बदलापुर चैरिटेबल ब्लड सेंटर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट शिवेंद्र सिंह 

यूपी जौनपुर आज भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के तत्वावधान में बदलापुर चैरिटेबल ब्लड सेंटर में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में समाज के कई प्रबुद्ध नागरिकों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया।
शिविर के दौरान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने रक्तदान करने पहुँचे सभी रक्तदाता का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी भी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने का सबसे पुनीत कार्य है।
रक्तदाता ने दूसरों के जीवन की रक्षा के लिए स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के युवाओं को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश दिया। समिति के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और मानव सेवा के इस कार्य में योगदान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। आपको बता दे कि बदलापुर चैरिटेबल ब्लड बैंक के डायरेक्टर डॉक्टर शैलेश कुमार शर्मा और भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के संस्थापक दिनेश शर्मा विनोद कुमार शर्मा बदलापुर प्रमोद शर्मा इटावा मनीष कुमार शर्मा मुंगरा बादशाहपुर ललित कुमार शर्मा सुजानगंज राकेश कुमार शर्मा पप्पू सुजानगंज बताना शुभम पांडे बताना अखिलेश शर्मा बखोपुर आदि लोग उपस्थित थे

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!