दैनिक राशिफल २५ अगस्त २०२६ मंगलवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 25-08-2026 मंगलवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- श्रावण (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) श्रावण माह,
तिथि- द्वादशी 06:20:19, पश्चात्-त्रयोदशी,   
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 09 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 22:50:26, 
योग- आयुष्यमान 07:40:08, पश्चात्-सौभाग्य,
करण- बालव 06:20:10, पश्चात- कौलव,  
चंद्र- मकर राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:56:41, 
सूर्यास्त- 18:49:18,
दिन काल- 12:52:36, 
रात्री काल- 11:07:53,
चंद्रोदय- 17:14:44,
चंद्रास्त- 27:56:09*,
राहू काल- 15:36-17:13, अशुभ,
यम घँटा- 09:10-10:46,
अभिजित-11:57-12:49, शुभ,
प्रदोष- 18:49-21:04 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खाकर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर की हानि होती है। त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाने से पुत्र की हानि होती है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। किसी व्यक्ति के साथ हुए मनमुटाव को मिटाने की कोशिश आपके द्वारा किए जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। प्रेम के मामले में रोमांचक दिन बीतने की उम्मीद है। सिंगल राशि वालों को दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने में मजा आएगा। आय से अधिक धन का व्यय हो सकता है। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। खाने में नमक और चीनी दोनों का प्रयोग संतुलित मात्रा में करने की आवश्यकता है, नहीं तो इसका पूरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। यात्रा पर जाने से अधिक खर्च बढ़ सकता है, सावधान रहें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - मूंगिया है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। दूसरों के साथ अपने बर्ताव को सौम्य बनाकर रखें। किसी पुरानी हॉबी को अपना समय दे सकते हैं। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। शाम जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों में मजा ले सकते हैं। प्रेम जीवन में आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। आप किसी चीज को पाने की इच्छा रखते हैं तो दिन आपके लिए अच्छा है। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहले उसकी योजना तैयार कर लें। लंबे समय से चली आ रही किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करने में सफल हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पेट संबंधी बीमारी को दूर करने के लिए जीवन शैली में बदलाव लाना अत्यंत जरूरी होगा। शार्ट नोटिस पर ऑफिशियल काम से ट्रैवल करना पड़ सकता है, तैयार रहें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है। 

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे। अपने साथी के प्रति अधिक प्यार और स्नेही बनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन अर्जित करने में कामयाब होंगे। मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। जल्दबाजी में कोई डील फाइनल न करें। कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रहे हैं, सावधान रहें। आप जानते हैं कि आपको अपने स्वास्थ्य और फिटनेस योजनाओं में छोटे-छोटे बदलाव करने की आवश्यकता है। एक बार ऐसा होने पर आपको फायदे नजर आने लगेंगे। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें, हेलमेट का प्रयोग करें आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि पर गर्व करने का अवसर मिलने वाला है। बच्चों को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ अधिक भावुक और रोमांटिक हो सकते हैं। युवक युवतियों के लिए रोमांटिक दिन के साथ रिलेशनशिप में नजदीकियां बढ़़ेंगी। धन का खर्च आपको परेशान कर सकता है। व्यापार में कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ संबंधों को उचित बनाकर रखें। जो लोग खाली बैठे हैं वह नए कामों में लग जाएं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को दस्तावेज से संबंधित काम ध्यानपूर्वक करने की आवश्यकता होगी। घर की सफाई करते समय सावधान रहें, आपको कुछ खरोंच आ सकती है। अपने नियंत्रण से बाहर की किसी परिस्थिति से मजबूर होकर आपका तय ट्रिप कैंसिल पड़ सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। पारिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक दशा उत्साहित रखेगी। अपने पाटर्नर की जरुरत और उसकी बातों की कद्र करें। प्रेम संबंध अब फल-फूल सकते हैं। किसी भूखे को खाना खिलाने से आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। आपको पुरानी बहुमूल्य चीजें के मोल-भाव पर लाभ होगा। जल्द ही अपना मकान बनवाने या खरीदने की तैयारी शुरु कर सकते हैं। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में आपसी सामंजस्य और अधिक मजबूत होगा। आप अधिकारी पद पर हैं तो कर्मचारियों के प्रति व्यवहार को नरम बनाए रखने में ही भलाई है। सुनिश्चित करें कि आप जीवन में एक स्वस्थ संतुलन बनाए हुए हैं। बुरी आदतों में पड़ना आसान हो सकता है। किसी रोमांचक स्थान पर जाकर जमकर मस्ती कर सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - स्लेटी है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार के किसी युवा का विश्वास जीतने के लिए उससे खुलकर बात करें। अपने जीवनसाथी से झूठ बोलना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन में आप अपने इगो को साइड रखें और देखेंगे प्यार कितना खूबसूरत है। धन के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। फूड इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगों को बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। दुकानदारों को अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए मेहनत करनी होगी। कोई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं। नौकरी में कोई काम अर्से से अटका हुआ है तो कार्यवाही होने की आशंका है। काम संबंधीत डिसिप्लिन को बढ़ाने की आवश्यकता होगी। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। अगर आप अकेले हैं तो आपकी यात्राएं अधिक होंगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नीला है। 

☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का रहेगा। घरेलू मामले में अचानक बढ़ी जिम्मेदारियों का बोझ निपटाने में कोई आपकी मदद कर सकता है। नवविवाहित जातक रोमांस पूर्ण समय व्यतीत करने वाले हैं। अविवाहित जातक शादी के लिए ऑनलाइन तरीका अपना सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें क्योंकि खर्चा बढ़ने के योग हैं। कारोबार को लेकर नए कॉन्ट्रैक्ट या समझौते भी होने की संभावना है। सगे संबंधियों के साथ अचल संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकता है। नौकरी के बेहतरीन अवसर आपको नए शहर में प्राप्त हो सकते हैं। कुछ छात्रों को प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध अकादमिक संस्थानों में प्रवेश मिलेगा। सेहत आपकी सामान्य रहेगी। लगातार चलने वाली यात्रा से ब्रेक लेकर आप खुद को थकान से राहत दे पाएंगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है। 

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की जरूरत है। शादीयोग्य भाई बहन के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है, बात बन सकती है। जीवनसाथी और आपके बीच में एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। सिंगल लोगों की लाइफ में कोई नया व्यक्ति आ सकता है।  इस समय सेविंग जैसी गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। कारोबारी वर्ग को मुनाफे के लिए ग्राहकों से विनम्र रहना होगा। आप जिस किसी काम में लगे हैं उसमें आगे बढ़ने से पहले विशेषज्ञ की राय लें। पुत्र के करियर के मामले में खास बात हो सकती है। आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन आपको एक स्वस्थ नींद का कार्यक्रम बनाने की आवश्यकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। घर से बाहर निकलते समय दिशाशूल का परिहार कर के निकलें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरी है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन अद्भुत रहने वाला है। कोई पुरानी कीमती वस्तु पड़ी है तो उसे बेचने का विचार बना सकते है। आपका कोई प्रियजन आपसे नाराज चल रहा है, तो आप उसे कोई उपहार भेज सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपका दिल रोमांस से भर जाएगा। दांपत्य जीवन को लेकर आप काफी खुश नजर आएंगे। कुछ पैसे आपके पास आ सकते हैं। नया साल आपके लिए बहुत ही खास है, नई कार, बाइक या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरी-कारोबार में अच्छा प्रदर्शन बॉस या मालिक का विश्वास पात्र बनाने में मदद करेगा। काम से संबंधित बड़े निर्णय आपको अकेले ही लेने पड़ सकते हैं। बदलते मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। कुछ जातकों को सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप उन लोगों से संपर्क करिए, जिनसे बहुत दिनों से बात नहीं हुई है। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी। अपने साथी के प्रति अधिक प्रेमपूर्ण और स्नेही बनने का प्रयास करें। सिंगल लोग दिन के अंत में थोड़ा अकेला महसूस करेंगे। धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी। वर्तमान परिस्थिति में प्रॉपर्टी सेल से अच्छा फायदा होने की उम्मीद दिख रही है। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आप कोई नई मशीनरी की खरीदारी कर सकते है। अजीविका संबंधी कार्ययोजनाएं बनाते हुए उन्हें लागू करने के लिए गंभीरता बनाए रखें। जो लोग कांट्रैक्ट बेसिस पर काम कर रहे हैं, उन्हें बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार में सावधानी रखें। यदि आपके पिताजी को कोई रोग है, तो उसके कष्टों में कमी हो सकती है। गाड़ी चलाते समय आपको विशेष सावधान रहने की जरुरत है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। विवाहित जातक एक-दूसरे के लिए अपने आपसी जुनून को फिर से जगाने वाले हैं। सिंगल राशि वाले किसी नए व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं। यह नया व्यक्ति आपकी आत्मा का साथी भी हो सकता है। कुछ लोगों को आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए नए काम की शुरुआत करनी होगी। यदि आप व्यापार करते हैं तो मुनाफा मिलने की प्रबल संभावनाएं बनती दिख रही हैं। कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऑफिस में जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और समर्पण से निपटाएं। करियर से संबंधित बड़ा बदलाव पाने के लिए आपको स्किल्स को भी बढ़ाने की आवश्यकता है। हेल्थ को लेकर योग, ध्यान और संतुलित खान-पान को अपनाना चाहिए। लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है, आरामदायक सफर के लिए जरुरी तैयारी करेंगे। शुभांक - 7 और रंग - पीला है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पिता आपको कोई सीख देंगे, जो आपके भविष्य में काम आएगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अच्छे नतीजे हासिल होंगे। जिसका प्रेमी रूठा हुआ है उसे अपने प्रिय को मनाने की कोशिश करनी चाहिए। धन आने के नये रास्ते बनेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। इस राशि के ड्राई क्लीनर्स के लिए दिन अधिक फायदा देने वाला रहेगा। नयी नौकरी के लिए यदि आप इंटरव्यू पर जा रहें हैं तो आत्मबल में कमी न आने दें। कुछ लोगों को सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। सही तैयारी के साथ निकलने से लंबी यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं रहेगी। शुभांक - 8 और शुभ रंग - आसमानी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!