तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार की मौके पर मौत

बृज बिहारी दुबे
By -
जौनपुर सुरेरी थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे कोठियाकीबारी से लगभग 100 मीटर आगे मोड़ के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक गांव थाना सुरेरी का निवासी बताया जा रहा है, जबकि कार चालक हनुमानगंज (गढ़ई) का रहने वाला बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!