फर्जी प्रमाण पत्र से बना सिपाही जौनपुर में तैनात पुलिसकर्मी पर FIR के बाद भी कार्रवाई पर उठे सवाल

बृज बिहारी दुबे
By -
जौनपुर:फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर पुलिस विभाग में भर्ती होने के आरोप में एक सिपाही पर गंभीर कानूनी कार्रवाई का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता मनोज कुमार सिंह ने 

जिलाधिकारी मीरजापुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही संदीप तिवारी ने स्वयं को स्वतंत्रता सेनानी का नाती बताकर गलत तरीके से आरक्षण का लाभ लिया और पुलिस में भर्ती हो गया।

बताया जा रहा है कि इस मामले में लालगंज थाने में IPC की धारा 419, 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। 

पुलिस जांच में आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ चार्जशीट भी न्यायालय में दाखिल की जा चुकी है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी सिपाही वर्तमान में जौनपुर के सिकरारा थाने में तैनात है। 

वहीं, स्थानीय लोगों में इस पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और सवाल उठ रहे हैं कि गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने और चार्जशीट दाखिल होने के बावजूद अब तक विभागीय कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

लोगों का यह भी कहना है कि आम नागरिकों पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करती है, लेकिन अपने ही विभाग के मामले में ढिलाई बरती जा रही है। फिलहाल सभी की नजरें उच्च अधिकारियों की कार्रवाई पर टिकी हैं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!