14201 जौनपुर–रायबरेली एक्सप्रेस के ठहराव की मांग, जरौना हाल्ट पर रेल यात्रियों का प्रदर्शन

बृज बिहारी दुबे
By -


जौनपुर। ट्रेन संख्या 14201 जौनपुर–रायबरेली एक्सप्रेस का जरौना, कटवार और भन्नौर हाल्ट पर ठहराव कराने की मांग को लेकर रेल यात्रियों ने बुधवार को जरौना हाल्ट स्टेशन पर करीब 20 मिनट तक रेल लाइन पर खड़े होकर प्रदर्शन किया।

रेल यात्रियों के अनुसार, जरौना में प्रतिदिन करीब 100 यात्री, जबकि कटवार हाल्ट और भन्नौर हाल्ट पर करीब 75-75 यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। इनमें जौनपुर कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, अधिवक्ता और दैनिक यात्री बड़ी संख्या में शामिल हैं।

यात्रियों का आरोप है कि ट्रेन का ठहराव नहीं होने के कारण कई यात्री चेन पुलिंग करने को मजबूर होते हैं, जिसके बाद सुरक्षा बलों की तैनाती और जुर्माने की कार्रवाई की जाती है। यात्रियों का कहना है कि वे टिकट लेकर यात्रा करने को तैयार हैं और यात्रियों की संख्या भी पर्याप्त है, इसलिए इन हाल्टों पर ट्रेन का ठहराव दिया जाना चाहिए।

यात्रियों के मुताबिक 14201 ट्रेन जौनपुर से शाम 4:30 बजे रवाना होकर करीब 5:30 बजे जंघई जंक्शन पहुंचती है। मड़ियाहूं और जंघई जंक्शन के बीच प्रतिदिन करीब 400 रेल यात्रियों के यात्रा करने का दावा किया गया है।

रेल यात्रियों ने बताया कि बुधवार को शाम 7:25 बजे से 7:45 बजे तक प्रदर्शन किया गया। यात्रियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो जरौना, कटवार और भन्नौर में आंदोलन जारी रखा जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!