पाचोरा के BEMS में बिजली जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को ऊर्जा बचत और विद्युत सुरक्षा की दी गई जानकारी

बृज बिहारी दुबे
By -


पाचोरा: 26 सितंबर को जलगांव जिले के पाचोरा तालुका स्थित बुरहानी इंग्लिश मीडियम स्कूल (BEMS) में महावितरण की ओर से बिजली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण, सौर ऊर्जा के महत्व और विद्युत सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। महावितरण के अधिकारियों ने बिजली के संभावित खतरों और उनसे बचाव के उपाय भी बताए।

कार्यक्रम में उप कार्यकारी अभियंता भूषण तळेले, कार्यकारी अभियंता एस.पी. धायगुडे और वरिष्ठ तकनीशियन रूपेश चव्हाण ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने दैनिक जीवन में बिजली बचाने के तरीकों, भविष्य में सौर ऊर्जा की उपयोगिता तथा बिजली से जुड़े सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष ताहिर कपासी, उपाध्यक्ष मुस्तफा लकड़ावाला, प्राचार्य बी.एन. पाटील, प्राचार्या श्रीमती मनीषा पाटील, उपप्राचार्या श्रीमती अश्विनी सोमपुरकर, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। महावितरण से वरिष्ठ तकनीशियन शरद मोरे, अख्तर पठान और तकनीशियन प्रवीण बंकर भी मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सोमपुरकर ने किया, जबकि आर. पुराणिक ने आभार व्यक्त किया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!