प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं बात कर रहा हूं, भारत की जनगणना की | देश के सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में इसका पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है | 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है: प्रधानमंत्री @narendramodi
उत्तराखंड में जनगणना की शुरुआत चमोली के माणा गाँव से हुई | माणा को देश का पहला गाँव कहा जाता है | माणा में सबसे पहले 83 साल की पूर्णिमा रावत जी से इसकी शुरुआत हुई: प्रधानमंत्री @narendramodi
आप अपने Mobile से ही अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करा सकते हैं | ये सुविधा हिन्दी सहित 16भाषाओं में उपलब्ध है |इस पूरी प्रक्रिया में करीब 15 से 20 मिनट का समय लगता है | इसके लिए आपको कोई Document भी Upload नहीं करना है: प्रधानमंत्री @narendramodi
आपका भी इसमें थोड़ा सा समय खर्च होगा, लेकिन देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आपकी सही जानकारी, आपके परिवार की सही जानकारी, देश के भविष्य की सही तस्वीर तैयार करने में मदद करती है: प्रधानमंत्री @narendramodi
आज एक ऐसे महानुभाव की 100वीं जन्मजयंती है जिन्होंने संस्कृति, समाज और राष्ट्र के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था | मैं बात कर रहा हूँ, 'विश्व हिन्दू परिषद' के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रद्धेय स्वर्गीय अशोक सिंहल जी की: प्रधानमंत्री @narendramodi
उन्होंने समाज में रहकर तपस्वियों जैसा जीवन जिया | उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन को जो दिशा दी, जो ऊर्जा दी, आज उसी का परिणाम है कि हम अयोध्या में भव्य मंदिर को साक्षात देख रहे हैं: प्रधानमंत्री @narendramodi
जो लोग सोमनाथ को तोड़कर भारत की पहचान मिटाने आए थे, आज, उनका कोई वजूद भी नहीं है, और सोमनाथ मंदिर, पूरी भव्यता के साथ विशाल समुद्र के किनारे भारत को अमरता का आशीर्वाद दे रहा है: प्रधानमंत्री @narendramodi
राजा भीमदेव प्रथम ने न केवल गजनी का मुकाबला किया था बल्कि, कुछ ही समय में मोढेरा सूर्यमंदिर का पुनर्निर्माण भी करवा दिया । इसी जीवटता के कारण सोमनाथ मंदिर का भी बार-बार विध्वंस के बावजूद पुनर्निर्माण होता रहा: प्रधानमंत्री @narendramodi
हम भारत के लोग सूर्य की उपासना केवल वास्तु और मंदिरों के जरिए ही नहीं करते, हमारी सूर्य उपासना, उसका एक अर्थ ये भी होता है प्रकाश, ऊर्जा, विज्ञान और निरंतरता की प्रेरणा: प्रधानमंत्री @narendramodi
कहीं शुरुआत एक व्यक्ति ने की, फिर उसके साथ कुछ और लोग आ गए, कारवां बढ़ता गया – यही तो जनभागीदारी है | बापू के प्रति हमारी सबसे सुंदर श्रद्धांजलि भी स्वच्छता ही है: प्रधानमंत्री @narendramodi
एक समय था जब यहां हाथियों का बसेरा हुआ करता था, लेकिन, धीरे-धीरे जंगल की जमीन पर इंसानी दखल बढ़ता गया, जिससे, हाथियों ने इस इलाके से दूरी बना ली | तीन साल पहले इस जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, और अब, इसके अद्भुत परिणाम सामने आए हैं | हाथी यहाँ फिर लौट आए हैं: प्रधानमंत्री @narendramodi
हाल ही में देश के लाखों युवाओं ने नशे के विरुद्ध, drugs के खिलाफ, एक बहुत महत्वपूर्ण संकल्प लिया है | युवाओं ने खुद भी नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा ली है, और, इस संदेश को दूसरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी ली है - ये सब हो रहा है ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत | ये अभियान 100 सप्ताह तक चलेगा: प्रधानमंत्री @narendramodi
आज प्रतापगढ़ में आंवला processing से जुड़ी करीब 100 unit काम कर रही हैं, और इसमें self help groups से जुड़ी महिलाएं भी बड़ी भूमिका निभा रही हैं: प्रधानमंत्री @narendramodi
One District One Product इन्हीं विशेषताओं को आगे बढ़ाने का अभियान है | हमारा प्रयास यही होना चाहिए कि हमारे गाँव और छोटे शहरों की ये पहचान सिर्फ स्थानीय बाजार तक सीमित ना रहे | वे देश और दूसरे हिस्सों तक पहुंचे और दुनिया के बाजारों तक भी पहुंचे: प्रधानमंत्री @narendramodi
वर्ष 2002 में उन्होंने उत्तरी Thailand के चियांग माई में गणेश हिमाल म्यूजियम की स्थापना की | आज इसमें 10 हजार से अधिक गणेश प्रतिमाएं हैं: प्रधानमंत्री @narendramodi
