शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- श्रावण (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) श्रावण माह,
तिथि- चतुर्दशी 09:08:24, पश्चात्-पूर्णिमा,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 11 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- धनिष्ठा 26:14:44*,
योग- शोभन 07:54:32, पश्चात्-अतिगंड,
करण- वणिज 09:08:24, पश्चात- विष्टिभद्र,
चंद्र- मकर 13:34:44, पश्चात्- कुम्भ राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:57:42,
सूर्यास्त- 18:47:08,
दिन काल- 12:49:26,
रात्री काल- 11:11:04,
चंद्रास्त- 06:18:49,
चंद्रोदय- 18:22:56,
राहू काल- 13:59-15:35, अशुभ,
यम घँटा- 05:58-07:34,
अभिजित-11:57-12:48, शुभ,
प्रदोष- 18:47-21:03 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
पंचक१- 13:35 से अहोरात्र अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खाकर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज चतुर्दशी तिथि के दिन तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। धन एवं शरीर की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन किस्मत का साथ आपको मिलेगा। आपका दिमाग आपके रास्ते में आने वाले हर विचार और निर्णय को भ्रमित करेगा। किसी भी स्थिति में अपने लोगों से बहस ना करें। आप अपने काम को जल्दी निपटाकर अपने प्रिय के साथ कुछ घंटों का समय बिताने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। विदेशी संपर्क वाले लोगों को कुछ अचानक धन लाभ मिलेगा। आपके कारोबार में अच्छी बरकत होगी। कंसल्टेंसी संबंधित काम फायदेमंद रहेंगे। करियर में प्रगति के अच्छे अवसर हैं। काम के बाद तनाव कम करने का तरीका खोजें। मौसम का ध्यान रखें, बीमार पड़ सकते हैं। आरामदायक सफर की अपेक्षा है तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दूर रहना ही हितकर रहेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। आप परिवार के साथ कुछ समय बिता पाएंगे। भावुकता में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं, सावधान रहें। वैवाहिक जीवन के लिए दिन यादगार हो सकता है। आप अपने प्रिय के साथ कुछ अंतरंग पलों को साथ बिताएंगे। धन का उपयोग सोच समझकर करें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। एसिडिटी और अधिक काम होने की वजह से थकान महसूस हो सकती है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ यात्रा करना मजेदार रहेगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - ऑफ ह्वाइट है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेगा। अपनी परेशानियों में जीवन साथी व पारिवारिक सदस्यों का सहयोग अवश्य लें। ज्यादा घमंड न करें नही तो नुकसान आपको ही है। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेगे। नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। आपकी हाल की रचनात्मक ऊर्जा रंग लाएगी और आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। नयी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हाथ लग सकती है। आप अपनी सेहत की चिंता में परेशान रहेंगे लेकिन आपका डर बेवजह साबित होगा। कुछ लोग जीवनसाथी के संग बिजनेस ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपको सलाह दी जाती है कि बेकार की अफवाहों से दूर रहें तो बेहतर होगा। कामों में अधिक उलझे रहने की वजह से परिवार के लोग अकेलापन महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर न उलझें, प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यदि व्यवसाय में पार्टनर आपके भाई हैं तो उनकी मदद से आपको अच्छा लाभ होगा। मित्र के द्वारा नया और बड़े काम का मौका भी आपको प्राप्त हो सकता है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके ऊपर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाने की संभावना बन रही है। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घुटनों व जोड़ों में दर्द रह सकता है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप अपनी पर्सनॉल्टी में अच्छे सुधार लाएंगे, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। अपने बच्चे की मानसिक दशा को लेकर सजग रहें, समाजिक और व्यवहारिक ज्ञान देना भी जरुरी है। पुराने प्यार के फिर से जिवंत होने की संभावना नजर आ रही है, रोमांस शुरु हो सकता है। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। धन को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। सही समय पर सही काम करने से आप चूक सकते हैं, सावधान रहें। जिन लोगों की छुट्टी है वह कार्यक्षेत्र के तनाव को दूर करने के लिए कुछ नया प्लान कर सकते हैं। जिन लोगों को पेट संबंधित दिक्कत पहले से चल रहीं है उनकी परेशानी और अधिक बढ़ सकती है, सावधान रहें। अपने सपनों की यात्रा के लिए पैसे अलग रखना शुरू करें। आप किसी व्यापारिक समारोह में भी जा सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपनी संतान के लिए कोई सरप्राइस पार्टी भी प्लान कर सकते हैं। दूसरों के साथ यदि कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया चरण आने वाला है। वैवाहिक जीवन में शाम रंगीन हो सकती है। किसी के साथ धन-संबंधी बात करने से बचें। किसी के साथ व्यापार शुरू करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। ऑफिशियल फाइलें और कागजी काम समय रहते पूरा कर लें। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। अपने खान पान पर पूरा ध्यान दें। किसी मशहूर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके ग्रह आपको अच्छा भाग्य देगें। निवास स्थान में बदलाव या नया घर खरीदने की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं। लोगों की आलोचनाओं का नकारात्मक असर अपने ऊपर न होने दें। आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां आ सकती हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी। व्यापारी लाभ कमाने के लिए संपर्कों को एक्टिव रखें। आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोग अपने सीनियर्स के साथ ना उलझें। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बदलते वातावरण का असर सेहत पर नजर आ सकता है। कमजोरी भी महसूस हो सकती हैं। आपको अपने साथ गाड़ी में किसी को ले जाने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पिंक है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। बच्चों के लिए ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं, तो आप प्यार भरे रिश्ते में रहने की चाहत और अकेले रहने की चाह के बीच आगे-पीछे होते रहेगें। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहितों को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करने के अवसरों को तलाश कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। डेली रूटीन में अच्छा खासा बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के संग बिजनेस ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरुरत होगी। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन काफी अच्छा रहेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें अपना प्यार दिखाने का मौका मिलेगा। कोई रुकी हुई पेमेंट हासिल होने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। नयी नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को सफलता हाथ लग सकती है। पेट संबंधित दिक्कत दूर करने के लिए आयुर्वेद की सहायता लें सकते हैं। आप में से कुछ लोग अपना व्यापार बढ़ाने के लिए विदेश यात्रा कर सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए शांति पूर्वक कार्य करने के लिए रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सलाह आप पर बना रहेगा। जीवनसाथी के संग रिश्ते मधुर हो सकते हैं। अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर पर कोई बहाना बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापारियों को धन लाभ के योग हैं। किरायेदारी से जीविका चलाने वाले लोगों को अपना पैसा प्राप्त हो सकता है। कुछ लोगों को एक अद्भुत नौकरी की पेशकश मिल सकती है। कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। अपनी इम्यूनिटी देखते हुए आपको पोष्टिक और घर पर बना खाना ही खाना चाहिए। कुछ लोगों को सलाह दी जाती है कि अपनी आंखों के प्रति सावधान रहें। समय पर कहीं पहुंचने के लिए रास्ते में बहुत ज्यादा ठहरने से परहेज करें, देर हो सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों के करियर अथवा विवाह को लेकर चिंता रहेगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो रास्ते में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आपको अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। बाजार की स्थिति निवेश के लिए आकर्षित कर सकती है। कारोबार में आ रही रुकावटों और परेशानियों पर काबू पा लेंगे। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को टारगेट पूरा करने के लिए दबाव बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है। वर्तमान वातावरण से अपना उचित बचाव अवश्य रखें। पास व दूर की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, लेकिन आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन कोई शुभ समाचार आपको मिलने के योग बन रहे हैं। किसी कार्यक्रम में अगर जा रहे हैं तो घर में सिक्योरिटी की व्यवस्था मजबूत रखें। अपने व्यवहार और आचरण को बदलें, सब आपके हो जाएंगे। जीवन साथी से प्रेम मिलेगा और फैमिली का सपोर्ट और प्यार देखकर आप काफी खुश नजर आएंगे। आपकी लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक रूप से दिन बहुत अच्छा रहेगा। घर परिवार की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। बिना जांच पड़ताल के किसी प्रॉप्रर्टी में पैसा ना लगाएं। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें। थकान और अनिद्रा जैसी समस्या रह सकती है। वाहन का प्रयोग ध्यान पूर्वक करें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - बैंगनी है।
