शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल,
माह- (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- चतुर्थी 18:58:09, पश्चात्-पंचमी,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 04 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- पुष्य 11:31:32, पश्चात्-आश्लेषा,
योग- व्याघात 17:34:25,
करण- वणिज 08:13:23, पश्चात-विष्टिभद्र,
चंद्र- कर्क राशिगत,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:38,
सूर्यास्त- 19:19:56,
दिन काल- 13:55:17,
रात्री काल- 10:04:52,
चंद्रोदय- 08:38:41,
चंद्रास्त- 22:32:29,
राहू काल- 14:07-15:51, अशुभ,
यम घँटा- 05:25-07:09,
अभिजित-11:54-12:50, शुभ,
प्रदोष- 19:20-21:22 तक,
गंड मूल- 11:32 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज चुटरहि तिथि के दिन मूली खाना निषिद्ध है। इससे पेट में शूल होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आपके खुलकर बोलने के स्वभाव के चलते समस्या हो सकती है। अपनी गलतियों को किसी और पर जाहिर न करें तो अच्छा रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा करने से अच्छा महसूस करेंगे। फिजा में रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने नए नवेले प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापारियों को धन प्राप्ति के नये मार्ग विकसित होंगे। मनोरंजन के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने की कोशिश करें। अपनी आंखों का विशेष ख्याल रखना होगा, ज्यादा देर तक लैपटॉप मोबाइल से चिपके रहना हानिकारक होगा। अपने वाहन से लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल सकते हैं। आध्यात्मिक रूप से प्रवृत्त लोग तीर्थ यात्रा पर निकल सकेंगे। शुभांक - 6 और शुभ रंग - मूंगिया है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है। जिन बातों के कारण काफी दिनों से आपको बेचैनी महसूस हो रही थी, वह दूर होने लगेगी। आपका और आपके जीवनसाथी के बीच दूरियां आ सकती हैं। अपने प्रेमी के लिए आप मनपसंद कपड़े खरीद सकते हैं। पेड़ लगाने का मौका मिले तो उसे हाथ से न जाने दें, पेड़ लगाना आपके लिए शुभ है। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। ऑनलाइन कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए मुनाफे के बेहतर मौके बन रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन संबंधी व्यवसाय मैं कोई बेहतरीन आर्डर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आपके कुछ पुराने छुपे रोग फिर से उभर सकते हैं, सवधान रहें। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन खुशी से भरा रहेगा। ऐसे किसी व्यक्ति से नाराज ना हों जो आपकी मदद करना चाहता हो। खेल से जुड़े लोग अपना अभ्यास जारी रखें। कुछ समय सिर्फ अपने जीवनसाथी के लिए अलग रखें। प्रेम जीवन में आप अपने दिन को अच्छा बनाएंगे और उनसे खूब बातें करेंगे। आप अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन अर्जित करने में कामयाब होंगे। कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। काम में परिवार जनों का सहयोग लेना आपके तनाव को कम करेगा। नौकरीपेशा स्त्रियों को कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। सेहत के प्रति आपकी सजगता रंग लाएगी, आपको किसी तरह की परेशानी रहने वाली नहीं है। निकट और प्रियजनों के साथ एक छोटी यात्रा संभव है। शुभांक - 7 और शुभ रंग लेमन है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके गुणों में वृद्धि होगी। किसी अनजान पर तत्काल विश्वास न करें। जीवन साथी के साथ बिताया हुआ वक्त आपको आनंद देगा। प्रेम के मामले में किसी चीज को पाने की चाहत जल्दी ही पूरी होगी। भगवान गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, आपकी मनोकामनाये जल्दी ही पूरी होगी। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए आप प्रयत्न बढ़ा सकते हैं। कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा सब्जियां खाएं। दोस्तों के साथ एक शानदार ट्रिप प्लान करने वाले हैं, यादगार अनुभव रहने की उम्मीद है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - ऑफ ह्वाइट है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप अहंकार की स्थिति से बचें। अच्छे व्यवहार और मददगार होने के कारण आप परिवार में सबके प्रिय बने रहेंगे। मन के अंदर चल रहे द्वंद्व को मिटाने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ प्यार-मोहब्बत के लिए वक्त मिलेगा। प्रेम संबंध मर्यादित और विश्वास पूर्ण बने रहेंगे। अपने खर्च की योजना बनाएं और उस पर टिके रहने की कोशिश करें। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहले उसकी योजना तैयार कर लें। मार्केटिंग को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करना सीखें। कार्यस्थल में विरोधियों से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बिल्कुल नाम बरतें। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना लाभदायक रहेगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। अपने आपको चुनौती दें और आप दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। किसी मेहमान के घर आने से पूरा माहौल खुशनुमा बन जाने की उम्मीद बन रही है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको अपने व्यापार में लाभ के योग हैं। बिजनेस के क्षेत्र में बड़े-बड़े लोगों से मिलने में मदद मिलेगी। किसी प्रॉप्रर्टी या संपत्ति को बेचने से धन लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी के आवेदन भेजने चाहिए। महिला सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद में न फंसे। जुकाम जैसी परेशानी होने पर लापरवाही ना बरतें। बाहरी खान-पान से परहेज करें अन्यथा स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। कहीं यात्रा करना आपके लिए संवेदी अधिभार साबित हो सकता है। अगर यह बहुत ज्यादा लगता है तो चिंता न करें। बस अपने निजी स्थान का आनंद लें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। ईगो के कारण जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। गणेश जी को दुर्वा चढ़ायें आपके लिए लाभकारी होगा। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। आपके काम-काज को नई दिशा मिलने की संभावना बढ़ रही है। बड़े कारोबारी लेन-देन करते वक्त अपनी भावनाओं पर काबू रखें। कार्यक्षेत्र में केवल वही करें जो आपको सही लगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से काफी खुश रहेंगे। सेहत के लिए उठाए गए कदम कारगर साबित होने वाला है, उर्जावान महसूस करेंगे। सुनिश्चित करें कि आप कम से कम 7 घंटे की नींद ले रहे हैं। आपको अपने यात्रा कार्यक्रम को फिर से निर्धारित करना पड़ सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - अग्नि है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन खुशी से भरा रहेगा। आपको दूसरों की देखा देखी करने से बचना चाहिए। जीवन में आ रहे छोटे-मोटे बदलाव को अपनाने की कोशिश करें। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। जो लोग शादी शुदा हैं वह अपने साथी पर शक कर सकते हैं, पर ऐसा कुछ नही है। प्रेम जीवन में आप अपने दिन को अच्छा बनाएंगे और उनसे खूब बातें करेंगे। व्यापारियों को धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पार्टनरशिप के ऑफर आ सकते हैं लेकिन बहुत सावधानी से निर्णय लेना होगा। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। आपके काम का बोझ बढ़ने की वजह से काम के प्रति आप अधिक गंभीर होकर अपने लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है। अपनी आंखो का खास ख्याल रखने की जरुरत है, समय समय पर पानी से साफ करें। यदि आप कहीं लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि कोई साथ रहे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। घर के महत्वपूर्ण कार्य में मुख्य रोल निभाना पड़ सकता है। पुराने मित्र से टूटी हुई दोस्ती को फिर से जोड़ने की कोशिश न करें। आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। कोई दोस्त आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। छोटे उद्योग कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। जमीन जायदाद संबंधी डील होने की संभावना है। आपका करियर कमाल कर रहा है, आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। नेचुरल प्रोडक्ट से जुड़े हुए लोगों को फायदा प्राप्त होगा। हेल्दी लाइफ चाहने वाले लोगों के लिए संतुलित आहार की अहमियत समझनी होगी। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - रॉयल ब्लू है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको संतान सुख की प्राप्ति होने के योग बने हुए है। विरोधियों पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे। जो अपने रिश्ते में आत्मविश्वास महसूस करते हैं वह पूरे दिन प्यार भरे शब्दों का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ के साथ आपको मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। बिजनेस के क्षेत्र में चल रहे प्रयास आपके सफल होंगे। काम से संबंधित बढ़ाए हुए प्रयत्नों के कारण बड़ा लाभ होगा। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। शारीरिक इम्यूनिटी कम होने की वजह से सेहत में आने वाले छोटे-मोटे बदलाव को ठीक होने के लिए वक्त लग सकता है। अपने सपनों की यात्रा के लिए पैसे अलग रखना शुरू करें। आप किसी व्यापारिक समारोह में भी जा सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए काफी प्रसन्नता भरा रहेगा। आप किसी पारिवारिक विषय पर अपने घर के बड़ो से चर्चा करेंगे। आपको अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखना चाहिए। अविवाहित हैं तो विवाह की बात चल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिश्रम के अनुसार धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक बिजनेस में भाई व बहन के सहयोग ले सकते हैं, यह सहयोग आपके लिए लाभकारी होगा। संपत्ति सम्बंधित मामलों में सावधानी से निपटाने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को बहुत जरूरी फोन आ सकता है, सावधान रहें। जिन लोगों के थायराइड की समस्या है तो बढ़ सकती है, सावधान रहें। वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - एक्वा ब्लू है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपको जिस चीज की तलाश थी वह पूरी होगी। आपके लिए अपने परिवार को समय दे पाना कठिन लग रहा है, व्यस्तता रहेगी। आप अपने प्रेम जीवन से संतुष्ट हैं, लेकिन अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें, अपनी वास्तविक इच्छाओं और जरूरतों को पूरा होने दें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति के मामले में इस दिन को एक अच्छे दिन में बदलने की संभावना है। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें। नौकरीरत व्यक्तियों को उनके उच्च अधिकारी उनके अच्छे काम के लिए उन्हें पुरस्कृत करेंगे; एक अच्छा बोनस भी संभावित है। ध्यान और योग से अपने क्रोध को शांत करने की कोशिश करें। आवश्यक न हो तो यात्रा करने से बचें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सामुद्री हरा है।
