जौनपुर। मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र के सरायविक्रम सेक्टर में अपना दल (एस) के बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों और आगामी रणनीति को लेकर बैठक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी के समर्पित बूथ अध्यक्षों राज कुमार पटेल, कृष्ण कुमार पटेल, विश्वनाथ धीवर, गौरी शंकर गौतम (गब्बर) एवं सुनील यादव के आवास पर आत्मीय मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने पर सार्थक संवाद किया गया।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, जनसंपर्क अभियान को प्रभावी करने तथा क्षेत्र की जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने आगामी रणनीति को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए।
इस अवसर पर मड़ियाहूँ विधानसभा अध्यक्ष सभाजीत पटेल, जिला पंचायत सदस्य एवं वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय महासचिव राकेश पटेल, जिला मीडिया सचिव सुनील पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, अखिलेश पटेल, विधानसभा सचिव विजय पटेल, जोन अध्यक्ष रामनगर संतोष कुमार पटेल, महेश पटेल एवं सक्रिय सदस्य सुनील धीवर सहित क्षेत्र के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं और जनता का विश्वास पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यकर्ताओं ने मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा, विकास कार्यों तथा संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
