दैनिक राशिफल ०८ जून २०२६ सोमवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 08-06-2026 सोमवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- अष्टमी 27:23:06*,   
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 25 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- शतभिषा 09:08:54, पश्चात्-पूर्वाभाद्रपदा,
योग- विष्कुंभ 09:27:06, पश्चात्-प्रीति,
करण- बालव 15:29:22, पश्चात-कौलव,  
चंद्र- कुंभ 27:35:37, पश्चात्-मीन राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:06, 
सूर्यास्त- 19:16:24,
दिन काल- 13:52:17, 
रात्री काल- 10:07:39,
चंद्रास्त- 12:10:40,
चंद्रोदय- 24:45:40*,
राहू काल- 07:08-08:52, अशुभ,
यम घँटा- 10:36-12:20,
अभिजित-11:53-12:48, शुभ,
प्रदोष- 19:16-21:19 तक,
पंचक२- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको अपनी अहमियत का पता चल सकता है। किसी के व्यक्तिगत मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें इससे आपकी ही साख पर सवाल उठेंगे। आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहें हैं तो राहुकाल देखकर ही खरीदें। जीवनसाथी से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से काफी खुश रहेंगे। घर में किसी सदस्य से धन प्राप्ति हो सकती है। दुकानदारों के लिए दिन लाभदायक साबित होगा। व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है। कुछ पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी करने वालों के पैसों में कटौती हो सकती है। स्वस्थ शरीर कुछ भी हासिल कर सकता है। अपनी नौकरी के सिलसिले में कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं रहेगी। आप बिना किसी बड़े कारण के व्यर्थ गुस्सा कर सकते हैं। आप परिवारिक स्तर पर जीवनसाथी के सहयोग की कमी महसूस करने वाले हैं। प्रेम जीवन बिताने वाले लोग खुश नजर आएंगे। संपत्ति से जुड़े कुछ बकाया मामले आपके पक्ष में तय होंगे। स्टॉक मार्केट से जुड़े हुए लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। प्रॉपर्टी और लेन-देन के मामलों में किस्मत का साथ भी मिल सकता है। काम पर सब ठीक रहेगा; आप शायद थोड़ा ऊब महसूस कर सकते हैं। यदि कार्यक्षेत्र में अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं तो सीनियर का दिल जीतना होगा। भूख ना लगने तथा अपच की शिकायत रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। आपको अपने सोने के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है। अपनी मानसिक अवस्था और सेहत को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आप कुछ मामलों में थोड़ा असुरक्षित महसूस करेंगे। स्टूडेंट्स को अच्छे करियर ऑप्शन मिलेंगे। जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होंगे। आप अपने प्रिय को खुश रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे, जिससे रिश्ता मजबूत रहेगा। ऑनलाइन लेन-देने में सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटे मुनाफे भी आर्थिक स्थिति में राहत का काम करेंगे। इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में अभी कुछ मंदी का असर बना रह सकता है। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपके साथ काम करने वाले अपना काम समझकर काम करेंगे। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के पैटर्न को समझने के लिए पिछले साल का पेपर हल करना बेहतर रहेगा। थकान और अनिद्रा जैसी समस्या रह सकती है। इस समय उचित आराम लेना भी जरूरी है। किसी काम को लेकर की गई यात्रा से आपको लाभ होगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - हरा है। 

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। इस राशि के कन्याओं को कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। कुछ लोगों को थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। गृहस्थ जीवन के सिलसिले में आपको कुछ लोग काफी अच्छी सलाह देंगे और उसे अपना कर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़े से निराश हो सकते हैं। आपकी कलात्मक वाणी बड़े मुनाफे की ओर ले जा सकती है। व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। मार्केटिंग से जुड़े कामों को सावधानी से करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ करने की चाह में लगे रहेंगे, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा। कब्ज और पेट से संबंधित कुछ परेशानी रह सकती है तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें। लंबी यात्रा के दौरान अपने निजी सुरक्षा को लेकर लापरवाही ठीक नहीं, सतर्क रहना होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - दूधिया है। 

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। खुद के सपनों को पूरा करने में बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी। आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। प्रेम संबंधों को छुपाकर रखने में ही भलाई है। आप आर्थिक रूप से सहज रहें, लेकिन बजट पर नियंत्रण बनाए रखना महत्वपूर्ण है। व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी में बदलाव करने वालों को सलाह है कि हाथ में ऑफर लेटर आने के बाद ही कुछ निर्णय लें। ऑफिस में पैसों से जुड़े कामों में सावधानी बरतें। इम्यूनिटी कम होने की वजह से बदलते वातावरण का असर सेहत पर दिख सकता है। प्रोटीन युक्त भोजन अधिक करें। किसी के करीब होने के लिए आपको शारीरिक रूप से यात्रा करने की आवश्यकता नहीं है। चैट के लिए किसी प्रियजन को स्काइप करें। शुभांक - 5 और सुनहरा है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप अपनी आंतरिक शक्तियों को दोबारा समेटने में ध्यान दें। आपका कोई प्रियजन आपसे नाराज चल रहा है, तो आप उसे कोई उपहार भेज सकते हैं। कुछ लोग किसी मसले को लेकर असहमत हो सकते हैं। अपने मधुर व्यवहार से आप जीवन साथी को प्रभावित करने में सफल होंगे। नवयुवक युवतियों का मूड रोमांटिक रहेगा। आपको अपना आशावाद बनाए रखने की आवश्यकता है, भले ही आपको लगे कि वित्तीय स्थिति आपकी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। थोड़ा संभल कर व्यापार करने की आवश्यकता है। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं तो दिन अच्छा रहेगा। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है। कुछ लोगों को बढ़ती गर्मी की वजह से तकलीफ हो सकती है। आप किसी यात्रा पर जाने वाले हैं, यह यात्रा  परिवार के साथ हो सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ तुला राशि :- आज आप पूरा दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। व्यक्तिगत बातों में प्रगति देखने के लिए थोड़ा संयम रखने की कोशिश करें। कुछ खास चीजें खरीदने का भी मौका मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है, सतर्क रहें। दिन थोक व्यापारियों के लिए अच्छा है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। काम में आपका फोकस बढ़ेगा और आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने की इच्छा शक्ति जागृत होगी। मौसम में आ रहे बदलाव को लेकर लू की दिक्कत हो सकती है। घर से बाहर निकलते समय जरुरी एहतियात बरतें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका संतोष से भरा रहेगा। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों के करियर अथवा विवाह को लेकर चिंता रहेगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो रास्ते में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आपको अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। पारिवारिक बिजनेस में आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। नौकरीपेशा जातकों को बहुत जरूरी फोन आ सकता है। गवर्नमेंट जॉब से संबंधित लोग किसी भी अनैतिक काम को करने से दूर रहें। वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ज्यादा एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। आपको जल्द ही ट्रेन से लंबी यात्रा करने का अवसर मिलने वाला है, इसका भरपुर आनंद ले सकेंगे। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। काम के साथ-साथ घर के कार्यों में सहयोग करने से घर का वातावरण उचित बना रहेगा। संबंधों में आ रही छोटी मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज कर दें। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। अचानक कोई बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित जुड़े व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती है। व्यापारिक गतिविधियों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस में किसी की आर्थिक मदद को लेकर समझदारी से फैसला लें। शुगर से संबंधित तकलीफ कम होने लगेगी। कुछ लोगों का अत्यधिक गुस्सा करने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आपको किसी काम के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। परिवार के सभी लोगों की प्रगति होती देख एक-दूसरे के आनंद में आप शामिल होने की कोशिश भी जरूर करेंगे। आपको अपने पार्टनर के साथ गंभीर बात करने की जरूरत है। सिंगल राशि वालों को दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने में मजा आएगा। भविष्य में निवेश को लेकर योजना बना सकते हैं। वित्तीय सलाह के लिए एक बुद्धिमान से पूछें। आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। किसी नए कार्य को आरंभ करने में सफलता मिल सकती है। पढ़ाई में समय समय पर थोड़ा ब्रेक लेना फायदेमंद रहेगा। सायंकाल में अधिक तीखा भोजन न करें, यह आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। लम्बी यात्रा होने की वजह से थकान महसूस कर सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - श्याम है।

☀️ कुंभ राशि : आज के दिन कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। हर एक बात में खुद को सही साबित करने की जिद आपके लिए नए प्रश्न उत्पन्न कर रही है। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन के लिए नई ताजगी भरा दिन रहेगा। फिजूल की बातों में पैसा बर्बाद न करें। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यों में वांछित सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के जो लोग कपड़े का बिजनेस करते हैं, आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। आपके पेशेवर दायरे में आपकी स्थिति को बढ़ावा मिलने की संभावना है। पाचन तंत्र को आराम देने के मकसद से स्पेशल डाइट लें। व्यवसायिक यात्रा संबंधी योजना बनेगी और यह यात्रा के लिए अच्छी रहेगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - डार्क ग्रीन है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा। महिलाएं अपने कार्यों के प्रति अधिक सजग रहें। उन रिश्तों को जोड़ने का प्रयास करें, जो किसी कारणों के चलते टूट गए थे। आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। व्यापारिक कार्यों में अच्छी बिक्री को दर्शाने वाला है। शेयर बाजार में धन लगाने से पहले की वरिष्ठ की राय अवश्य लें। जो लोग कारोबार कर रहें हैं उनको दिन के अंत में व्यापारिक मामलों को लेकर सचेत रहना चाहिए। आपकी प्रायोगिक दृष्टि और व्यावहारिक बुद्धि आपके कैरियर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। महत्वपूर्ण संपर्क बनाने के और कुछ सीखने के अवसर मिलेंगें। अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य को बनाए रखें। शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए अपेक्षा से अधिक खर्च हो सकता है। आगामी यात्रा के विवरण में ज्यादा मत उलझो। आप जितना सोचते हैं उससे कहीं अधिक पहले से ही तैयार हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गुलाबी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!