शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- भाद्रपद (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- द्वादशी 22:49:57,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 07 आश्विन गते,
नक्षत्र- श्रवण 09:08:16, पश्चात्-धनिष्ठा,
योग- सुकर्मा 16:25:56, पश्चात्- धृति,
करण- बव 10:21:05, पश्चात- बालव,
चंद्र- मकर 21:56:05, पश्चात्-कुम्भ राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:11:01,
सूर्यास्त- 18:15:32,
दिन काल- 12:04:31,
रात्री काल- 11:55:58,
चंद्रोदय- 16::21:35,
चंद्रास्त- 27:40:01*,
राहू काल- 12:13-13:44, अशुभ,
यम घँटा- 07:42-09:12,
अभिजित-11:49-12:37, अशुभ,
प्रदोष- 18:16-20:40 तक,
पंचक१- 21:56 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए हर मामलों में उत्तम रहने वाला है। सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी को खाने पर आमंत्रित करने से खुशी मिलेगी। आपके दबंग व्यवहार के कारण जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, सावधान रहें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप करियर के लिहाज से समृद्ध हो रहे हैं और अपने पैसे का अधिकतम लाभ उठा रहे हैं। व्यवसायियों को अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं। काम की जगह प्राप्त हुए स्थान को बरकरार रखने के लिए अनुशासन रखने की जरूरत है। सेहत और फिटनेस को लेकर आप जो कुछ कर रहे हैं उसमें नियमित रहना होगा। किसी के मेंटल सपोर्ट से आपकी मानसिक स्थिति में संतुलन रहेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा करते समय सावधान रहें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है और किसी पुराने विचार को नए तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। धैर्यपूर्वक काम करने से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार के किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। आर्थिक मामलों में भावनाओं के आधार पर निर्णय लेने से बचें। किसी के कहने पर अनावश्यक खर्च करना नुकसानदायक हो सकता है। पुरानी बातों को बार-बार सोचने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए वर्तमान परिस्थितियों पर ध्यान केंद्रित करें। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिरता और मेहनत दिखाई देगी। रचनात्मक या सौंदर्य से जुड़े कार्यों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी नई जिम्मेदारी को स्वीकार करने से पहले उसकी समयसीमा और अपेक्षाओं को अच्छी तरह समझ लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। पैसों के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। खर्च करने से पहले अपनी प्राथमिकताएं तय करें और गैर-जरूरी खरीदारी टालें। यदि किसी वित्तीय योजना में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो जल्दबाजी के बजाय पूरी जानकारी लेना उचित रहेगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। इस समय अनजान व्यक्तियों से किसी प्रकार का संपर्क ना रखें। संतान की तरफ ध्यान दें। घर में शादी को लेकर बात छिड़ सकती है। क्रोध में आकर जीवनसाथी को दुख व ठेस न पहुंचाए। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। आप कुछ नई-नई योजनाएं बनाएंगे। इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में फायदा होगा। यदि ऑफिस में काम-काज का दबाव बढ़ रहा हो तो कॉमेडी मूवी या संगीत के साथ मनोरंजन करने में मानसिक थकावट कम होगी। महिलाओं को इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है। किसी काम के लिए विदेश यात्रा का प्लान बन सकता है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। जीवनसाथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। अविवाहितों के लिए किसी अच्छी जगह से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। यदि आप प्यार में आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी के साथ एक छोटी सी समस्या का समाधान करना पड़ सकता है। आप अपना सेल बढ़ाने या ज्यादा कमिशन कमाने में सफल रहने वाले हैं। आपको अपने व्यवसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त ध्यान देना होगा। कार्य क्षेत्र में आप ईमानदारी से कार्य करेंगे, जिसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे। स्टूडेंट्स किसी स्थिति या मामले के कारण परेशान हो सकते हैं। आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ लोगों को यूरिन इन्फेक्शन हो सकता है। आप यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप दूसरों के गुस्से के सामने अपनी ऊर्जा नष्ट ना करें। सितारे कहते हैं कि आपको परिवार या संपर्क में किसी बुजुर्ग की सहायता करनी होगी। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी कुछ अच्छी बात बताएगा। एकतरफा प्यार आपको निराश कर सकता है। धन के मामलें में भाग्य आपका बहुत साथ देगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं, तो संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से एक बार सलाह जरूर ले लें। कार्यक्षेत्र में कोई आपके काम का क्रेडिट लेने के फिराक में है, सतर्क रहना होगा। शरीर में बढ़ रहा असंतुलन किसी कारण की वजह से है, यह जानने पर ध्यान देना होगा। दोस्तों के साथ शहर के बाहरी इलाकों में घूमने जाना रोमांचक और रिफ्रेसिंग साबित होने वाला है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से आपके लिए उत्तम रहेगा। किसी की काबिलियत पर आपका विश्वास सही साबित होगा। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात मन को प्रफुल्लित करेगी। अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम बितायेगें। धन के मामले में किस्मत का साथ मिलेगा। बिजनेस में किसी से रूपए पैसे का लेन-देन करेंगे, तो वह आपका सफल रहेगा। किसी परियोजना में पैसा लगाने के लिए सेविंग्स तोड़ना पड़ सकता है। सरकारी सेवारत लोगों के लिए कोई स्पेशल ड्यूटी लग सकती है। मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। अचानक यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। परिवार के नौजवान को समझाने और उसकी बात समझने के लिए वक्त निकालें। आपका व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीत सकता है। किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को अपने नेटवर्क को ताकत बनानी होगी। नौकरी में बॉस या किसी अधिकारी के साथ कहा-सुनी हो सकती है, सावधान रहें। नए लोगों के साथ जुड़ने की वजह से भविष्य में आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। अगर आप खुद का बिजनेस करते हैं, तो आपको कोई सामान लेने के लिये बाहर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 5 और 5 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा। बोरियत से छुटकारा पाने के लिए किसी करीबी के यहां जाना आपको रोमांचित करेगा। महिलायें सोशल मीडिया में समय व्यर्थ ना करें। प्यार में एकतरफा मोह आपको दिल का दर्द ही देगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। आप अपने व्यापार में जितना भी धन कामाएंगे उससे आपको संतोष प्राप्त होगा। आपके पास अधिक कार्य का बोझ हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका गला रहेगा। कहीं यात्रा करना आपके लिए संवेदी अधिभार साबित हो सकता है। अगर यह बहुत ज्यादा लगता है तो चिंता न करें। बस अपने निजी स्थान का आनंद लें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। महिलाओं के मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। आपको थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। आपकी प्रगति होती देख लाइफ पार्टनर को आनंदित महसूस होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़े से निराश हो सकते हैं। कुछ लोगों को आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नए काम की शुरुआत करनी होगी। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। आपके वाहन पर भारी खर्च हो सकता है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। सक्रिय रहने के लिए दिन बहुत अच्छा है। कुछ लोगो को गैस तथा एसिडिटी की समस्या रह सकती है, गरिष्ठ पदार्थों का सेवन ना करें। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप स्वयं को अच्छा महसूस करेंगे। निवास स्थान में बदलाव या नया घर खरीदने की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं। आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में प्रैक्टिकल बने रहें। धन लाभ के मामले में दिन उत्तम रहेगा। बिजली से संबंधित कारोबार करने वालों को मुनाफा हाथ लग सकता है। आस-पास के व्यवसायियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में आपकी जीत होगी। नौकरी ढूंढ रहे जातकों को किसी प्रियजन की मदद से कोई रोजगार मिल सकता है। बाहर से खाना आर्डर करना रुटीन में बदलाव के लिए तो अच्छा है पर पेट के लिए नहीं। भारी ट्रैफिक के कारण घर लौटने में देरी हो सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। अपने आपको किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें। संतान के व्यवहार पर पैनी निगाह रखनी होगी। एक बहुत ही मजाकिया व्यक्ति आपकी रुचि जगाने वाला है। शादीशुदा जीवन खुशियों से महक उठेगा। थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। यदि ऑफिस में काम-काज का दबाव बढ़ रहा हो तो कॉमेडी मूवी या संगीत के साथ मनोरंजन करने में मानसिक थकावट कम होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। इम्यूनिटी को बरकरार रखने की कोशिश करें। कार से यात्रा करना बहुत मजेदार हो सकता है, लेकिन इससे आपको काफी परेशानी भी हो सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। आर्थिक रूप से आप कुछ उतार-चढ़ाव से गुजरेंगे, लेकिन बहुत पैसा कमाने का मौका जल्द ही आने वाला है। प्रॉपर्टी के मामले में विकल्प लेकर चलना आपके लिए सुरक्षित कदम साबित होगा। व्यवसाय में तरक्की प्राप्त होगी। नौकरी के लिए बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है। आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। यह नये मुकम्मल स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरूवात करने के लिए सबसे उपयुक्त दिन है। प्राइवेट नौकरी वालों को कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हल्का पीला है।
