प्रयागराज: जंघई के पतवा गांव से दो सगी बहनें लापता, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

बृज बिहारी दुबे
By -


प्रयागराज के जंघई बाजार क्षेत्र के पतवा गांव से दो सगी बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता बच्चियों की पहचान निधि पांडेय उम्र 13 वर्ष और अनन्या पांडेय उम्र 8 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों बच्चियां सभा शंकर पांडेय की पुत्रियां हैं।

परिजनों के मुताबिक, दोनों बहनें 18 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे जंघई बाजार गई थीं। बाजार से सामान खरीदने के बाद दोनों वापस घर आईं। इसके बाद करीब 2:45 बजे दोनों फिर घर से निकलीं। परिजनों के अनुसार, एक बच्ची के हाथ में झोला था और वह बनारस जाने की बात कह रही थी। इसके बाद दोनों बहनों का कोई पता नहीं चला।

परिजनों ने मामले की सूचना थाना सरायममरेज और जंघई पुलिस चौकी को दी है। पुलिस द्वारा बच्चियों की तलाश की जा रही है।

वहीं, कुछ लोगों द्वारा सुरियावां रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में दोनों बच्चियों को देखे जाने और बनारस की ओर जाने वाली ट्रेन पकड़ने की बात कही जा रही है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जज सिंह अन्ना ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

परिवार ने प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, भदोही और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से बच्चियों की तलाश में सहयोग करने की अपील की है। किसी भी व्यक्ति को बच्चियों के बारे में जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 8853514738 पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!