मड़ियाहूं में अंग्रेज़ी बोलचाल को नई पहचान देने वाले आदरणीय पंडित राघवेंद्र शर्मा जी से शिष्टाचार भेंट एवं आत्मीय मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

बृज बिहारी दुबे
By -
आज क्षेत्र के अत्यंत चर्चित व्यक्तित्व, जौनपुर एवं मड़ियाहूं में अंग्रेज़ी बोलचाल को नई पहचान देने वाले आदरणीय पंडित राघवेंद्र शर्मा जी से शिष्टाचार भेंट एवं आत्मीय मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

अंग्रेज़ी संवाद कौशल के क्षेत्र में आपने जो कीर्तिमान स्थापित किया है, वह वास्तव में अनुकरणीय है। ग्लोबल स्पीकिंग संस्था के माध्यम से मड़ियाहूं एवं जौनपुर के हजारों युवाओं को अंग्रेज़ी बोलचाल का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मविश्वास एवं सफलता की नई राह दिखाई है। आपके अथक प्रयासों एवं समर्पण ने शिक्षा जगत में एक नई चेतना का संचार किया है। आपके मार्गदर्शन में प्रशिक्षित अनेक युवा आज देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं तथा विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहे हैं।

आपसे मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई तथा आपके अनुभव, विचार एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन से बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।

दर्शन ऋषि
प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस
मड़ियाहूं, जौनपुर (उ.प्र.)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!