दैनिक राशिफल १२ जून २०२६ शुक्रवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 12-06-2026 शुक्रवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- द्वादशी 19:35:58,   
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 29 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र अश्विनी 06:27:40, पश्चात्-भरणी,
योग- अतिगंड 21:25:05, 
करण- कौलव 09:10:04, पश्चात-तैतुल,  
चंद्र- मेष राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:04, 
सूर्यास्त- 19:18:00,
दिन काल- 13:53:55, 
रात्री काल- 10:06:06,
चंद्रास्त- 16:23:43,
चंद्रोदय- 27:09:36*,
राहू काल- 10:37-12:21, अशुभ,
यम घँटा- 15:50-17:34,
अभिजित-11:53-12:49, शुभ,
प्रदोष- 19:18-21:20 तक,
गंड मूल- 05:24-06:28 अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर की हानि होती है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। संतान की पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन से मन प्रसन्न होगा। महिलाएं ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां समाप्त होंगीं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने प्रेमी से मिलने का उत्साह बढ़ेगा। दिन आपको किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति करवा सकता है। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो लाभ होगा। आपके साथ कोई फ्रॉड कर सकता है, सावधान रहें। जो लोग विदेश में रहते हैं, उनको काम के बड़े अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नारंगी है। 

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।  परिवार में सभी के चेहरे पर खुशहाली देख पाना ही आपकी उपलब्धि है। कुछ गलत लोगों की संगति से आप बुरी आदतों के शिकार हो सकते हैं, सावधान रहें। वैवाहिक जीवन के लिए दिन यादगार हो सकता है। जीवन साथी का चुनाव करते समय व्यक्ति की योग्यता को अच्छी तरह से परखें। यह एक ऐसा दिन है जो निश्चित रूप से आपके वित्तीय क्षेत्र में काफी वृद्धि ला सकता है। व्यवसाय में मौजूदा हालातों पर ही ध्यान देना जरूरी है। मन से सोचे हुए काम में आगे बढ़ेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को ओवर टाइम करने की आवश्यकता हो सकती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए कुछ न कुछ हल्का-फुल्का खाते रहें, बस खाली पेट रहने से बचें। जो लोग घर से बाहर रह रहे हैं, वह अपने होमटाउन की यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - लेमन ग्रीन है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन केले का दान करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। जीवनसाथी व परिवार के मनोरंजन तथा आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा। प्रेमी के साथ रात्रि भोज पर जाने पर प्रेम संबंध मजबूत होंगे। धन के मामलें में अधिक बड़ी बातें न करें। ऑनलाइन कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए मुनाफे के बेहतर मौके बन रहे हैं। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। किसी भी कार्य पर धीरे-धीरे आगे बढ़ने की सलाह आपको दी जाती है। मौसम के बदलने से बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है। खूब ठंडा पानी पीएं लाभ होगा। यात्रा के परिणाम स्वरूप किसी अजनबी के साथ दिलचस्प बातचीत होगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गोल्डन है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। महत्वपूर्ण मामले में कंधे पर बढ़ रहे बोझ को कम करने के लिए मदद ले सकते हैं। पति-पत्नी व्यस्तता की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। जो लोग पहले से किसी रिलेशनसिप में हैं, वह घर पर माता पिता को अपने रिश्ते की बात बता सकते है। आप अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूती दें। व्यवसाय में पब्लिक डीलिंग संबंधी कामों में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। बिजनेस में आपके द्वारा बनाई गई प्लानिंग में कुछ न कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। सेहत के प्रति सजग रह कर आप बेवजह होने वाली परेशानी से बचे रहेंगे। संयुक्त परिवार में रहने वाले लोग एक साथ कहीं घूमने जाने का आनंद ले सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सिल्वर ह्वाइट है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप ऑनलाइन कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अपनी परेशानियों में जीवन साथी व पारिवारिक सदस्यों का सहयोग अवश्य लें। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेंगे। आपको लॉटरी और सट्टेबाजी से दूर रहना चाहिए। आपको अपने व्यापार व नौकरी में संभल कर कार्य करना होगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। केतु के कारण अचानक लाभ और हानि की स्थिति बन सकती है, इसलिए जो भी कार्य करें, उसमें सावधानी बरतें। भाई-बहनों व मित्रों का सहयोग आपको कार्यक्षेत्र में लाभ दिलवा सकता है। स्वास्थ्य के मामले में मामूली पाचन विकार हो सकता है। लेकिन आश्वस्त रहें, कोई गंभीर बात नहीं है। किसी लंबी यात्रा पर जाने से पहले वाहन की जांच कर लें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - अम्बर है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन भाग्य आपका पूर्ण सहयोग करेगा। नई चुनौतियों के प्रति खुद को तैयार रखेंगे। अपनी कीमती वस्तुओं पर निगरानी रखें। विवाह का इंतजार कर रहे लोगों को खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। कई स्रोतों से धन लाभ संभव है। घर  परिवार की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। कार्यक्षेत्र में हर मामले को अपने स्तर से निपटाने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें। उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन से दूर रहें, क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका पेट है। कुछ लोगों को लू लग सकती है गर्म हवा से बचें। मानसिक थकान को दूर करने के लिए आप कहीं लंबे ड्राइव पर जा सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आपमें से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें। शादी-शुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। धन के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। कोई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं। जो लोग टेंट हाउस का करोबार कर रहे हैं, उनका दिन राहतपूर्ण रहेगा। बिजनेस में प्रोडक्शन के साथ उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान दें। ऑफिस परफॉरमेंस सराहनीय रहेगी। तुलसी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। आप में से कुछ लोग एक रोमांचक यात्रा प्लान कर सकते हैं, जल्द ही जा सकेंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गहरा लाल है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन अधिकतर बातें आपकी मर्जी के अनुसार ही होंगी। किसी समारोह में बुलाए जाने की उम्मीद है, अपनी दिलचस्पी का माहौल मिलेगा। आपको अपने शत्रुओं पर कड़ी नजर भी रखनी होगी। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में भी खुशियां आएंगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में साइन इन करें, अपने पार्टनर से प्यार महसूस करें। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी और स्थिर रहने वाली है। आप ऐसे निवेश कर सकते हैं जो आपको शानदार रिटर्न दे सके। बिजनेस टिप्स के लिए बड़ों से बात करें, उनके पास आपके लिए कुछ बहुत ही उपयोगी जानकारी होगी। सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने का प्रयास करें। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। कोई टूर भले ही आपके अपेक्षा पर खरा न उतरा हो फिर भी बहुत कुछ यादगार रहेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गहरा बरगंडी है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन खुशी से भरा रहेगा। ऐसे किसी व्यक्ति से नाराज ना हों जो आपकी मदद करना चाहता हो। खेल से जुड़े लोग अपना अभ्यास जारी रखें। कुछ समय सिर्फ अपने जीवनसाथी के लिए अलग रखें। प्रेम जीवन में आप अपने दिन को अच्छा बनाएंगे और उनसे खूब बातें करेंगे। यदि आपने पहले किसी से कोई कर्जा लिया हुआ है, तो आप उसे उतार सकते हैं। फाइनेंस से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण फैसले लाभदायक रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में मनचाही सफलता मिलेगी। काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी। अपने कानूनी दस्तावेजों को संभालकर रखें। योग में सांस संबंधी व्यायाम या आसन करना फिजिकल और मेंटल दोनों स्तर पर लाभ देगा। आप जिस देश की यात्रा कर रहे हैं, उस देश की संस्कृति में डूब जाएंगें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - रॉयल ब्लू है।

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कुछ दोस्तों या रिश्तेदारों के आपके घर आने की संभावना है इससे रौनक बनी रहेगी। पड़ोसियों के साथ व्यवहार को सही रखें। नए प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आपका जीवन साथी आपसे काफी खुश होगा। किसी प्राइम लोकेशन पर प्रॉपर्टी खरीदने का सौभाग्य प्राप्त होने की संभावना दिख रही है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग सावधान रहें। व्यापारियों को धैर्य के साथ सभी नियमों का प्लान करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है‌। खाद्य उद्योग में काम करने वालों का दिन अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है। बुरी आदतों तथा बुरे लोगों से दूर रहें। कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर करवाएं। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टी की योजना बना सकते हैं। यात्रा आपको अधिक ऊर्जावान और जीवन से भरपूर महसूस कराएगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दें जो आपके लिए जरूरी हैं। अपरिचित लोगों से ना उलझें, वरना बात बढ़ सकती है और आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। जीवन साथी आपको कोई जरूरत का सामान गिफ्ट कर सकते हैं। प्रेम पाटर्नर के संग आनन्द लेंगे। आपकी वित्तीय स्थिति बहुत स्थिर है, इसे इस तरह बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। व्यापार व कारोबार में अचानक शुभ घटना घटित हो सकती है जिसकी आपने अपेक्षा भी न की होगी। समय अनुकूल रहेगा, कार्यक्षेत्र में खोयी हुई लोकप्रियता फिर से हासिल कर पाएंगे। नौकरी में काम ज्यादा होने से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। पेट संबंधी परेशानी होने पर आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपको स्वस्थ रखेगा। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - एक्वा ब्लू है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप कोई नया काम करेंगे तो उसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है। पूर्व प्रेम पाटर्नर से मुलाकात हो सकती है। अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आय में वृद्धि का संकेत मिल रहा है। आप में से कुछ लोगों को बिजनेस में फायदा होने की उम्मीद है, नए क्लाइंट बन सकते हैं। घरेलू स्तर पर किसी प्लान को धरातल पर उतारने के लिए आपको मेहनत करना होगा। आपके सहकर्मी आपके प्रयासों में सहायक बने रहेंगे, किसी टारगेट को पूरा करना आसान रहेगा। प्रमोशन से संबंधित बातों में भी रुकावट आने की आशंका बन रही है। स्वच्छता के मामले में कोई लापरवाही न करें नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं। कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं, जो बहुत लाभकारी सिद्ध होगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीच है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!