंधी कामों में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। महिला वर्ग को अपने आत्मविश्वास व कार्य क्षमता द्वारा उपलब्धि हासिल होगी। गरिष्ठ खान-पान की वजह से लीवर में कोई परेशानी महसूस हो सकती है। यात्रा करते समय मोबाइल को साथ रखें रास्ता भूल जाने की संभावना है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन सभी सितारे आपके पक्ष में हैं। भले ही सब कुछ आपके पक्ष में हो, फिर भी आपको कुछ कदम उठाने होंगे, अधिक सक्रिय और ऊर्जावान बनें। अपने नेतृत्व के गुणों को दिखाने का मौका प्राप्त हो सकता है। अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। अपनी समस्याओं का स्वयं समाधान करें। काम करने के तरीके और आइडिए के चलते दूसरों का दिल जीत सकते हैं। कोई पुरानी चोट का दर्द उभर सकता है, सावधान रहें। एक्सरसाइज को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएंये अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - ब्लू है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके द्वारा तय की गई अधिकतर बातें पूर्ण होती हुई नजर आएंगी। जीवनसाथी के साथ किसी दूसरी जगह जाने पर चर्चा करें। प्रेम संबंधों में उदासी महसूस कर रहे लोगों को किसी करीबी का साथ मिल सकता है। आपको लॉटरी और सट्टेबाजी से दूर रहने की सलाह दी जाती है। व्यापार शुरू करने वाले कोशिश करें कि पिता से आर्थिक सहायता न लेनी पड़े। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। जंकफूड के प्रति लगाव रहने के बावजूद उसे खाने पर नियंत्रण रखना शुरु कर सकते हैं। अपने सपनों की यात्रा के लिए पैसे अलग रखना शुरू करें। आप किसी व्यापारिक समारोह में भी जा सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान न दें। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। अगर अभी तक लव रिलेशन में दूरियां थी वह कम होंगी। आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता बनी रहेगी और नए अवसर भी आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। त्वचा की समस्या से जूझने वाले लोगों को डॉक्टर से मिलने में देर नहीं करनी चाहिए। देश देशांतर की लंबी यात्रा का योग है। मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गोल्डन है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का रहेगा। घरेलू मामले में अचानक बड़ी जिम्मेदारियों का बोझ निपटाने में कोई आपकी मदद कर सकता है। नवविवाहित जातक रोमांस पूर्ण समय व्यतीत करने वाले हैं। अविवाहित जातक शादी के लिए ऑनलाइन तरीका अपना सकते हैं। आप आर्थिक रूप से सहज रहें, लेकिन बजट पर नियंत्रण बनाए रखना महत्वपूर्ण है। नये व्यापार को जमाने के लिए समय उपयुक्त चल रहा है। कार्यक्षेत्र में दस्तावेजों को ठीक से पढ़ना जरूरी है, वर्ना भविष्य में पछताना पड़ सकता है। नौकरी खोज रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू का ऑफर आ सकता है। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों की कोई यात्रा स्थगित हो सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन शुक्र आपको अच्छी ऊर्जा भेज रहा है। महिलाएं शॉपिंग करते समय खर्च करने से पहले सोचें। ससुराल पक्ष से यदि संबंध में कोई दिक्कत चल रही थी, तो उसमें भी सुधार होगा। अपने साथी से झूठ बोलना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान ठीक-ठाक है। किसी बाहरी स्तोत्र से हुई आमदनी के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। जो लोग फिल्म उद्योग से जुड़े है उनको अच्छा लाभ मिलेगा। कारोबारी वर्ग को मुनाफे के लिए ग्राहकों से विनम्र रहना होगा। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे। आप स्वभाव से बहुत ऊर्जावान हैं, इसलिए एक अच्छा वर्कआउट आपको अपने शरीर और अपने बारे में अच्छा महसूस करने में मदद करेगा। ट्रिप पर जाने के लिए अपनी गाड़ी के बदले पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाना बेहतर साबित होगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप तुच्छ मुद्दों पर भी संवेदनशील हो सकते हैं। जो बातें आपने की ही नहीं, उनके लिए आपको दोषी ठहराया जा सकता है, सावधान रहें। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। आर्थिक मामलों में सूझबूझ और सोच विचार कर फैसले लें। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। अपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं, उसमें सफल होने के पूरे योग हैं। थकान अधिक रहने की वजह से बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस होगा। वाहन चलाते समय सड़क पर विशेष ध्यान रखें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - डार्क ग्रीन है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। किसी संपत्ति का बंटवारा कर रहे हैं तो शांती से काम लें। महिलाएं रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया चरण आने वाला है। ना चाहते हुए भी आपका अपने साथी के साथ छुट-पुट बातों पर मतभेद हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बच्चों की जरूरतों और खुशी के लिए आप धन खर्च कर सकते हैं। कारोबारी व्यापार में परिवर्तन करने का विचार कर रहे हैं तो अभी थोड़ा समय ठहरने की जरूरत है। इस राशि वाले छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी मोटी दिक्कतें रह सकती हैं, तनाव ना लें और सावधानी बरतें। यात्रा कर रहे हैं तो सहयात्री पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। मुफ्त में कुछ भी मिलने की अपेक्षा करना बेकार है। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिल थोड़ा कमजोर रहेगा। बाजार की स्थिति का आंकलन करने में काफी हद तक सफल रहेंगे। महत्वपूर्ण मीटिंग करने के लिए दिन शुभ है। नौकरी पेशा लोग काफी सामर्थ्य दिखाएंगे और अपने कामों को पूरे जोश के साथ हल करेंगे। महिलाओं को कार्यक्षेत्र में बदलाव लाने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। हेल्दी खाना खाने की आदत आपको बहुत सारी बीमारियों से दूर रख सकता है। व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा करना बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - केसरी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ और उन्नति कारक है। किसी करीबी की बुरी आदतों के चलते चिंता हो सकती है। आपकी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में इजाफा होगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में से संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ें। आप किसी चीज को पाने की इच्छा रखते हैं तो दिन आपके लिए अच्छा है। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहले उसकी योजना तैयार कर लें। लंबे समय से चली आ रही किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करने में सफल हो सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में सफलता मिल सकती है। सेहत का मामला अच्छा रहने के संकेत हैं। परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। यात्रा के लिए दिन ठीक है। किसी खूबसूरत जगह की ड्राइविंग पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप अपनी आंतरिक शक्तियों को दोबारा समेटने में ध्यान दें। आपका कोई प्रियजन आपसे नाराज चल रहा है, तो आप उसे कोई उपहार भेज सकते हैं। कुछ लोग किसी मसले को लेकर असहमत हो सकते हैं। अपने मधुर व्यवहार से आप जीवनसाथी को प्रभावित करने में सफल होंगे। नवयुवक युवतियों का मूड रोमांटिक रहेगा। आर्थिक मामलों में सूझ-बूझ और सोच विचार कर फैसले लें। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। अपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं, उसमें सफल होने के पूरे योग हैं। थकान और अनिद्रा जैसी समस्या रह सकती है। इस समय उचित आराम लेना भी जरूरी है। यात्रा पर जाने का प्लान बिना किसी अड़चन के पूरा हो जाने की उम्मीद दिख रही है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीच है।
