जौनपुर के थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराया है

बृज बिहारी दुबे
By -

जौनपुर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा पारित आदेश के क्रम में थाना मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के अपराधी मोहम्मद अमीन उर्फ बुद्धू पुत्र इस्लाम निवासी सराय खेमा, थाना मुंगराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर को 03 माह के लिए जनपद जौनपुर की सीमा से जिला बदर किया गया है।
उक्त जिला बदर आदेश के अनुपालन में थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त के निवास स्थान पर पहुंचकर विधिवत मुनादी कराई गई तथा उसे एवं उसके परिजनों को जिला बदर आदेश की शर्तों से अवगत कराया गया। साथ ही आदेश का उल्लंघन किए जाने की स्थिति में नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी दी गई।
थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश के प्रभावी अनुपालन हेतु सतत निगरानी एवं सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। जनपद पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण हेतु प्रतिबद्ध है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!